Betul Update: चुनाव ड्यूटी के दौरान कन्या शाला में तैनात कर्मचारी की मौत, सीने में दर्द होने पर ले गए थे अस्पताल

Betul Update: Employee posted at Kanya Shala died during election duty, was taken to hospital due to chest pain.

Betul Update: चुनाव ड्यूटी के दौरान कन्या शाला में तैनात कर्मचारी की मौत, सीने में दर्द होने पर ले गए थे अस्पताल
कर्मचारी की मृत्यु की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे अधिकारी और कर्मचारी।

Betul Update: (मुलताई)। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मुलताई चुनाव ड्यूटी में आए एक कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी के सीने में दर्द होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार मुलताई नगर के कन्या शाला बूथ क्रमांक 123 पर पी-3 के पद पर तैनात शाहपुर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में चौकीदार के पद पर पदस्थ भीमराव पुत्र भोजु उम्र 55 वर्ष के सीने में दर्द हुआ। इस पर वे स्ट्रांग रूम के पास मतदान दलों के लिए सामग्री वितरण करने हेतु बनाए गए स्थल पर पहुंचे। जहां से उनकी जगह दूसरे कर्मचारी को नियुक्त कर दिया गया था।

इसके बाद भीमराव को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। चुनाव ड्यूटी के दौरान ही उन्हें सीने में दर्द उठा था, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। अचानक से कर्मचारी की मौत की खबर लगते ही सेक्टर अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उनके परिजनों को सूचना भेजी गई।

उल्लेखनीय है कि बैतूल जिले के 1581 मतदान केंद्रों पर जिले के 12 लाख 23 हजार 483 मतदाता अपने अधिकारों का उपयोग करेंगे। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में मतदान की समाप्ति के 48 घंटे पूर्व बुधवार को शाम 6 बजे से प्रचार प्रसार पूरी तरह से थम चुका है। मतदान दल 1581 मतदान केंद्रों के लिए गुरुवार को दोपहर 12 के पूर्व पहुंच गए हैं।

Betul Update: चुनाव ड्यूटी के दौरान कन्या शाला में तैनात कर्मचारी की मौत, सीने में दर्द होने पर ले गए थे अस्पताल
Betul Update: चुनाव ड्यूटी के दौरान कन्या शाला में तैनात कर्मचारी की मौत, सीने में दर्द होने पर ले गए थे अस्पताल

पिंक बूथ पर होंगी महिला अधिकारी (Betul Update)

उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पूर्व की भांति पोलिंग बूथ को विभिन्न वर्गों में विभाजित किया गया है। कुल पोलिंग बूथों से 103 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इनमें सिर्फ महिला अधिकारी एवं महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें मतदान के लिए कोई बाध्यता नहीं है।

क्रिटिकल मतदान केंद्रों के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर (Betul Update)

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 287 क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर निगरानी के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। इनमें सर्वाधिक क्रिटिकल 63 बूथ बैतूल, 61 घोड़ाडोंगरी क्षेत्र, 60 भैंसदेही, 56 मुलताई एवं 47 आमला में बनाए गए हैं। 1294 बूथ सामान्य श्रेणी के बूथ है।

पांच युवा और पांच दिव्यांग मतदान केंद्र (Betul Update)

नवाचार में नव युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 5 युवा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यह पांच मतदान केंद्र सभी विधानसभा क्षेत्र में एक-एक युवा पोलिंग बूथ बनाया गया है। 80+ एवं दिव्यांग मतदाता के लिए भी एक-एक बूथ प्रत्येक विधानसभा में बनाए गए हैं। युवा बूथ में सिर्फ यंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जबकि दिव्यांग केंद्र में दिव्यांग अधिकारी कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। कर्मचारियों का भले ही वर्गीकरण किया गया हो, परंतु मतदाता किसी वर्ग के किसी भी बूथ पर वोट डाल सकते हैं।

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Optical Illusion: इस तस्वीर मे छिपा है लड़की की अलावा एक और चेहरा, क्‍या आप ढूंढ पाएंगे? 10 सेकंड में करें चैलेंज पूरा

Related Articles