• विजय सावरकर, मुलताई
Betul Today News: बैतूल जिले के मुलताई नगर के पास ग्राम परमंडल में स्थित ग्राम पंचायत के कचरा घर परिसर में एक युवक की लाश मिली है। इससे ग्राम में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की है।
शनिवार सुबह कचरा घर के पास बच्चे खेल रहे थे। बच्चों को कचरा घर परिसर की ओर से बदबू आई तो उन्होंने अंदर जाकर देखा। वे यह देखकर चौक गए कि परिसर में एक युवक की लाश पड़ी थी। उसके आधे शरीर पर कंबल ढंका हुआ था।
बच्चों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीण सुरेश हारोड़े ने घटना की सूचना डायल हंड्रेड को दी। युवक की पहचान ग्राम के ही निवासी दामाद नितेश कोडले 45 साल के रूप में हुई।
मृतक नितेश मूलतः ग्राम रोंढा का रहने वाला था। शादी के बाद से ससुराल परमंडल में रहकर मजदूरी करता था। बीते 3 दिन से घर नहीं आया था। मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे हैं।