Betul Samachar : प्रधान आरक्षक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी यह बात…

Betul Samachar : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल में पुलिस विभाग के एक प्रधान आरक्षक ने फांसी लगा ली। प्रधान आरक्षक बैतूल पुलिस लाइन में पदस्थ थे। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक छतरू सिंह इवने (56) पुलिस लाइन बैतूल में पदस्थ थे। वे बैतूल के समीप स्थित ग्राम रतनपुर के निवासी थे। आज सुबह लगभग 5 बजे उन्होंने खेत जाकर पेड़ से फांसी लगा ली। फांसी पर लटका शव देखने के बाद उनके भाई ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Betul Samachar : प्रधान आरक्षक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी यह बात...
छतरू सिंह इवने

आला अफसर भी पहुंचे 

महकमे में पदस्थ प्रधान आरक्षक की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और बैतूल बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृत प्रधान आरक्षक का शव फांसी से नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को उतरवा कर पीएम के लिए भिजवाया गया।

नहीं आ रहे थे ड्यूटी पर (Betul Samachar)

बताया जाता है कि प्रधान आरक्षक लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। उनकी मलाजपुर मेले में ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं चिचोली थाने में आमद देने को कहा गया था। वहां से भी वे पिछली 5 फरवरी से ड्यूटी पर नहीं थे। वह किसी बीमारी से पीड़ित थे।

सुसाइड नोट छोड़ गए (Betul Samachar)

इधर एडिशनल एसपी कमला जोशी ने मीडिया को बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। उसे मर्ग जांच में लेकर जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी बीमारी का उल्लेख किया है। साथ ही किसी को परेशान न करने और पीएम न कराए जाने का लेख किया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment