Betul News : भगवान भरोसे मौसम विभाग, दफ्तर पर लटका रहता ताला

Betul News : मध्यप्रदेश में बैतूल जिले में ताप्ती घाट खेड़ी पर बीते बीस सालों से ताप्ती नदी के तट ब्रिज के पास केंद्रीय जल आयोग एवं मध्यप्रदेश शासन के मौसम विभाग के कार्यालय हैं। इनमें से केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी तो समयानुसार दफ्तर में मौजूद रहते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के मौसम विभाग का दफ्तर बंद ही मिलता है।

Betul News : भगवान भरोसे मौसम विभाग, दफ्तर पर लटका रहता ताला

⇓ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Betul News : मध्यप्रदेश में बैतूल जिले में ताप्ती घाट खेड़ी पर बीते बीस सालों से ताप्ती नदी के तट ब्रिज के पास केंद्रीय जल आयोग एवं मध्यप्रदेश शासन के मौसम विभाग के कार्यालय हैं। इनमें से केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी तो समयानुसार दफ्तर में मौजूद रहते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के मौसम विभाग का दफ्तर बंद ही मिलता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विभाग का दफ्तर हाईड्रालॉजिकाल जीडी साइड ठेस्का ताप्ती झूला में कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई है, लेकिन यह मौसम विभाग का दफ्तर हमेशा बंद रहता है। झूला भी अब तो बंद रहने से कबाड़ बन गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि भले ही राज्य सरकार ने जानकारियां जुटाने हेतु वर्षों से अपना दफ्तर ताप्ती घाट खेड़ी पर खोल रखा है, लेकिन यह महज शो पीस बना हुआ है। यह भगवान भरोसे ही चल रहा है। यदि कलेक्टर बैतूल इस ओर ध्यान दें तो यह मौसम विभाग का यह दफ्तर नियमित रुप से खुल सकेगा।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *