Betul News In Hindi : बुजुर्ग महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

Betul News In Hindi : मुलताई। बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के प्रभात पट्टन में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिला है। यह शव नवोदय स्कूल रोड पर एक मिला। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है।

Betul News In Hindi : बुजुर्ग महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

Betul News In Hindi : मुलताई। बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के प्रभात पट्टन में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिला है। यह शव नवोदय स्कूल रोड पर एक मिला। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है।

महिला के शव के पास एक रस्सा भी मिला हुआ है। वहीं उसे इससे बांधकर और खींचकर लाने के निशान भी मौके पर दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही आगे की जानकारी दी जा सकेगी। अभी मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं बुजुर्ग महिला का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा है।

मौके पर पहुंच जांच में जुटी पुलिस

चौकी प्रभारी नेपाल सिंह ने बताया कि नवोदय स्कूल रोड पर एक 60 से 65 वर्ष की बुजुर्ग महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है।

जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

उन्होंने बताया कि महिला की मौत कैसे हुई और उसका शव कब से यहां पड़ा था, इस बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकती। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी है। मौके पर एफएसएल टीम भी आ सकती है।

घूमने जा रहे लोगों को दिखा शव

इधर ग्रामीणों का कहना है कि सुबह जब ग्रामीण इस रोड पर घूमने जा रहे थे तो उन्होंने शव देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button