Betul News: जिला मुख्यालय के करीब धार्मिक नगरी बैतूल बाजार (Betul Bazar) में कार्तिक मास में विगत एक माह से काकड़ आरती का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति से जुड़े संजय पात्रीकर ने बताया कि विगत 26 वर्ष से नगर में काकड आरती का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नगर के युवा बुजुर्ग महिला और बच्चे अल सुबह मंदिर पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण और विट्ठल के पदों का गायन करते हैं।
श्री पात्रीकर ने बताया कि काकड आरती में श्री कृष्ण को माताओं के द्वारा जगाने से लेकर रासलीला भोजन आदि का वर्णन आता है। और काकड़ आरती में सभी भगवानों की आरती भक्तों द्वारा की जाती है।
नगर में काकड़ आरती के आयोजन से पूरा माहौल धार्मिक हो जाता हैं। कार्तिक मास में अलसुबह नगर के युवक-युवतीयां स्नान करके माता मंदिर बावली पहुंचते हैं। नगर में ही एकादशी के दिन डिंडी का आयोजन भी नगर में होता है। इसमें जय हरी विठ्ठल जय जय विठ्ठल के जयघोष के साथ भक्तगण नगर का भ्रमण करते हैं।
श्री पात्रीकर ने बताया कि शक्तिपीठ माता मंदिर बावड़ी पर ही तुलसी विवाह का भव्य आयोजन किया जाता है। जिसमें भगवान श्री कृष्ण का विवाह तुलसी माता से महाराष्ट्रीय पद्धतियों से किया जाता है। जिसमें मंगलाष्टक, विकास तुलसी की आरती के साथ सहभोज का आयोजन मंडल के द्वारा किया जाता है।
आयोजन समिति में मुख्य रूप से सर्वश्री सुभाष पौनीकर, सुभाष जामगडे, लाला गोहिते, सुधाकर देशपांडे, अभय पात्रीकर, दत्तात्रेय सायरे, हेमन्त पात्रीकर, रमण सायरे, मनोज व्यास, सुधांशु गुप्ता, राघव जोशी, मदुल व्यास, उत्कर्ष पात्रीकर, समर्थ पात्रीकर, प्रियांशु गुप्ता, निखिल राठौर सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहता है।