Betul News: मुलताई में लहराएगा 101 फीट ऊंचा तिरंगा, स्वयं के खर्च पर लगवाएंगे समाजसेवी लोकेश गीदकर

Betul News: 101 feet high tricolor will be hoisted in Multai, social worker Lokesh Gidkar will get it installed at his own expense

Betul News: मुलताई में लहराएगा 101 फीट ऊंचा तिरंगा, स्वयं के खर्च पर लगवाएंगे समाजसेवी लोकेश गीदकर▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

Betul News: मुलताई नगर में जल्द ही 101 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा। आगामी 15 अगस्त पर इसी ध्वज का रोहण किया जाएगा। समाजसेवी लोकेश गीदकर यह ध्वज अपने खर्च पर लगा रहे हैं।इसके लिए उन्होंने नगर पालिका में आवेदन देकर 101 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए जगह मांगी है।

नगर पालिका में सौंपे पत्र में लोकेश गीदकर ने बताया कि मुलताई क्षेत्रवासियों का राष्ट्र के प्रति प्रेम व समर्पण देखते हुए व राष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए वे स्वेच्छा से मुलताई नगर में शासकीय मापदंड के अनुरूप 101 फीट की ऊंचाई वाला राष्ट्रीय ध्वज भेट करना चाहते हैं। जिसे लगवाने में आने वाला सम्पूर्ण व्यय उनके द्वारा वहन किया जायेगा। साथ ही उसका मेंटेनेंस भी समय समय पर कराया जाएगा। यदि जल्द से जल्द अनुमति प्रदान की जाती है तो आगामी 15 अगस्त 2023 के पूर्व कार्य पूर्ण करते हुए स्वंत्रता दिवस के अवसर पर उद्घाटन कर ध्वजारोहण किया जाएगा।

लगातार समाज सेवा के काम कर रहे हैं लोकेश

मुलताई निवासी लोकेश लगातार समाज सेवा के कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा किसानों के खेतों में जुताई-बुआई प्रोग्राम चलाया जा रहा है एवं अभी तक वे 1000 एकड़ से ज्यादा खेतों में जुताई-बुआई ही करवा चुके हैं। इसके अलावा मां ताप्ती की प्रतिमाएं विभिन्न कार्यालयों में लगवाने के साथ-साथ मुलताई में शिवाजी की प्रतिमा भी उनके द्वारा लगाई गई है।अब वे एक सौ एक फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाना चाह रहे हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles