Betul Crime News Today : भाभी ने ही करवा दिया देवर का मर्डर

Betul Crime News Today : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक महिला ने अपने ही देवर का कत्ल करवा दिया। यह कत्ल उसने अपने भाई और भाई के दोस्त के जरिए करवाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं देवर का कत्ल करवाने वाली भाभी अभी फरार है। उसकी तलाश चल रही है।

Betul Crime News Today : भाभी ने ही करवा दिया देवर का मर्डर, दो गिरफ्तार

⇓ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़ (बैतूल)

Betul Crime News Today : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक महिला ने अपने ही देवर का कत्ल करवा दिया। यह कत्ल उसने अपने भाई और भाई के दोस्त के जरिए करवाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं देवर का कत्ल करवाने वाली भाभी अभी फरार है। उसकी तलाश चल रही है।

एसपी ऑफिस बैतूल के जनसंपर्क अधिकारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विगत 27 अप्रैल 2024 को थाना कोतवाली बैतूल में सूचना प्राप्त हुई कि मलियाढाना में श्यामा उइके के खेत की बंधिया के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव पड़ा हुआ है।

उपरोक्त सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली, चौकी प्रभारी खेड़ी और एफएसएल टीम सहित वरिष्ठ अधिकारियों का दल घटना स्थल पर पहुंचा। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि शव करीब 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का है, जो अधजली अवस्था में पड़ा था। मृतक के शरीर और चेहरे पर इस कदर जलने के निशान थे कि उसकी पहचान संभव नहीं हो पा रही थी।

अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज

इस पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में धारा 302 और 201 भादंवि के तहत प्रकरण क्रमांक 460/24 दर्ज कर विस्तृत विवेचना प्रारंभ की।

अज्ञात शव की पहचान के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर जांच की। आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी जुटाई गई और मृतक के हुलिये के आधार पर पहचान के प्रयास किए गए।

परिवार ने किया पहचान से इंकार

जांच के दौरान, थाना झल्लार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गाड़ागोहान से 25 अप्रैल 2024 को शंकर दाहीकर नामक व्यक्ति के गायब होने की सूचना प्राप्त हुई। उसके परिवार से संपर्क कर शव की तस्वीर दिखाने पर परिवार ने उसकी पहचान से इंकार कर दिया।

डीएनए टेस्ट से हो सकी शिनाख्त

इसके बावजूद, पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए ऑनलाइन दर्ज गुमशुदगी की तस्वीर का शव से मिलान किया। संदेह के आधार पर मृतक के प्रिजर्व किए गए सैम्पल और शंकर दाहीकर के परिजनों के ब्लड सैम्पल का डीएनए परीक्षण कराया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि मृतक शंकर दाहीकर ही था।

भाभी से लगातार होता था विवाद

जांच में पाया गया कि मृतक शंकर दाहीकर का उसकी भाभी मनीता से लगातार विवाद होता था। मनीता ने अपने भाई संदीप दाहीकर को शंकर की हत्या करने के लिए उकसाया। इसके बाद 25 अप्रैल 2024 को संदीप दाहीकर अपने साथी नीलेश चौहान के साथ गाड़ागोहान में एक शादी समारोह में गया था।

शराब पीने के बहाने बुलवाया

इस शादी से उन्होंने शंकर को शराब पीने के बहाने बुलाया। दोनों आरोपियों ने शंकर को साथ ले जाकर उसे अपने बेल्ट से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद, उन्होंने पेट्रोल खरीदकर शंकर के शव को जलाया और घटना स्थल से फरार हो गए।

महाराष्ट्र भाग गए थे आरोपी

घटना के बाद, दोनों आरोपी संदीप दाहीकर (20) निवासी बर्रा कास्या, थाना झल्लार और नीलेश चौहान (20) निवासी बर्रा कास्या, थाना झल्लार महाराष्ट्र भाग गए थे। पुलिस ने दोनों को महाराष्ट्र से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। 19 अक्टूबर 2024 को दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य षडयंत्रकारी मनीता दाहीकर निवासी गाड़ागोहान, थाना झल्लार फरार है।

अंधे कत्ल को सुलझाने में इनकी भूमिका

इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन और निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में टीम ने तत्परता से कार्य किया। इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक राकेश सरेयाम, सहायक उपनिरीक्षक प्रवीण पचौरी, दिलीप टांडेकर, प्रधान आरक्षक ब्रिजेश रघुवंशी, दीपक कटियार, रोहित नवरेती, ओमकार, सोनी सूर्यवंशी, अभिषेक, मनोज इवने, उज्जवल, दुर्गेश वर्मा, महिला आरक्षक निर्मला, सायबर सेल और एफएसएल टीम का विशेष योगदान रहा। एसपी निश्चल झारिया ने टीम की इस कार्यवाही की प्रशंसा की है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button