Betul Crime News: दैनिक भास्कर डिजिटल के पत्रकार के घर दिन दहाड़े चोरी, दूसरे घर का भी ताला तोड़ने का किया प्रयास

Betul Crime News: Dainik Bhaskar Digital journalist's house was stolen in broad daylight, tried to break the lock of another house as well

Betul Crime News: दैनिक भास्कर डिजिटल के पत्रकार के घर दिन दहाड़े चोरी, दूसरे घर का भी ताला तोड़ने का किया प्रयासBetul Crime News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई नगर स्थित नेहरू वार्ड में सोमवार दोपहर में दिन दहाड़े एक पत्रकार के घर का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया। चोरों ने घर में रखे लाखों रुपए नगदी, सोने चांदी के जेवर सहित भगवानों की मूर्ति तक चोरी कर ले गए। वहीं उन्हीं के घर के पास एक अन्य घर में भी चोरी का प्रयास किया गया।

नेहरू वार्ड मुलताई निवासी पत्रकार राकेश अग्रवाल के घर आज कोई भी नहीं था। उनका परिवार रिश्तेदार के घर गया हुआ था। वे भी नगर में ही थे। जब वे घर पहुंचे तो उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी लगी। उन्हें घर का ताला टूटा हुआ दिखाई दिया। जैसे ही घर के अंदर देखा तो सामान बिखरा हुआ था और घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए नगद, करीब 5 लाख कीमत के सोने चांदी के जेवर सहित भगवान की मूर्तियां चोर ले उड़े थे। उन्होंने चोरी होने की सूचना तत्काल मुलताई पुलिस थाने में दी। जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

राकेश अग्रवाल के घर के पास ही स्थित श्रावण राऊत के घर पर भी आज सुबह ही परिवार तिलक समारोह में शामिल होने बिरुल गया था। उनके घर का ताला भी क्षतिग्रस्त हालत में मिला है। जब वे भी घर पहुंचे तब उन्हें इसकी जानकारी लगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles