Betul BJP News : भाजपा नेता बाबा माकोड़े बोले- करप्शन की दुकान चलाती है कांग्रेस; भ्रष्टाचार का पुतला फूंका

Betul BJP News : भाजपा नेता बाबा माकोड़े बोले- करप्शन की दुकान चलाती है कांग्रेस; भ्रष्टाचार का पुतला फूंका
Betul BJP News : भाजपा नेता बाबा माकोड़े बोले- करप्शन की दुकान चलाती है कांग्रेस; भ्रष्टाचार का पुतला फूंका

Betul BJP News : बैतूल। मोहब्बत की बात करने वालों को केवल पैसों से मोहब्बत है, देश और देशवासियों से नहीं। जनता से इनकी मोहब्बत सिर्फ वोट लेने तक सीमित है। गांधी परिवार के करीबी राहुल की यात्रा में सह यात्री किसका एटीएम है? कांग्रेस का काम करप्शन है, पहचान करप्श्न है और यह दुकान भी करप्शन की है।

उक्त उद्गार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोड़े ने कोठीबाजार स्थित लल्ली चौक पर भ्रष्टाचार के पुतले को फूंकने के उपरांत व्यक्त करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जिस सांसद के घर से 300 करोड़ कैश से अधिक की राशि बरामद होने का अनुमान है वह झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद हैं। (Betul BJP News)

वैसे भ्रष्टाचार और लूट में काग्रेस को महारथ हासिल है। बोफोर्स घोटाला, हेराल्ड घोटाला, 2जी घोटाला, कामनवेल्थ घोटाला सहित घोटालों की लिस्ट बड़ी लंबी है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार का पर्याय है। भ्रष्टाचार कांग्रेस की नीयत में ही है। काग्रेस सत्ता में है तो भ्रष्टाचार करेगी और विपक्ष में है तो जनता को भ्रमित करने की नाकाम कोशिश करेगी। (Betul BJP News)

श्री माकोड़े ने कहा कि कांग्रेस सांसद के ठिकानों से बेहिसाब नगद बरामद होना कोई सामान्य घटना नहीं है। हमें अंदेशा है कि, जब्त की गई अरबों रुपये की राशि में मुख्यमंत्री सोरेन का भी हिस्सा हो सकता है। (Betul BJP News)

झारखंड सरकार पिछले 4 सालों में लगातार नकारात्मक वजहों से चर्चा में रही है। नगद बरामद हुई नोटों से भरी अलमारी, हजारों करोड़ का खनन घोटाला, सरकारी कार्यालयों में वसूली की खबरें, पुलिस प्रशासन की मनमानी दर्शाती है कि झारखंड में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हो चुकी हैं। आज इस मौके पर काली कमाई करने वालों के इंडिया गठबंधन से भी सतर्कता जरूरी है, जो भाजपा की सरकारों के बारे में भ्रम पैदा करते हैं। (Betul BJP News)

पुतला दहन के दौरान मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, सुनिल पंवार, वरूण धोटे, महेश राठौर, कैलाश धोटे, क्षितिज शुक्ला, पवन यादव, अनुज आर्य, सपन चौरसिया, पवन शर्मा, सावन्या शेषकर, प्रवीण वराठे, रवि हिराणी, कुणाल शर्मा, मयंक वर्मा, सिद्वार्थ चौरसिया, पूरन साहू, विजय खंडेलवाल, नरेन्द्र धोटे, रवि सोनी, जयंत सोनी, विजय पाल, हिमांशु ककोडे, गीतेश बारस्कर, सोहन कसारे, अनिल खंडेलवार सहित नगर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (Betul BJP News)

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News