Betul Accident News : हाईवे पर भिड़े टैंकर और ट्रक, दो गंभीर; महिला पर जंगली सूअर का हमला

Betul Accident News : हाईवे पर भिड़े टैंकर और ट्रक, दो गंभीर; महिला पर जंगली सूअर का हमला
Betul Accident News : हाईवे पर भिड़े टैंकर और ट्रक, दो गंभीर; महिला पर जंगली सूअर का हमला

Betul Accident News : मुलताई। भोपाल-नागपुर नेशनल हाइवे पर ससुंद्रा के पास एक ऑक्सीजन टैंकर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ऑक्सीजन टैंकर चालक और क्लीनर घायल हो गए। उधर जिला मुख्यालय के समीप सोनाघाटी में एक महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन टैंकर रायगढ़ से नर्मदापुरम जा रहा था। इस बीच उसने एक खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से ड्राइवर अपनी सीट पर फंस गया था। जिसको बड़ी मुश्किल से तमाम लोगों द्वारा बाहर निकाला गया। लगभग 1 घंटे तक औजारों की मदद से टैंकर के केबिन का गेट काटा गया। (Betul Accident News)

बताया जा रहा है कि ड्राइवर उसमें बुरी तरह फंस गया था और घायल हो गया था। जिसे तुरंत ही एंबुलेंस के माध्यम से बैतूल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दुर्घटना में क्लीनर को भी चोट आई है। ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। (Betul Accident News)

टक्कर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ऑक्सीजन टैंकर के के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। (Betul Accident News)

लकड़ी लाने जंगल गई थी महिला (Betul Accident News)

Betul Accident News : हाईवे पर भिड़े टैंकर और ट्रक, दो गंभीर; महिला पर जंगली सूअर का हमला

बैतूल के समीप सोनाघाटी में खाना पकाने के लिए जंगल से जलाऊ लकड़ी लाने के लिए गई महिला को जंगली सुअर ने हमला कर लहूलुहान कर डाला। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Betul Accident News)

टिकारी निवासी है पीड़ित महिला (Betul Accident News)

प्राप्त जानकारी के अनुसार सविता धुर्वे उम्र 45 वर्ष निवासी गोंडी मोहल्ला प्रताप वार्ड टिकारी बैतूल गुरुवार सुबह अपने घर के लिए जलाऊ लकड़ी लेने के लिए सोनाघाटी की तरफ गई हुई थी। (Betul Accident News)

महिला के चिल्लाने पर भागे (Betul Accident News)

जंगल में लकड़ी बीनते समय महिला पर अचानक ही जंगली सूअर ने हमला कर दिया। जंगली सूअर ने महिला के पैर पर काट दिया। इसके बाद महिला चिल्लाई तो जंगली सूअर वहां से भाग गए। (Betul Accident News)

आवाज सुनने पर पहुंचे लोग (Betul Accident News)

महिला की आवाज सुनने के बाद वहां पर कुछ लोग पहुंचे और देखा कि महिला के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल 108 एंबुलेंस को दी। (Betul Accident News)

एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल (Betul Accident News)

सूचना पर 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। जहां पर डॉक्टर द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है। (Betul Accident News)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News