Betul Accident News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक भीषण हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। उसे पुलिस ने भैंसदेही अस्पताल पहुंचाया था, वहां से अमरावती रेफर किया था। अमरावती में उसकी भी मौत होने की बात कही जा रही है। हादसा जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर 12 बजे देड़पानी के पास हुआ। इसमें एक कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। उधर सारनी में छत से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भैंसदेही-खामला स्टेट हाईवे पर खामला और देड़पानी के पास एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल और कार की टक्कर हो गई। बाइक पर 3 युवक सवार थे। इस हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
इस पर भैंसदेही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। स्थिति गंभीर होने से इसे अमरावती रेफर किया था। बताते हैं कि अमरावती में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई है। बताया जाता है कि दोनों ही वाहन महाराष्ट्र के हैं। वहीं मृतक महाराष्ट्र के ग्राम एनीपांढरी के बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के संबंध में भैंसदेही टीआई एसके अंदवान ने बताया कि हादसा हुआ है। उसमें दो लोगों की मौत हुई है वहीं एक घायल है। उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। विवेचक के मौके से लौटने पर ही विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।
Also Read: जल्दी का काम शैतान का काम है! Dhamaal मूवी के ये फनी सीन देख कर हंस-हंसकर लोट पोट हो जाएंगे आप…
पत्नी के छाेड़ जाने के बाद से नशे में धुत रहने लगा मजदूर छत से गिरा, दर्दनाक मौत
बैतूल जिले के सारणी शहर के एबी-टाइप कॉलोनी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। प्रथम दृष्टया मामला छत से गिरने से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगी।
टीआई रत्नाकर हिंग्वे ने बताया 35 वर्षीय कोमल सिंह भदोरिया संत रविदास कॉलोनी में निवास करता था। एबीटाइप कॉलोनी के खाली आवास के नीचे कोमल सिंह का शव मिला है। जिसके सिर के पीछे वाले हिस्से में चोट लगी हैं। यह चोट छत से गिरने की हो सकती है। टीआई ने बताया मृतक के सिर के अलावा कहीं भी कोई चोट के निशान नहीं मिले। इसीलिए मामला संदिग्ध नहीं हो सकता। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
टीआई ने बताया कोमल सिंह शहर से बाहर रहता था। 10 दिन पहले ही शहर में आया था। आपसी विवाद के चलते पत्नी पहले ही घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से ही कोमल शराब का ज्यादा सेवन करने लगा था। कोमल सिंह मजदूरी कर जीवन यापन करता था। पुलिस ने मार्ग कायम कर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।