Betul Accident : बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी जबरदस्‍त टक्कर, एक की हुई मौत, तीन घायल

By
On:
Betul Accident : बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी जबरदस्‍त टक्कर, एक की हुई मौत, तीन घायल
Betul Accident : बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी जबरदस्‍त टक्कर, एक की हुई मौत, तीन घायल

Betul Accident : झल्लार थाना श्रेत्र के चूना लोमा मार्ग के पास बोलेरो ने बाइक को पीछे से टक्‍कर मार दी। टक्‍कर इतनी तेजी से हुई थी कि बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक 6 साल बच्‍चा भी शामिल है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना झल्लार के पास चूना लोमा मार्ग की है। यहां युवक कालूराम अपनी सास सकुन बारस्कर (42), साली सती (22) और 6 वर्षीय मयूर को बाइक पर बैठकर बगवाड से धामन्या जा रहा था।

इस टक्कर से बाइक सवार सभी लोग गिर पड़े। बाइक में पीछे बैठी सकुन बाई टक्कर की वजह से दूर जा गिरी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान सकुन बाई ने दम तोड़ दिया। उसे सिर और शरीर में अंदरूनी चोट लगी थी। (Betul Accident)

इस हादसे में घायल कालूराम, सती, मयूर को भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मृतका सकुन का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। अस्पताल पुलिस चौकी घटना की तहरीर झल्लार पुलिस को भेज रही है। इस घटना के दौरान टक्कर मारने वाला वाहन भाग निकला। जिसकी तलाश की जा रही है। मृतिका के बेटे में बताया की वाहन की पहचान कर ली गई है। (Betul Accident)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

For Feedback - feedback@example.com

Related News