Betul Accident: सड़क किनारे बैठे लोगों को बेलगाम कार ने रौंदा, दस लोग घायल; अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, सुसाइड की आशंका

Betul Accident: Unruly car crushed people sitting on the roadside, ten people injured; Body of unknown person found, suspicion of suicide

Betul Accident: सड़क किनारे बैठे लोगों को बेलगाम कार ने रौंदा, दस लोग घायल; अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, सुसाइड की आशंका▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

Betul Accident: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मुलताई-छिंदवाड़ा रोड पर स्थित ग्राम डहुआ में सड़क किनारे बैठे करीब आधा दर्जन लोगों पर छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट में पदस्थ जिला योजना सांख्यिकी अधिकारी की गाड़ी ने 6 लोगों को रौंद दिया। यह गाड़ी छिंदवाड़ा से भोपाल की ओर जा रहा था। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हैं। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरी ओर मुलताई रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि छिन्दवाड़ा के जिला योजना सांख्यिकी अधिकारी यशवंत माधव वैध छिंदवाड़ा से भोपाल की ओर कार से अपने ड्राइवर अनिल के साथ जा रहे थे। इसी बीच उनकी कार ने डहुआ पर सड़क किनारे बैठे मोहित युवराज बारंगे, राहुल मुन्ना बुआडे, सुखराम साहू, प्रवीण जम्बुलकर, रवि कड़वे और विशाल बुआड़े को रौंद दिया। जिसमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए वहीं बाकी को हल्की चोट आई।

Betul Accident: सड़क किनारे बैठे लोगों को बेलगाम कार ने रौंदा, दस लोग घायल; अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, सुसाइड की आशंकासभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से ईएमटी दिलीप मालवी ने मुलताई अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इस हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए। इसके चलते दोनों को मुलताई नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।

Betul Accident: सड़क किनारे बैठे लोगों को बेलगाम कार ने रौंदा, दस लोग घायल; अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, सुसाइड की आशंकाट्रेन के सामने हाथ फैलाकर हो गया था खड़ा, हुई मौत

मुलताई नगर के रेलवे स्टेशन पर रविवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव क्षत विक्षत अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति रेलवे की मेन लाइन से गुजर रही ट्रेन के सामने फिल्मी अंदाज में दोनों हाथ फैला कर खड़ा हो गया था। देखते ही देखते वह व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया और कुछ देर बाद उसका शव ट्रैक पर क्षत विक्षत अवस्था में मिला। करीब 500 मीटर तक उसके अंग बिखर गए। तत्काल इसकी सूचना रेलवे स्टेशन पर दी गई। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर से भोपाल की ओर जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस मेन लाइन से गुजर रही थी। तभी अचानक एक अज्ञात व्यक्ति उसके सामने आ गया। ट्रेन गुजरने के बाद उसका शव दिखाई दिया। उसके शरीर के हिस्से अलग-अलग जगह पर फिंका गए। यहां तक कि उसका चेहरा भी पहचान पाना मुश्किल हो गया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

Related Articles