Backflip Viral Video: सोशल मीडिया पर लोग क्रिएटिव होते जा रहे हैं और वीडियो बनाने के लिए वह किसी भी हद से गुजर जाते हैं। कई बार तो उन्हें मुंह की खानी पड़ती है। इसके बावजूद लोग अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक शख्स छत से बैकफ्लिप मारकर हीरो बनने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद जो होता है वह जिंदगी भर याद रहेगा।
स्टंट पड़ गया महंगा (Backflip Viral Video)
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक युवक 1 मंजिला घर के किनारे पर जमीन की ओर पीठ करके खड़ा है। वह बैकफ्लिप करने के लिए छलांग लगाता है, लेकिन जब वह नीचे आता है तो उसके पैर जमीन पर नहीं टिकते। बल्कि वह पीठ के बल गिर जाता है। वीडियो की शुरुआत में युवक का कॉन्फिडेंस से लोगों को पहले तो यह लगता है कि वह आसानी से बैकफ्लिप कर लेगा। लेकिन जब वह नीचे गिरता है तो लोग बड़ी हैरानी से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए। वीडियो में देखने से लगा रहा है कि युवक को काफी गंभीर चोट आई होगी। वो फिर खड़ा होता है इसके बाद वो जीत का इशारा करते हुए चला जाता है।
View this post on Instagram
ये सब करना क्या जरूरी है
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि मीस यू। इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई सब पहले अपनी सेफ्टी रखते हैं। इसके बाद स्टंट करते हैं वरना कर्म आप करोगे। भूगतना घरवालों को पड़ेगा। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा मत किया करो भाई। घर में मां-बाप हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या यार ये सब करना क्या जरूरी है?
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com