Akshara Singh : सोशल मीडिया पर क्यों हो रही अक्षरा सिंह की खिंचाई

Akshara Singh : हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का गरबा स्पेशल 'चांद की चकोरी' रिलीज हुआ था। यह गाना खासा लोकप्रिय हुआ है और गरबा नाइट्स की शान बना है। वहीं दूसरी ओर इसके बावजूद एक अन्य कारण से अक्षरा सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर सभी के निशाने पर चल रही है। नेटिजंस उन्हें आड़े हाथों ले रहे हैं।

Akshara Singh : सोशल मीडिया पर क्यों हो रही अक्षरा सिंह की खिंचाई

Akshara Singh : हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का गरबा स्पेशल ‘चांद की चकोरी’ रिलीज हुआ था। यह गाना खासा लोकप्रिय हुआ है और गरबा नाइट्स की शान बना है। वहीं दूसरी ओर इसके बावजूद एक अन्य कारण से अक्षरा सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर सभी के निशाने पर चल रही है। नेटिजंस उन्हें आड़े हाथों ले रहे हैं।

अक्षरा सिंह पिछले 2 दिनों से ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, 2 दिन पहले उन्होंने बिहार में कोसी नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित होने वालों की मदद करने की अपील सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने वीडियो मैसेज के जरिए की थी। उन्होंने कहा था कि मनीष कश्यप से उन्हें बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी मिली है। बहुत से लोग तकलीफ में है, पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है।

यहाँ देखें उनकी अपील का वीडियो…⇓

इस अपील में उन्होंने लोगों से सभी से पीड़ितों की मदद करने की बात कही थी। उन्होंने इसके साथ ही यह भी कहा था कि वे स्वयं अपने स्तर से तो मदद कर ही रही है, बाकी लोग भी पीड़ितों की यथासंभव मदद करें। इस अपील पर कुछ लोग जहां उनका समर्थन कर रहे हैं तो कुछ ट्रोल भी कर रहे हैं।

उनकी इस अपील पर एक यूजर ने लिखा है कि ‘आपकी ज्ञान की नहीं बल्कि आपकी मदद की जरुरत है।’ एक अन्य यूजर ने भी कहा ‘दान दीजिए, ज्ञान के साथ ही।’ एक यूजर ने उनके मेकअप पर भी सवाल उठाते हुए लिखा है कि ‘इस दुख को जाहिर करने के लिए आपको इतना भयंकर मेकअप करना पड़ गया?’

एक यूजर ने उन्हें सलाह देते हुए लिखा है कि ‘सबसे पहले आपको मैडम ग्राउंड रिपोर्ट देखना चाहिए। उसके बाद आपको सबसे पहले मदद करना चाहिए। बिहार वासियों के लिए बहुत दुख की बात है जो आप सोशल मीडिया पर आते हैं और हाथ जोड़कर विनती करते हैं। पहले आप खुद कीजिए।’

एक अन्य यूजर ने लिखा है ‘हम मिथिलावासी आपसे उम्मीद रखते हैं। स्टार जगत के लोग बोली से नहीं, पैसा से मदद दें।’ एक यूजर ने कमेंट किया है ‘ये करने से क्या होगा, अगर मदद करने की इच्छा है तो आप अपनी टीम भेजिए, खाना-पीना या 2-4 गांवों को गोद ले लीजिए। हमारे पास पैसा होता तो यही कार्य करते।’

इसी तरह से और भी कई यूजर्स ने अक्षरा सिंह को खरी खोटी सुनाई है। हालांकि कुछ लोगों ने उनकी अपील का समर्थन करते हुए सभी को बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए मिल जुल कर मदद करने की बात भी कही है। हालांकि निश्चित रूप से उनकी पोस्ट पर ट्रोल करने वाले कमेंट ज्यादा है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button