Akaay Name Meaning: भगवान शिव से प्रेरित है विराट और अनुष्का के बेटे का नाम अकाय, जानें इसका अर्थ

Akaay Name Meaning: भगवान शिव से प्रेरित है विराट और अनुष्का के बेटे का नाम अकाय, जानें इसका अर्थ
Akaay Name Meaning: भगवान शिव से प्रेरित है विराट और अनुष्का के बेटे का नाम अकाय, जानें इसका अर्थ

Akaay Name Meaning: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को उनके घर एक नया मेहमान बेबी बॉय आया है जिसका नाम उन्‍होंने ‘अकाय’ रखा है। विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से अपनी खुशी का साझा किया है। दोनों एक बार फिर पैरेंट्स बन गए है। इससे पहले उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा और अब उन्होंने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है।इस दौरान सारे फैंस जानना चाहते है कि अकाय शब्‍द का अर्थ क्‍या होता है? अगर आप भी यही सोच रहे है तो आइए जानते ‘अकाय’ का अर्थ क्‍या है।

Akaay Name Meaning: भगवान शिव से प्रेरित है विराट और अनुष्का के बेटे का नाम अकाय, जानें इसका अर्थ
Akaay Name Meaning: भगवान शिव से प्रेरित है विराट और अनुष्का के बेटे का नाम अकाय, जानें इसका अर्थ

जानिए अकाय शब्‍द का अर्थ (Akaay Name Meaning)

आपको बता दें कि हिंदू मान्यता के अनुसार अकाय शब्द का शाब्दिक अर्थ है “जिसका कोई शरीर और काया न हो”। जिसके पास शरीर नहीं है और जिसने शरीर स्वीकार नहीं किया है उसे अकाय कहा जाता है। सीधे शब्दों में कहें तो अकाय का अर्थ है “निराकार”, ये भी कहा जाता है कि भगवान शिव का कोई रूप नहीं है, और इसका मतलब ये है कि अकाय का नाम भगवान शिव के नाम पर रखा गया है। दरअसल इस बात की कोई दावा नहीं है कि विराट और अनुष्का के अकाय नाम रखने की क्या वजह है।

संस्कृत और Turkish भाषाओं में इसके अलग-अलग अर्थ है। Turkish में अकाय शब्द का मतलब ‘shining moon’ यानि ‘चमकता हुआ चांद’ है, जबकि संस्कृत में अकाय का अर्थ ‘निराकार’ और ‘अमर’ है। इसके अलावा फिलिपिन्स में बोली जाने वाली फिलिपिनो में इसका मतलब मार्गदर्शन करना है, वहीं राजस्थानी में इस शब्द का मतलब काया से मुक्त या देह से मुक्त है।

अन्य भाषाओं में अकाय का अर्थ (Akaay Name Meaning)

अकाय नाम का कई अन्य भाषा में भी अर्थ होता है। तुर्किक भाषा में अकाय का अर्थ चमकता चांद यानी कि पूर्णिमा का चांद या फिर पूर्णिमा की चांदनी की झीनी रोशनी होता है। फिलिपन्स में बोली जाने वाली फिलिपिनो में इसका मतलब राह दिखाना या मार्गदर्शन करना होता है। वहीं राजस्थानी में इस शब्द का मतलब काया से मुक्त या देह से मुक्त होता है। इसके साथ ही इसका मतलब होता है जो अजन्मा हो यानी कि जिसने जन्म ही नहीं लिया हो।

Akaay Name Meaning: भगवान शिव से प्रेरित है विराट और अनुष्का के बेटे का नाम अकाय, जानें इसका अर्थ
Akaay Name Meaning: भगवान शिव से प्रेरित है विराट और अनुष्का के बेटे का नाम अकाय, जानें इसका अर्थ

क्यों कहा भगवान शिव से संबंध (Akaay Name Meaning)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भगवान शिव के भक्त हैं। उन्हें भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों पर पूजा-अर्चन करते हुए देखा गया। इससे पहले भी दोनों को उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी पूजा-अर्चना करते हुए देखा गया था। और जैसा कि अकाय के नाम का संबंध भगवान शिव से है। भगवान शिव के सिर पर चंद्रमा विराजमान है और चंद्रमा भगवान शिव के आधीन है। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि अकाय नाम भगवान शिव से प्रेरित है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें |Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *