Aaj ka Rashifal, Panchang 9 May 2023: तुला राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, देखें अपना राशिफल, पंचांग और शुभ मुहूर्त

By
On:
Aaj ka Rashifal, Panchang 9 May 2023: तुला राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, देखें अपना राशिफल, पंचांग और शुभ मुहूर्त
Source: Credit – Social Media

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचाग, 09 मई 2023

▪️पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही

Aaj ka Rashifal, Panchang : भोलेनाथ की कृपा से इन राशि वालों का सुधरेगा भाग्य, जानें राशिफल, पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj ka Rashifal, Today Rashifal, Panchang 9 May 2023: पंडित मधुसूदन जोशी के अनुसार पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल,

शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत,

मास- (अमावस्यांत) – वैशाख माह,

पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,

तिथि- चतुर्थी 16:07:47, तत्पश्चात-पंचमी,

दिन- मंगलवार, सूर्य प्रविष्टे 26 वैशाख गते,

नक्षत्र- मूल 17:44:10, तत्पश्चात-पूर्वाषाढ़ा,

योग- सिद्ध 21:14:36,

करण- बालव 16:07:47, तत्पश्चात-कौलव,

सूर्य- मेष राशिगत,

चंद्र- धनु राशिगत,

ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,

सूर्योदय- 05:35:50,

सूर्यास्त- 18:59:40,

दिन काल- 13:23:49,

रात्री काल- 10:35:28,

चंद्रास्त- 08:15:53,

चंद्रोदय- 23:07:18,

राहू काल- 15:39-17:19 अशुभ,

यम घंटा- 08:57-10:37 अशुभ,

अभिजित- 11:51-12:45 शुभ,

गंड मूल- 5:36-17:44 अशुभ,

दिशा शूल – उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

विशेष :- आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली एवं पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाना निषिद्ध है। शरीर की हानि होती है।

(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 08:57-10:37,

लाभ- 10:37-12:18,अमृत- 12:18-13:58,

शुभ- 15:39-17:19,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 20:19-21:39,

शुभ- 22:58-24:17,

अमृत- 24:17-25:37,

चर- 25:37-26:56,

किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।

2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।

3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।

4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।

6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चाहिए, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।

7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र …..

मंगल- 05:36 – 06:43,

सूर्य- 06:43 – 07:50,

शुक्र- 07:50 – 08:57,

बुध- 08:57 – 10:04,

चन्द्र- 10:04 – 11:11,

शनि- 11:11 – 12:18,

बृहस्पति- 12:18 – 13:25,

मंगल- 13:25 – 14:32,

सूर्य- 14:32 – 15:39,

शुक्र -15:39 – 16:46,

बुध- 16:46 – 17:53,

चन्द्र- 17:53 – 18:59,

रात्रि का होरा चक्र

शनि- 18:59 – 19:53,

बृहस्पति -19:53 – 20:46,

मंगल- 20:46 – 21:39,

सूर्य- 21:39 – 22:31,

शुक्र- 22:31 – 23:24,

बुध- 23:24 – 24:17,

चन्द्र- 24:17 – 25:10,

शनि- 25:10 – 26:03,

बृहस्पति -26:03 – 26:56,

मंगल- 26:56 – 27:49,

सूर्य- 27:49 – 28:42,

शुक्र- 28:42 – 29:35,

  • Also Read : 

आज का राशिफल

मेष राशि :- आज आप यदि घर से दूर नौकरी करते हैं तो दिन में थोड़ा संभल कर काम पर जाएं क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है। इसलिये घर से निकलते समय सावधानी बरतें और जल्दबाजी ना करें।

शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है।

वृषभ राशि :- आज लंबे समय से किसी बीमारी की समस्या से परेशान हैं तो उसमें आराम मिलेगा। कुछ समय के लिए मानसिक तनाव की समस्या रह सकती है लेकिन वह ज्यादा समय तक नहीं रह पाएगी।

शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

मिथुन राशि :- आज कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपने काम में मन तो लगाएंगे लेकिन उनके अनुसार परिणाम मिलने में अभी समय लगेगा। आप दोस्तों के साथ मिलकर भविष्य की योजनायें बनाएंगे जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगी।

शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है।

कर्क राशि :- आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए अनुकूल सिद्ध होगा जिस कारण आप भी अपना काम अच्छे से कर पाएंगे। यदि पहले से ही किसी पारिवारिक दुविधा का सामना कर रहे हैं तो वह भी दूर हो जाएगी।

शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है।

सिंह राशि :- आज यदि छात्र किसी एक्स्ट्रा कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं तो उनको थोड़ा संभल कर रहना पड़ेगा क्योंकि कुछ ऐसा होगा जिस कारण आपको वह कोर्स छोड़ना पड़े।

  शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – स्लेटी है।

कन्या राशि :- आज यदि आपने जमीन से संबंधित किसी काम में पैसा निवेश कर रखा है तो वहां से लाभ प्राप्त होगा। सरकारी अधिकारियों को किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है।

शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

तुला राशि :- आज समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी और सभी आपका सम्मान करेंगे। दूर के रिश्तेदार का घर में आना हो सकता है और उनसे किसी काम को लेकर सहायता भी मिलेगी।

शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन प्रेम संबंधो के लिए थोड़ा उथल-पुथल वाला होगा। यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं और उनसे दूर रहते हैं तो किसी तीसरे के द्वारा उसमे गलतफहमी पैदा करने की कोशिश की जाएगी।

शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।

धनु राशि :- आज व्यापारी लोग यदि किसी नए समझौते की तरफ आगे बढ़ रहे हैं तो उसमें सफलता हाथ लगेगी। किसी कारणवश आपके पुराने ग्राहक नाराज रह सकते हैं लेकिन जल्दी ही यह समस्या भी सुलझ जाएगी।

शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।

मकर राशि :- आज आप अपने घर वालों के साथ किसी यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं जिसमें रिश्तेदारों का भी सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान आपका सभी के साथ संबंध भी पहले की तुलना में मजबूत होगा।

शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।

कुम्भ राशि :- आज आपका जीवनसाथी कुछ बातों को लेकर निराश रह सकता है लेकिन यदि आपने धैर्य से काम लिया तो समस्या जल्दी ही हल हो जाएगी। शादी की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को मामा पक्ष की ओर से अच्छा प्रस्ताव आएगा।

शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है।

मीन राशि :- आज आप अपने आप में एक नयी ऊर्जा को महसूस करेंगे और नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी। इस काम में आपको अपने जीवनसाथी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है।

आज का सुविचार

“नानृतात्पातकं किञ्चित् न सत्यात् सुकृतं परम् ।

विवेकात् न परो बन्धुः इति वेदविदो विदुः॥”

भावार्थ :- वेदों के जानकार कहते हैं कि अनृत (असत्य) के अलावा और कोई पातक नहीं; सत्य के अलावा अन्य कोई सुकृत नहीं और विवेक के अलावा अन्य कोई भाई नहीं। प्रभु आप सभी का सदैव सर्व-मङ्गल करें।

पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही

For Feedback - feedback@example.com

Related News