Aaj ka Rashifal : आज चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा

Today's Horoscope: Today the luck of people of these zodiac signs will shine, Goddess Lakshmi will shower her blessings.

Aaj Ka Rashifal

▪️पंडित मधुसूदन जोशी▪️

पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

प्रतिदिन पंचांग एवं राशिफल (18 नवंबर 2023, शनिवार)

!! ॐ गं गणपतये नमः !!
छठ-महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं…

शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) कार्तिक माह
तिथि- पंचमी 09:17:45, तत्पश्चात-षष्ठी
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 02 मार्गशीर्ष गते
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 24:05:42
योग- गण्ड 26:16:20
करण- बालव 09:17:45, तत्पश्चात-कौलव
सूर्य- वृश्चिक राशिगत
चंद्र- धनु 06:59:35, तत्पश्चात-मकर राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायण
सूर्योदय- 06:46:59
सूर्यास्त- 17:25:06
दिन काल- 10:38:06
रात्री काल- 13:22:41
चंद्रोदय- 11:34:27
चंद्रास्त- 21:59:48
राहू काल- 09:27-10:46 अशुभ
यम घंटा- 13:26-14:46 अशुभ
अभिजित- 11:45-12:27 शुभ
दिक-शूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन दही घी-गुड़ कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है। षष्ठी तिथि को नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka Rashifal)

शुभ- 08:07 – 09:27
चर- 12:06 – 13:26
लाभ- 13:26 – 14:46
अमृत- 14:46 – 16:05

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka Rashifal)

लाभ- 17:25 – 19:05
शुभ- 20:46 – 22:26
अमृत- 22:26 – 24:06
चर- 24:06 – 25:47
लाभ- 29:07 – 30:48

किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka Rashifal)

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj ka Rashifal)

शनि- 06:47 – 07:40
बृहस्पति- 07:40 – 08:33
मंगल- 08:33 – 09:27
सूर्य- 09:27 – 10:20
शुक्र- 10:20 – 11:13
बुध -11:13 – 12:06
चन्द्र- 12:06 – 12:59
शनि- 12:59 – 13:52
बृहस्पति- 13:52 – 14:46
मंगल- 14:46 – 15:39
सूर्य- 15:39 – 16:32
शुक्र- 16:32 – 17:25

रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka Rashifal)

बुध – 17:25 – 18:32
चन्द्र- 18:32 – 19:39
शनि- 19:39 – 20:46
बृहस्पति- 20:46 – 21:53
मंगल- 21:53 – 22:59
सूर्य- 22:59 – 24:06
शुक्र- 24:06 – 25:13
बुध- 25:13 – 26:20
चन्द्र- 26:20 – 27:27
शनि- 27:27 – 28:34
बृहस्पति- 28:34 – 29:41
मंगल- 29:41- 30:48

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपका दिन बहुत ही खास तरीके से बीत सकता है। व्यवसाय करने वाले जातकों की बात करें तो व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आपके कुछ कामों को पूरा न होने के कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। संतान की ओर से आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। यदि आपने अगर जीवन में किसी से कोई वादा किया है, तो उस वादे को पूरा करने की कोशिश करें, अन्यथा आप झूठ कहे जाएंगे। आप अपने पुराने मित्र से किसी बात पर बहस कर सकते हैं परंतु आप थोड़ा सा कम बोलें, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपका अपने मित्र के साथ में मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी का साथ आपको भरपूर मिलेगा। आपका मन किसी बात को लेकर बहुत अधिक खुश रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को अपनी योग्यता दिखाने के बहुत अवसर मिल सकते हैं। जिसके कारण आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपके वेतन में वृद्धि भी कर सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

2 वृषभ राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार करने वाले जातकों का व्यापार अच्छा चलेगा, परंतु किसी बात के कारण आपके अपने पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है, बहस इतनी अधिक बढ़ सकती है कि आप अपने पार्टनर से अपना बिजनेस अलग कर सकते हैं। आप किसी को भी बिना मांगे कोई भी सलाह ना दें, अन्यथा वह सलाह आप पर ही भारी पड़ सकती है। सेहत की बात करें तो आपके परिवार में किसी सदस्य की अचानक तबीयत खराब हो सकती है, जिसके कारण आप बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं। आप किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना करें, अन्यथा आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी करने वाले जातक किसी दूर स्थान पर जाकर नौकरी कर सकते हैं, जहां पर आपको वेतन अधिक मिलेगा और आपकी उन्नति के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। आपके घर में यदि किसी बात का तनाव हो रहा है तो आपके घर में कोई अतिथि का आगमन हो सकता है, अतिथि के आने से आपके घर का माहौल बहुत अच्छा हो जाएगा और आपके घर के सदस्य उनकी आओ भगत में बिजी रहेंगे। शाम के समय में आपको थकावट भी हो सकती है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है। (Aaj ka Rashifal)

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपका सकारात्मक परिणाम दिलाने वाला रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों के बारे में बात करें तो आपके व्यापार में आपको बड़ा नुकसान होते होते बचेगा। इसलिए आप भगवान का शुक्रिया करें और प्रसाद बांटे। आप अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से थोड़ा सा सतर्क रहें। वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपके परिवार के सदस्य धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, परंतु आप अपने आपको तो रोके ना उनके साथ अवश्य जाएं। इससे आपके मन को बहुत अधिक शांति और खुशी मिलेगी। आपके परिवार में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, छोटा सा बाद विवाद बड़ा मतभेद बन सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपके विरोधी आपके किसी काम में अड़चन डाल सकते हैं। नौकरी में आपकी तरक्की के मार्ग खुलेंगे इससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आपको अपने परिवार का भरपूर साथ मिलेगा तथा आपके जीवन साथी भी आपके साथ रहेगा। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान के करियर को लेकर भी आप संतुष्ट रहेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। आपका बिना बात के किसी से झगड़ा हो सकता है। यह झगड़ा आपको थाना अदालत भी करवा सकता है। यदि आप शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं तो आपको लाभ हो सकता है परंतु आप किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें। आपकी सेहत की बात करें तो आपको सर में दर्द, थकान जैसी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए आप थोड़ी सी भी परेशानी होने पर डॉक्टर के पास अवश्य जाएं, लापरवाही ना करें। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको अपनी आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए और अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपने आपको मजबूत बनाए रखें तभी आप सभी कार्य अच्छे से कर पाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपको अपनी नौकरी में थोड़ा सा अधिक समय देना होगा तभी आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न होकर आपके वेतन में बढ़ोतरी कर सकते हैं। आपको अपने काम में सतर्कता दिखानी होगी। संतान की ओर से आप संतुष्ट रहेंगे और जीवनसाथी का साथ भी आपको भरपूर साथ रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है। (Aaj ka Rashifal)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा उलझन भरा रहेगा। आप किसी उलझन में फंसे रहेंगे, किसी बात को लेकर आपका अपने घर के लोगों के साथ मतभेद हो सकता है। यदि आपके परिवार में लंबे समय से कोई समस्या चली आ रही है तो वह दूर होगी। आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग का सकते हैं। वह आपकी हर कार्य में बहुत अधिक मदद करेंगे। इससे आप बहुत ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। आपकी उपलब्धि हर अधिकारियों को हैरान कर सकती है। आपका वेतन में वृद्धि हो सकती है जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। आपके विरोधी आपसे परास्त होंगे, सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपका तरक्की भरा रहेगा। आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको प्रमोशन का मौका मिल सकता है परंतु एक गलती आपको मुसीबत में डाल सकती है इसीलिए आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और तोल मोल कर ही अपना मुंह खोलें। आप अपने माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। उनके फेफड़ों में परेशानी या खांसी से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के बारे में बात करें तो व्यापार करने वाले जातकों का व्यापार व्यापक रहेगा, परंतु आप अपने व्यापार को फैलाने के लिए कोई भी फैसला बहुत सोच समझ कर करें, यदि आप अपने व्यापार को पार्टनरशिप में आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आप अपना फैसला टाल दें, आपको पार्टनरशिप में नुकसान हो सकता है। आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य एकदम फैट रहेगा। पुरानी बीमारियां कुछ हद तक खत्म हो सकती हैं, परंतु आप अपनी दवाइयां समय पर खाते रहें। जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा। संतान की ओर से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपकी यह यात्रा अच्छी रहेगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka Rashifal)

7 तुला राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा तनावग्रस्त रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी सी खराब होने के कारण आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं, परंतु आप किसी बात पर क्रोध न दिखाएं। वह दिखाने से आपकी समस्याएं और अधिक बढ़ सकती हैं। आपको अपने नौकरी में तरक्की पाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरे व्यक्तियों से अपना व्यवहार अच्छा रखें। आप अपने परिवार के साथ दूर की यात्रा करने के लिए जा सकते हैं। आप अपने निजी वाहन का प्रयोग ना करें, अन्यथा आपसे कोई दुर्घटना हो सकती है। यदि आप किसी सिक्योरिटी में कार्य करते हैं तो आप अपने पास में महत्वपूर्ण जानकारी को बहुत संभाल कर रखें। अपने जिम्मेदारी को समझें किसी बात को लीक ना होने दें। व्यापार करने वाले जातकों के लिए बहुत ही सावधानी भरा दिन रहेगा। आप अपने व्यापार में आंखें गड़ा कर कार्य करें तथा अपने सहयोगियों और अपने पार्टनर की हर एक बात पर नजर रखें। अगर किसी भी बात पर आपको शक है तो आप बात का बतंगड़ होने से पहले उनसे बात करें, अन्यथा व्यापार में हानि हो सकती है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आपकी मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है जिससे मिलकर आपको बहुत अधिक अच्छा लगेगा और आप उनके साथ कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। आपके जीवन में बहुत अधिक भाग दौड़ बढ़ने से परेशानी बढ़ सकती है। आपकी सेहत की बात करें तो शारीरिक कष्ट होने से आपका पैसा बहुत अधिक खर्च हो सकता है। आप अच्छे से डॉक्टर से अपना इलाज करवाएं, अन्यथा आप परेशानी में फंस सकते हैं। यदि आप शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में पैसा लगाते हैं और अपने धन का निवेश करना चाहते हैं, तो आप किसी भी प्रकार के धन का निवेश न करें, अन्यथा, आपको हानि हो सकती है। आप अपने घर में छोटे बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। अगर उनको जरा सी भी कोई तकलीफ है तो आप उनकी सेहत के प्रति अनदेखा न करें, उन्हें अच्छे से डॉक्टर के पास ले जाकर उनका इलाज करवाएं। संतान की ओर से आपका मन खुश रहेगा, तथा जीवनसाथी का भी आपको भरपूर साथ मिलेगा। छात्रों की बात करें तो छात्रों को अपनी योग्यता के हिसाब से अपनी पढ़ाई करनी चाहिए तथा प्रोफेशनल कोर्स में भी ध्यान लगाना चाहिए। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj ka Rashifal)

9 धनु राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। व्यवसाय करने वाले जातकों की बात करें तो व्यावसायिक लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, उन्हें बहुत बड़ा मुनाफा हो सकता है। उनका व्यापार अच्छा चलेगा। आपको अपने परिवार के लोगों की मदद व्यापार को आगे बढ़ाने में मिल सकती है। परिवार के लोग आपकी पूरी मदद करेंगे। अपने व्यवसाय को और व्यापक बनाने के लिए आपको बहुत अधिक भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। आप वहां जाने में सावधानी बरतें, अन्यथा दुर्घटना का डर आपके सामने आ सकता है, जिसके कारण आप बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपके ऑफिस में कुछ विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं परंतु आप सभी प्रकार की राजनीति से दूर रहें, अन्यथा आप इसमें फंस सकते हैं। आपकी तरक्की की मार्ग में बाधाएं आ सकती हैं। आप अपने आपको हर तरह से संभाल कर रखने की कोशिश करें। छात्रों के लिए दिन बहुत अधिक मेहनत वाला रहेगा। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप मन लगाकर पढ़ाई करें, तभी आपको सफल सफलता मिल सकती है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।

10 मकर राशि :- आज का दिन आपका आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको अचानक से कुछ रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन बहुत खुश रहेगा। आपके नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है, आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। यदि आप कोई व्यापार खोलना चाहते हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके मित्र आपका हर हाल में पूरा सहयोग देंगे। संतान की ओर से आपका मन थोड़ा सा परेशान रहेगा। आपके बच्चों का मन पढ़ाई में ना लगने के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए आप अपने बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। किसी बात को लेकर आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। इसका असर आपकी सेहत में बहुत अधिक पड़ेगा। आप अपनी किसी पुरानी गलती फिर से ना दोहराएं। यह पुरानी गलती दोहराना आपके लिए बहुत अधिक भारी पड़ सकता है। संतान की ओर से आपका मनप्रसन्न रहेगा। आप अपने परिवार के साथ में कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं वहां पर आप बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे। जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा, जीवन साथी आपके हर परेशानी में आपके साथ खड़ा रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है। (Aaj ka Rashifal)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपका सेहत के लिए अच्छा हो सकता है। शनि देव आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आपको किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी वाले जगह पर आपका कोई बाद विवाद हो सकता है। इसके कारण आप परेशान हो सकते हैं। आप किसी भी अजनबी पर भरोसा बिल्कुल भी ना करें अन्यथा, वे अजनबी आपको धोखा दे सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो घर से दूर व्यापार करने वाले लोगों को सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा व्यापार में आपका नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार में आपको कोई बड़ी टीम मिलने की संभावना बन सकती हैं। आप उसके लिए मेहनत करें और तैयारी करें। आपको अपनी बहनों का भरपूर साथ मिलेगा। हर परेशानी में आपकी बहनें आपके साथ खड़ी रहेंगे, जिससे आप हर संकट से दूर हो जाएंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा, पुरानी बीमारी अब थोड़ी-थोड़ी कम हो रही है, इससे आपके मन को संतुष्टि रहेगी। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है।

12 मीन राशि :- आज का दिन आपका बहुत ही खुशनुमा रहेगा। आपको कोई खुशखबरी की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपका मन बहुत अधिक उछलने को करेगा। आपको अपने प्रॉपर्टी के संबंध में कोई शुभ सूचना की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, जहां पर आप अपने मित्रों के साथ बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको तरक्की मिल सकती है। आपकी नौकरी में आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, वह आपको बोनस या कोई गिफ्ट दे सकते हैं, आपका बहुत अधिक सम्मान बढ़ेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार के क्षेत्र में आपकी रुकी हुई विक्री फिर से प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मान सम्मान और अधिक बढ़ सकता है। अपने नए मकान वाहन भूमि दुकान आदि को खरीदने का कोई प्लान बना सकते हैं। आपका यह प्लान कामयाब रहेगा। प्रॉपर्टी के संबंध में आपके अच्छे योग बन रहे हैं। संतान की ओर से आपका मनप्रसन्न रहेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj ka Rashifal)

सुविचार !
“विश्वासायतनं विपत्तिदलनं देवैः कृताराधनम्, मुक्तेः पथ्यदानं जगग्निश्मनं व्याधोर्ग स्तम्भनम्।
श्रेयः संवन्नं समृद्धिजनं सौजन्यं सञ्जीवनम्, कीर्तिः केलिवनं प्रभाव भवनं सत्यं वाचः पवित्रम्॥”
भावार्थ :- विश्वास को आश्रय देने वाला, विपत्ति का नाश करने वाला, देव द्वारा स्थापित किया गया, मुक्ति के लिए पथ्य, अग्नि को शांत करने वाला, पानी जैसा विश्वास को आश्रय देने वाला, श्रेयकारक, समृद्धि, सौजन्य की संजीवनी जैसा, कीर्ति को आश्रय देने वाला, और प्रभाव का स्वामी, ऐसा सत्य वचन प्रचारक है। प्रभु आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें।

▪️पूर्णा ज्योतिष केन्द्र, भैंसदेही (जिला बैतूल)

Related Articles