Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : प्रदोष का दिन इन राशियों वालों के लिए रहेगा शुभ, जानें आज का राशिफल

By
On:

▪️पंडित मधुसूदन जोशी

प्रतिदिन पंचाग एवं राशिफल (10 दिसंबर 2023)

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह
तिथि- द्वादशी 07:12:48, तत्पश्चात-त्रयोदशी
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 24 मार्गशीर्ष गते
नक्षत्र- स्वाति 11:49:01, तत्पश्चात-विशाखा
योग- अतिगंड 22:33:29
करण- तैतुल 07:12:47, तत्पश्चात-गर
सूर्य- वृश्चिक राशिगत
चंद्र- तुला राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायण
सूर्योदय- 07:04:03
सूर्यास्त- 17:23:23
दिन काल- 10:19:19
रात्री काल- 13:41:21
चंद्रास्त- 15:15:27
चंद्रोदय- 29:14:36
राहू काल- 16:06-17:23 अशुभ
यम घंटा- 12:14-13:31 अशुभ
अभिजित- 11:53-12:34 शुभ
दिक-शूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज द्वादशी तिथि के दिन पोई का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है। त्रयोदशी तिथि के दिन बैगन कहना निषिद्ध है। पुत्र की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchangh)

चर- 08:21 – 09:39
लाभ- 09:39 – 10:56
अमृत- 10:56 – 12:14
शुभ- 13:31 – 14:49

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

शुभ- 17:23 – 19:06
अमृत- 19:06 – 20:49
चर- 20:49 – 22:31
लाभ- 25:57 – 27:39
शुभ- 29:22 – 31:05

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

सूर्य- 07:04 – 07:56
शुक्र- 07:56 – 08:47
बुध- 08:47 – 09:39
चन्द्र- 09:39 – 10:31
शनि- 10:31 – 11:22
बृहस्पति- 11:22 – 12:14
मंगल- 12:14 – 13:05
सूर्य- 13:05 – 13:57
शुक्र- 13:57 – 14:49
बुध- 14:49 – 15:40
चन्द्र- 15:40 – 16:32
शनि- 16:32 – 17:23

रात्रि का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

बृहस्पति- 17:23 – 18:32
मंगल- 18:32 – 19:40
सूर्य- 19:40 – 20:49
शुक्र- 20:49 – 21:57
बुध- 21:57 – 23:06
चन्द्र- 23:06 – 24:14
शनि- 24:14 – 25:23
बृहस्पति- 25:23 – 26:31
मंगल- 26:31 – 27:39
सूर्य- 27:39 – 28:48
शुक्र- 28:48 – 29:56
बुध- 29:56 – 31:05

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपके व्यापार में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने व्यापार में लाभ पाकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे। आपके आर्थिक खर्चे बहुत अधिक बढ़ सकते हैं जिसके कारण आप थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं और आपका आर्थिक बजट डगमगा सकता है, इस कारण से आपके ग्रहस्थ जीवन में आपको बहुत अधिक परेशानी थी तो परेशानियों से आप निजात पा सकते हैं। आपके परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जिसमें आप भी भाग ले सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। ऑफिस में आपको अपने कार्य से प्रसन्न होकर आपके अधिकारी आपको मान सम्मान दे सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। संतान की ओर से मन प्रसन्न रहेगा तथा बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में आपको मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

2 वृषभ राशि :- आज के दिन आपको अपने परिवार की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से बहुत अधिक प्रसन्न भी रहेंगे। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, वहां पर आप सबसे सोच समझ कर बात करें, अन्यथा आपका किसी से वाद विवाद हो सकता है। आपकी कोई पर्सनल समस्या लोगों के सामने उजागर हो सकती है, यही समस्या आपकी परेशानी का कारण भी बन सकती है। आप अपने सुखी जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई नया कार्य खुलवा सकते हैं। जिससे आपको आर्थिक मदद मिलेगी और आपकी आर्थिक स्थिति और अधिक सुधरी रहेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपका अच्छा दिन बीतेगा। कामकाज के लिए आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके पार्टनर से आपकी अच्छी बनेगी। आपका पार्टनर आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग करेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है। आपको पेट से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो दाम्पत्य जीवन में भी तनाव रहेगा। आप अपने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ में मधुरता बना कर रखें, अन्यथा आपका किसी से वाद विवाद हो सकता है। किसी भी तरह की बहस से आप दूर रहें। प्रेमी जातकों की बात करें आपकी अपने प्रेमी के साथ में अच्छा समय बीतेगा। आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिससे मिलकर आप बहुत अधिक प्रसन्न होंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – केसरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। प्रेमी जातको की बात करें तो प्रेमी जातक की लव लाइफ में रोमांस से भरा हुआ जीवन व्यतीत करेंगे। आप अपने प्रेमी के साथ में बहुत अधिक खुश रहेंगे, परंतु आपकी प्रेमी का व्यवहार किसी बात को लेकर आपको बहुत अधिक परेशान कर सकता है। आपका वैवाहिक जीवन सुख में रहेगा। आप अपने जीवन साथी के साथ में खुशियों से भरा जीवन व्यतीत करेंगे। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए दिन मध्यम रहेगा, आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए बहुत अधिक मेहनत कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन ठीक रहेगा। ऑफिस में आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके सहकर्मियों के साथ आपको आनंद होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी दिन ठीक रहेगा। आप अपनी संतान के साथ तथा अपने जीवन साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपका बहुत ही अधिक अच्छा रहेगा। आपका दिन बहुत ही शांति भरा रहेगा। आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए आप बहुत समय से परेशान थे। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है। यदि आपने अपने व्यापार में किसी योजना को शुरू करने का प्लान बनाया है तो आपका कार्य अटक सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात कर रहे हैं तो नौकरी में यदि आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आप किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें या आप अपनी नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। आपकी सेहत की बात करें तो यदि आपको किसी प्रकार की कोई बीमारी है या आपके शरीर में किसी प्रकार की कोई समस्या है तो आप डॉक्टर से सलाह अवश्य लें और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। संतान की ओर से आप संतुष्ट रहेंगे तथा जीवनसाथी का भी आपको भरपूर साथ मिलेगा। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं जहां पर आपके मन को बहुत अधिक शांति भी मिलेगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपको अच्छी संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, रूपए पैसे की आपको कोई परेशानी नहीं होगी। आपके सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे जिससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपमें आत्मविश्वास बहुत अधिक देखने को मिल सकता है। आपके शत्रु आपसे बहुत अधिक ईर्ष्या कर सकते हैं, वह आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों के लिए थोड़ा सा सावधानी वाला दिन रहेगा। आप अपने विरोधियों से थोड़ा सावधान रहें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने व्यापार में यदि कुछ नया करना है या कुछ बदलना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं, इसके लिए समय अच्छा रहेगा। आपको धन का लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आपका कोई कार्य अटका हुआ है तो आप उसे कल पर ना टालें, अन्यथा आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा, परंतु हल्की-फुल्की नोक झोक हो सकती है। संतान की ओर से आप संतुष्ट रहेंगे तथा बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

7 तुला राशि :- आज के दिन आपका मन किसी बात को लेकर अधिक प्रसन्न रहेगा। आप कहीं बाहर जाते समय थोड़ा सा सावधानी बरतें, अन्यथा कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको चोट भी लग सकती है। प्रेमी जातकों की बात करें तो प्रेमी जातकों के लिए दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। लंबी यात्रा प्रेमी से दूरी बढ़ा सकती है। आपके पार्टनर की नजर में आपकी तरफ से कोई परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके रिश्ते में दरार भी पड़ सकती है। आपको अपने जीवन साथी की संपत्ति से बहुत बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। आप गरीबों की मदद करने का प्रयास करें और शनि देव का पाठ अवश्य करें, आनंद मिलेगा। आपको सभी सुख सुविधा मिलेगी और आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। संतान का आपको भरपूर साथ मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से भी आप संतुष्ट रहेंगे। अपने संतान के भविष्य को लेकर आप बहुत अधिक खुश रहेंगे, आपको अपने संतान के भविष्य को लेकर कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। यदि आप अपना कोई व्यापार खोलना चाहते हैं या कोई बिजनेस करना चाहते हैं, उसके लिए अच्छा समय चल रहा है, आपको उन्नति की प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक गुजरेगा। प्रेमी जातकों की बात करें तो आप अपने प्रेमी के साथ में किसी डेट पर जा सकते हैं परंतु आप थोड़ा सा सावधान रहें, यह डेट आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। अपने प्रेमी को मनाने में आपको बहुत अधिक समय लग सकता है। आपको अपने रिश्ते को बचाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें और अपने परिवार के सदस्यों की शिकायतों को दूर करने का प्रयास भी करें। छात्र-छात्राओं की बात करें तो छात्राओं के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका मन पढ़ाई में लगा रहेगा, परंतु आप अपनी गलत दोस्तों की संगत से थोड़ा सा दूर रहें, अन्यथा आपका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा सावधान रहें, आपको यदि किसी प्रकार की एलर्जी है तो आप खानपान में थोड़ी सी सावधानी बरतें, अन्यथा आपकी एलर्जी बढ़ सकती है। संतान की ओर से आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए थोड़ा सा सावधान रहें और अपने व्यापार में ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं, तभी आपका व्यापार और उन्नति कर सकता है। अपने व्यापार के साथ-साथ आप अपना कोई नया कार्य खोलने की योजना बना सकते हैं। पैतृक व्यापार करने वाले जातकों को बहुत बड़ा लाभ मिल सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

9 धनु राशि :- आज के दिन नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपको कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं, जिसके कारण आपका अपने ऑफिस में मन नहीं लगेगा और कार्य में भी मन नहीं लगेगा। छात्रों की बात करें तो छात्रों के लिए दिन कठिनाइयों से भरा रहेगा। आप यदि किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसकी परीक्षा स्थगित हो सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान हो सकता है। आपके घर परिवार में यदि किसी प्रकार की समस्याएं चल रही हैं तो उसके कारण भी आप तनाव में रह सकते हैं। आप अपने आस पड़ोस में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा बीमारियों के फैलने के कारण आप भी उसकी चपेट में आ सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में भी आपको उन्नति मिल सकती है। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। संतान का आपको भरपूर साथ मिलेगा तथा जीवन साथी की ओर से आप थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं, जिसके कारण आपका मन परेशान हो सकता है। आपके ससुराल पक्ष के कुछ व्यक्तियों के कारण अपने जीवनसाथी के साथ में मतभेद हो सकता है। आप अपने जीवन साथी पर किसी प्रकार का कोई शक ना करें, अन्यथा आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने मित्र से हो सकती है जिससे मिलकर आप बहुत अधिक खुश रहेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा। आपके जीवन में बहुत अधिक चुनौतियां तो आएंगी परंतु आप अपने बुद्धि के बल से सभी चुनौतियों को पार कर सकते हैं, लेकिन आप घबराएं नहीं, अन्यथा आप परेशान हो सकते हैं। अपनी चुनौतियों का आप डटकर सामना करें। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी के क्षेत्र में यदि आपके कोई विरोधी हैं तो वह व्यक्ति आपको अप्रत्यक्ष रूप से परेशान करने की कोशिश कर सकता है, कार्य के लिए अप्रत्यक्ष रूप से दबाव भी डाल सकता है। यदि आप शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में पैसा लगाते हैं तो आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके शेयर्स ऊंचे दामों पर बिक सकते हैं। संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा तथा जीवन साथी का भी आपको भरपूर साथ मिलेगा। आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उनको किसी प्रकार की कोई समस्या हो सकती है। उन्हें डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें, उन्हें डॉक्टर को अवश्य दिखाएं तथा डॉक्टर के अनुसार ही दवाइयां खिलाएं। छात्रों की बात करें तो छात्रों के लिए भी दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने जीवन में सफलता पाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करेंगे तथा आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है। प्रेमी जातको की बात करें तो आप अपने प्रेमी के साथ में अपने संबंधों में सुधार करें, अन्यथा आपके प्रेमी के साथ आपकी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है और आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो आप अपने वैवाहिक जीवन में अधिक ध्यान दें, अन्यथा आपके परिवार में किसी प्रकार की परेशानी हो सकती है। आपके जीवन साथी के जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, इसीलिए आप अपने जीवनसाथी का हर हाल में साथ दें तथा उनके साथ खड़े रहें। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों में बहुत अधिक फुर्ती और चुस्ती देखने को मिल सकती है। मानसिक रूप से मजबूत होने के कारण आप सभी कार्यों को पूरा कर सकते हैं जिससे आपका मन भी बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। यदि आपने पहले कभी शेयर मार्केट में सट्टा पैसे लगाए थे तो आपको उन पैसों का लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके शेयर्स ऊँचे दामों पर बिक सकते हैं। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपके पैरों में दर्द या कमर दर्द परेशान कर सकता है। संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा, परंतु जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

12 मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए कोई खास उपलब्धि मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है जिसके कारण आपके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है और आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपके अधिकारी आपके कार्यों की बहुत अधिक प्रशंसा भी कर सकते हैं। आप अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव करने का प्रयास अवश्य करें। आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, वहां पर आपके बच्चे बहुत अधिक मौज मस्ती भी करेंगे। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपने व्यापार में लाभ हो सकता है। आर्थिक लाभ से आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न भी रहेगा। आप अपने पिछले कुछ सालों की जिंदगी को याद करके बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं। आपका आपनी प्रॉपर्टी या जमीन जायदाद को लेकर किसी से बात विवाद हो सकता है, जिसके कारण भी आप बात परेशान हो सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

आज का सुविचार (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

दानं पूजा तपर्श्चौव तीर्थसेवा श्रुतं तथा।
सर्वमेव वृथा तस्य यस्य शुध्दं न मानस॥
भावार्थ :- यदि मानव का मन शुद्ध न हो तो दान, पूजा, तीर्थ, सेवा, सुनना सब व्यर्थ है। प्रभु आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें।

पूर्णा ज्योतिष केन्द्र, भैंसदेही
मोबाइल: 9406950313

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

For Feedback - feedback@example.com

Related News