Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : आज इन 5 राशि वालों की कुंडली के ग्रह होंगे मजबूत, देखें राशिफल

By
On:

▪️ पंडित मधुसूदन जोशी

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

प्रतिदिन पंचांग एवं राशिफल (21 दिसंबर, 2023)

ऊं गं गणपतये नम:
शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत
मास- (अमावस्यांत) मार्गशीर्ष माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह
तिथि- नवमी 09:36:52, तत्पश्चात-दशमी
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 06 पौष गते
नक्षत्र- रेवती 22:07:55
योग- वरियान 13:26:14, तत्पश्चात-परिघ
करण- कौलव 09:36:52, तत्पश्चात-तैतुल
सूर्य- धनु राशिगत
चंद्र- मीन 22:07:55, तत्पश्चात-मेष राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायण
सूर्योदय- 07:10:48
सूर्यास्त- 17:27:17
दिन काल- 10:16:28
रात्री काल- 13:44:01
चंद्रोदय- 13:17:49
चंद्रास्त- 26:22:06
राहू काल- 13:36-14:53 अशुभ
यम घंटा- 07:11-08:28 अशुभ
अभिजित- 11:59-12:40 शुभ
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ
पंचक- 07:11-22:08 तक अशुभ
दिक-शूल- दक्षिण दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई (सरसों) खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है। दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाने से रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

शुभ- 07:11 – 08:28
चर- 11:02 – 12:19
लाभ- 12:19 – 13:36
अमृत- 13:36 – 14:53
लाभ- 16:10 – 17:27

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

अमृत- 17:27 – 19:10
चर- 19:10 – 20:53
लाभ- 24:19 – 26:02
शुभ- 27:45 – 29:28
अमृत- 29:28 – 31:11

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

बृहस्पति- 07:11 – 08:02
मंगल 08:02 – 08:54
सूर्य- 08:54 – 09:45
शुक्र- 09:45 – 10:36
बुध- 10:36 – 11:28
चन्द्र- 11:28 – 12:19
शनि- 12:19 – 13:10
बृहस्पति- 13:10 – 14:02
मंगल- 14:02 – 14:53
सूर्य- 14:53 – 15:45
शुक्र- 15:45 – 16:36
बुध- 16:36 – 17:27

रात्रि का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

चन्द्र- 17:27 – 18:36
शनि- 18:36 – 19:45
बृहस्पति- 19:45 – 20:53
मंगल- 20:53 – 22:02
सूर्य- 22:02 – 23:11
शुक्र- 23:11 – 24:19
बुध- 24:19 – 25:28
चन्द्र- 25:28 – 26:37
शनि- 26:37- 27:45
बृहस्पति- 27:45 – 28:54
मंगल- 28:54 – 30:03
सूर्य- 30:03 – 31:11

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

मेष राशि :- आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपका व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने व्यापार में यदि कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा। आपका कार्य बहुत अच्छा चलेगा। छात्रों के लिए दिन थोड़ा सा मेहनत करने वाला रहेगा। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करेंगे। तभी आपको सफलता की प्राप्ति मिलेगी। आप किसी बात पर भी गुस्सा ना करें, अन्यथा बात बहुत अधिक बढ़ सकती है और आपका किसी से झगड़ा भी हो सकता है। यदि आप समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं तो आपको समाज में मान सम्मान प्रतिष्ठा अवश्य मिलेगी। आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, यदि आप पेट की समस्याओं से परेशान हैं तो आप बाहर का तला भुना खाना खाने से परहेज करें, आपके जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा संतान की ओर से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

वृषभ राशि :- आज के दिन किसी बात को लेकर आपका मन बहुत अधिक परेशान हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपको दफ्तर में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परंतु ऑफिस में आपका दिन अच्छा बीतेगा। आप धन का खर्च व्यर्थ के कामों मे हो सकता है। आपको आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने मित्र से हो सकती है जिससे मिलकर आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। अपने पुराने मित्र से मिलने से, आपके किसी कार्य में आपके मित्र की बहुत बड़ी मदद मिल सकती है, जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न भी रहेगा। आपके घर के खर्च बहुत अधिक बढ़े रहेंगे, आप व्यर्थ के खर्चों पर कंट्रोल करें, अन्यथा भविष्य में आपके लिए धन की कमी हो सकती है। प्रेमी जातकों की बात करें तो प्रेमी जातको की लाइफ में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। आपका अपने प्रेमी के साथ में झगड़ा हो सकता है, इसके कारण आपका मन बहुत अधिक परेशान हो सकता है। अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, उनको पेट दर्द या सर दर्द की शिकायत हो सकती है, जिसके कारण आपको डॉक्टर की सलाह भी लेनी पड़ सकती है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – केसरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

मिथुन राशि :- आज के दिन आपको आए कमाने के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। संतान की ओर से भी आपको कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपके बच्चों की शादी विवाह के लिए नए प्रस्ताव आ सकते हैं जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है, जिससे आपके घर में खुशी की लहर रहेगी। अपने परिवार में अपने भाई बहनों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। इसलिए आप डॉक्टर को दिखा कर ही दवाइयां खायें, अन्यथा आपके पेट में अधिक परेशानी हो सकती है। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जहां पर आप बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे और आपके मन को बहुत अधिक शांति भी मिलेगी। जीवनसाथी की ओर से भी आप संतुष्ट रहेंगे। आपका जीवन साथी आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकता है जिससे आप बहुत खुश रहेंगे। आप अपने घर के किसी बच्चे के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

कर्क राशि :- आज के दिन आप अपने परिवार के साथ में बहुत अच्छा समय बिताएंगे। परिवार के लोग भी आपके व्यवहार से बहुत अधिक खुश रहेंगे। यदि आपके परिवार में किसी प्रकार का मतभेद चल रहा है तो वह मतभेद दूर हो सकता है। आपके परिवार में शांति का माहौल रहेगा। प्रेमी जातकों की बात करें तो प्रेमी जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रेमी के साथ में कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं, जहां पर आप बहुत अधिक मौज मस्ती भी करेंगे। आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते हैं। आप अपने घर के बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखें, उनको थोड़ी सी भी परेशानी होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं, किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन बहुत अधिक परेशान रहेगा। छात्रों की बात करें तो छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको सफलता मिलने के बहुत अधिक आसार हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

सिंह राशि :- आज के दिन व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आपको बहुत अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। आप लोन इत्यादि का अप्लाई करेंगे तो आपको समय से लोन मिल सकता है, जिससे आपका व्यापार और अधिक व्यापक हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए ऑफिस में अच्छा दिन बीतेगा। आपके अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। वह किसी बड़े कार्य में आपकी सलाह भी ले सकते हैं। आप अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा सा सतर्क रहें, अन्यथा आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। वहां पर आप बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे तथा आप देव दर्शन भी करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी आप थोड़ा सा सतर्क रहें, यदि आप लंबे समय से बीमार चल रहे हैं तो आपको तो कुछ आराम मिल सकता है। संतान की ओर से आप संतुष्ट रहेंगे तथा जीवनसाथी का भी आपको भरपूर साथ मिलेगा। आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे आपके मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी। अतिथि का आगमन होगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

कन्या राशि :- आज के दिन नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो काम के सिलसिले में आपको बहुत अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। यदि आप मार्केटिंग का काम करते हैं तो आप पैसे उगाहने के लिए बाहर जा सकते हैं। यदि आप समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं तो समाज में आपको सम्मान मिलेगा। आपका करीबी व्यक्ति आपको बहुत धोखा दे सकता है। इसलिए आप थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं। किसी पर भी अधिक विश्वास ना करें। संतान को लेकर आपका मन संतुष्ट रहेगा। जीवनसाथी का भी आपको भरपूर साथ मिलेगा। आपके पास धन की कोई कमी नहीं रहेगी। आपके परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। आपके परिवार में शांति का माहौल रहेगा। अपने घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम को करने के लिए आप बहुत अधिक उत्साहित रहेंगे। आपके रिश्तेदारी में बहुत अधिक तारीफ रहेगी। जिससे आपका मन बहुत अधिक पसंद रहेगा और आपके मन को संतुष्टि रहेगी। किसी कार्य को पूरा करने से आपके मन का बोझ भी हल्का रहेगा। अपने भाई बहनों को लेकर आपके मन में कोई चिंता बनी रह सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

तुला राशि :- आज के दिन आप किसी भी काम को करने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद अवश्य लें। आपके बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेगा और उनके आशीर्वाद से आपके सभी कार्य अच्छे समय से पूरे हो सकेंगे। आप अपने जीवन साथी के साथ बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं, जहां पर आपके बच्चे बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे। आप कोई पिक्चर देखने के लिए भी जा सकते हैं। आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। आपको खांसी जुकाम इत्यादि की समस्या परेशान कर सकती है। आपका कोई अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है, जिससे आपके मन को बहुत अधिक संतुष्टि मिलेगी। आपके घर पर किसी पुराने रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। जिसके आने से आपके परिवार का माहौल बहुत अधिक खुशनुमा रहेगा। अतिथि के सत्कार में आप बहुत अधिक व्यस्त भी रहेंगे। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी संतान आपका सर गर्व से ऊंचा कर सकती हैं, जिससे आप फूले नहीं समाएंगे। जीवनसाथी की ओर से भी आप संतुष्ट रहेंगे। आपका जीवन साथी आपका हर कदम पर साथ देगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपका मन किसी कार्य के पूरा होने से बहुत अधिक खुश रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी वाले जातकों के लिए दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। दफ्तर में आप बहुत ही सावधानी से रहें। आप अपने अधिकारियों के साथ किसी भी प्रकार के बाद विवाद में ना पड़ें, अन्यथा इस बात का फायदा आपके विरोधी उठा सकते हैं। वाहन चलाने में बहुत अधिक सावधानी बरतें, आपसे कोई दुर्घटना हो सकती है और आपको शारीरिक चोट भी लग सकती है। आपकी लव लाइफ के बारे में बात करें तो आपकी लव लाइफ अच्छी चलेगी। आप अपने प्रेमी के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं, जहां पर आप अपने जीवन के भविष्य के बारे मे कुछ बातें कर सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी रिश्तेदार की तरफ से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। जिसे सुनकर आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद में ना पड़ें, अन्यथा आपका मतभेद हो सकता है। संतान की ओर से आप संतुष्ट रहेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

धनु राशि :- आज के दिन आपको अपने परिवार की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है जिसे सुनकर आपका मन बहुत अधिक उत्साहित रहेंगें। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, किसी मंदिर इत्यादि में जाकर आपको गुप्त दान भी कर सकते हैं। आपका आर्थिक स्टार बहुत अधिक मजबूत रहेगा आपको रूपए पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी, आपके पास पर्याप्त मात्रा में धन रहेगा। बदलते मौसम के कारण आपकी सेहत में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकती है, जिसके कारण आप परेशान भी हो सकते हैं। इसीलिए अपनी सेहत के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें, अच्छे से डॉक्टर को दिखाकर अपना इलाज अवश्य करवायें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार और अधिक बढ़ने के लिए आपको दिन-रात मेहनत करनी होगी, तभी आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा तथा संतान की ओर से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके ऊपर बुजुर्गों का आशीर्वाद भी रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

मकर राशि :- आज के दिन व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार आपका ठीक चलेगा। आपको अपने व्यापार को और अधिक व्यापक बनाने के लिए बाहर से प्रोजेक्ट प्राप्त करने होंगे, उसके लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करनी होगी, तभी आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा में आप वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, आपको कोई शारीरिक चोट भी लग सकती है। यदि आपसे अपना कोई सगा संबंधी या जानने वाला धन उधार मांगता है तो आप धन उधार देने से बचें, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। अविवाहित जातकों की बात करें तो आपको अपना जीवन साथी मिल सकता है, जिससे आप बहुत अधिक खुश रहेंगे। संतान की ओर से आपका मन थोड़ा सा परेशान रहेगा, संतान के भविष्य को लेकर भी आप चिंतित हो सकते हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। अपनी दिनचर्या में योगासन को स्थान अवश्य दें, अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

कुंभ राशि :- आज के दिन आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप वाहन चलाने में सावधान रहें, आपको चोट इत्यादि भी लग सकती है। वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें, अन्यथा आप ट्रैफिक पुलिस के चक्कर में भी फस सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़ा सा परेशान रहेंगे। इसके कारण आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। आप अपने माता-पिता या भाई बहन की प्रॉपर्टी को लेकर थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं। आप अपने परिवार के साथ किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, जहां जाकर आपके मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी। आपका जीवन साथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बात करते समय सामने वाले से कोई ऐसी बात ना करें जो उन्हें बुरी लग जाए। आपका मन किसी बात को लेकर थोड़ा सा परेशान हो सकता है। आपके घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

मीन राशि :- आज के दिन नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपकी नौकरी में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा, आप फूले भी ना समाएंगे। छात्रों की बात करें तो छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है जिसके कारण आपका मन परेशान हो सकता है। थोड़ा सतर्क रहे, ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की कोई मदद मिल सकती है। आपको अपने परिवार में कोई शुभ समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है। आप पैसे के लेन-देन के बारे में थोड़ा सा सावधान रहें, आपको किसी प्रकार की कोई समस्या हो सकती है, जिसमें आपको अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। धन के लेन-देन में भी आप सावधानी बरतें, अन्यथा सामने वाला व्यक्ति आपको धोखा भी दे सकता है। आपके घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है जिसकी आवभगत में आप बहुत अधिक व्यस्त रहेंगे। संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा। आपके परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

आज का सुविचार (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

नियतं कुरु कर्म त्वं कर्म ज्यायो ह्यकर्मण:।
शरीरयात्रापि च ते न प्रसिद्ध्येदकर्मण:॥
भावार्थ – तुम शास्त्र विधि से नियत किये हुए कर्तव्य-कर्म करो; क्योंकि कर्म न करने की अपेक्षा कर्म करना श्रेष्ठ है तथा कर्म न करने से तेरा शरीर-निर्वाह भी सिद्ध नहीं होगा। प्रभु आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें।

पूर्णा ज्योतिष केन्द्र, भैंसदेही
मोबाइल : 9406950313

देशदुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

For Feedback - feedback@example.com

Related News