Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : 4 दिसंबर को खुलेंगे इन राशि वालों के तरक्‍की के रास्‍ते, देखें आज का राशिफल…

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang

▪️पंडित मधुसूदन जोशी

प्रतिदिन पंचाग एवं राशिफल (4 दिसंबर 2023)

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह
तिथि- सप्तमी 21:49:02
दिन- प्तसोमवार, सूर्य प्रविष्टे 18 मार्गशीर्ष गते
नक्षत्र- मघा 24:34:06
योग- वैधृति 21:45:41
करण- विष्टिभद्र 08:41:11, तत्पश्चात-बव
सूर्य- वृश्चिक राशिगत
चंद्र- सिंह राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायण
सूर्योदय- 06:59:41
सूर्यास्त- 17:22:33
दिन काल- 10:22:51
रात्री काल- 13:37:53
चंद्रास्त- 12:22:52
चंद्रोदय- 23:41:15
राहू काल- 08:18-09:35 अशुभ
यम घंटा- 10:53-12:11 अशुभ
अभिजित- 11:50-12:32 शुभ
गंड मूल- 06:59-24:34 अशुभ
दिक-शूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

अमृत- 06:59 – 08:18
शुभ- 09:35 – 10:53
चर- 13:29 – 14:47
लाभ- 14:47 – 16:05
अमृत- 16:05 – 17:23

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

चर- 17:23 – 19:05
लाभ- 22:29 – 24:12
शुभ- 25:54 – 27:36
अमृत- 27:36 – 29:18
चर- 29:18 – 31:00

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

चन्द्र- 06:59 – 07:52
शनि- 07:52 – 08:44
बृहस्पति- 08:44 – 09:35
मंगल- 09:35 – 10:27
सूर्य- 10:27 – 11:19
शुक्र- 11:19 – 12:11
बुध- 12:11 – 13:03
चन्द्र- 13:03 – 13:55
शनि- 13:55 – 14:47
बृहस्पति- 14:47 – 15:39
मंगल- 15:39 – 16:31
सूर्य- 16:31 – 17:23

रात्रि का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

शुक्र- 17:23 – 18:31
बुध- 18:31 – 19:39
चन्द्र- 19:39 – 20:47
शनि- 20:47 – 21:55
बृहस्पति- 21:55 – 23:03
मंगल- 23:03 – 24:12
सूर्य- 24:12- 25:20
शुक्र- 25:20 – 26:28
बुध- 26:28 – 27:36
चन्द्र- 27:36 – 28:44
शनि- 28:44- 29:52
बृहस्पति- 29:52 – 31:00

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। आपके जीवन में किसी बात को लेकर उथल पुथल हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपका काम-काज ठीक चलेगा। आपको नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके विरोधी आपसे जलेंगे इसलिए आप थोड़ा सा सावधान रहें, आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है, दिन के समय में आपका व्यापार थोड़ा मंदा चलेगा, परंतु शाम के समय में आपको अधिक लाभ की प्राप्ति होगी। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का प्लान बना सकते हैं जहां पर आपके मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी। आप अपने माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें, उनको फेफड़ों से और कमर से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो ऑफिस में तनाव का माहौल हो सकता है, परंतु आपके परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आप अपनी नौकरी की तरफ से किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने परिवार के साथ बहुत अच्छी शाम गुजारेंगे। उनके साथ आप कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

2 वृषभ राशि :- आज का दिन आपके ठीक-ठाक रहेगा। आप किसी पर भी व्यर्थ का क्रोध करने से बचें, अन्यथा वह व्यक्ति आपका अपमान भी कर सकता है। आपका अपने जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा सा तनाव में भी आ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा सावधान रहें, आपकी सेहत खराब हो सकती है। यदि आपको बीपी या कोलेस्ट्रॉल है तो बाहर का खाना खाने से बचें, व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपका यदि कोई पैतृक व्यवसाय है तो आप उसको आगे बढ़ाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करेंगे। आपको कामयाबी भी अवश्य मिलेगी और आपके कारोबार का विस्तार भी हो सकता है। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा सावधान रहें, किसी कारण से आपको परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको उन्नति प्राप्त हो सकती है, परंतु नौकरी में आपको ट्रांसफर भी हो सकता है। आपको अधिक वेतन भी प्राप्त होगा। आपका रुझान शैक्षिक कार्यों के प्रति बहुत अधिक बढ़ेगा। आप शिक्षा के क्षेत्र में नीति को अपना सकते हैं। आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार करने वाले छात्रों की बात करें तो आपका व्यापार मध्यम रहेगा, आपको ना ही किसी प्रकार का कोई घाटा होगा और ना ही बहुत अधिक मुनाफा होगा। दिन में आप संयम से रहें। किसी पर भी अधिक विश्वास ना करें। अपने आपको थोड़ा सा संभाल कर रखें, नहीं तो आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं। अपने व्यवहार में सद्भावना बनाए रखें, बाहर का खाना खाने से बचें, नहीं तो आपका पेट खराब हो सकता है। यदि आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो तला भुना खाना खाने का परहेज करें। शाम के समय में आपको अपने किसी करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपको बहुत अधिक खुशी मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके कार्य से प्रसन्न होकर अधिकारी आपके वेतन में बढ़ोतरी कर सकते हैं, परंतु आप किसी से भी झगड़ा करने से बचें, अन्यथा बात बिगड़ सकती है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आपके मन में अपने धर्म के प्रति बहुत अधिक श्रद्धा भाव बढ़ेगा। आप अपने घर में कोई कीर्तन इत्यादि करवा सकते हैं, जिसमें आप अपने विशेष अतिथियों को आमंत्रित कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपके उच्च पद की वृद्धि हो सकती है। अधिकारी आपके कार्य से बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे और वह आपकी वेतन में बढ़ोतरी भी कर सकते हैं। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अधिक मजबूत रहेगी। आपके खर्चे बहुत अधिक रहेंगे। जिनके कारण आप थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं। आपका हाथ खुला होने के कारण आपका बहुत अधिक धन व्यर्थ के कामों पर खर्च हो सकता है। यदि आपने किसी को अपना धन उधार दे रखा है तो आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपको बहुत अधिक प्रसन्नता होगी। आपको अपनी संतान की ओर से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं, जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपके अंदर धैर्य की कमी रहेगी। आप थोड़ा सा धैर्यवान बनें और बातों को समझने की कोशिश भी करें। आपका जीवन कुछ बातों को लेकर बहुत अधिक कष्टमय रहेगा। आप किसी बात से बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपका कुछ उतार चढ़ाव लेकर आएगा। आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। उनको कमर या फेफड़ों से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। आपके अंदर आत्म विश्वास बहुत अधिक रहेगा। आप किसी बात को लेकर आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। आपके परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। व्यवहार मे सौम्यता रखें, किसी भी बात को सुनकर पहले से पहले उखड़े नहीं, बात को समझने की कोशिश करें। उसके बाद ही फैसला करें। आपको अपने पिता का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे आपका मन बहुत अधिक संतुष्ट रहेगा। आप हर परेशानी से अपने पिता के आशीर्वाद से बाहर निकल सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों की बात करें तो छात्रों के लिए दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। आप अपने कार्य को लेकर थोड़ा सा परेशान रहेंगे। नौकरी में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। छात्रों की बात करें तो छात्रों का मन पठन-पाठन में अच्छे से लगा रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सिलसिले में आप किसी प्रतियोगिता इत्यादि में दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। जहां पर आपको बहुत अधिक सफलता की प्राप्ति हो सकती है और आपका मनोबल भी बहुत ऊंचा रहेगा। आप किसी प्रकार भी क्रोध से करने से बचें और आप अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके परिवार में किसी बात को लेकर मत भेद हो सकता है। शाम के समय में आपके घर में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिससे मिलकर आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे। आप अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं। आपका मन संतान की ओर से बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा तथा जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपके मन में चिंता बनी रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेगा। उनकी कृपा से आपके सभी कार्य समय से पूरे हो सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

7 तुला राशि :- आज का दिन आपका ठीक नहीं रहेगा। थोड़ी सी परेशानी हो सकती है। आपको सर्दी, जुकाम इत्यादि परेशान कर सकती है। आपकी आत्मविश्वास में भी कुछ कमी देखने को मिल सकती है। आपका मन कई बातों को लेकर परेशान हो सकता है। अपने परिवार के किसी बच्चे के भविष्य को लेकर आप थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं। अपने और अपने परिवार के लोगों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। आपके फालतू के खर्चे बहुत अधिक हो सकते हैं, जिसके कारण आपको परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। आपका अपने जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। जिसके कारण आपका मन भी परेशान हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर भी आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप किसी से कोई बुरा व्यवहार ना करें, अन्यथा सामने वाले को आपकी बातें बुरी लग सकती हैं। अपनी बातचीत में संतुलन बनाए रखें। आपके परिवार का हर क्षेत्र में साथ मिलेगा। यदि आप किसी परेशानी में फसेंगे तो आपका परिवार ही आपका साथ देगा। आप कोई नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आपका प्लान बहुत अधिक सक्सेस रहेगा। आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, परंतु आप उन परिस्थितियों से घबराये नहीं, उनका तत्काल सामना करें, तभी आपको कामयाबी मिलेगी। भौतिक कार्य को करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके भौतिक कार्यों को करने से आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आपके ऊपर आपके परिवार की जिम्मेदारी बहुत अधिक बढ़ सकती है। इसके कारण आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। आप अपने पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आप अपनी भावनाओं को वश में करना सीखें, तभी आपके मन को शांति मिल सकती है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

9 धनु राशि :– आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको कोई नया और बड़ा लाभ मिल सकता है जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। आपका बिजनेस बहुत अधिक उन्नति करेगा। आपका पार्टनर भी आपका पूरा सहयोग करेंगे। जिससे आपका व्यापार और अधिक उन्नति कर सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए ऑफिस में अच्छा दिन बीतेगा। आप सारा दिन ऑफिस में मौज मस्ती करते रहेंगे। आपके ऊपर कार्य का बहुत अधिक बोझ नहीं रहेगा। आप बिल्कुल फ्री माइंड होकर कार्य करेंगे, आपकी नौकरी में आपको कोई नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। शाम के समय में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी मन की शांति के लिए थोड़ा सा प्रयास करें तो आपको शांति अवश्य मिलेगी। किसी भी प्रकार की फालतू की टेंशन ना लें, आपका रुझान धार्मिक संगीत की ओर बहुत अधिक रहेगा। आप कोई जमीन जायदाद या प्रॉपर्टी खरीदने में अपने धन का निवेश कर सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – केसरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

10 मकर राशि :- आज का दिन बहुत अधिक बढ़िया रहेगा। छात्रों की बात करें तो छात्रों को अपनी शिक्षा में मेहनत किए गए अनुसार सफलता की प्राप्ति हो सकती है। आपको संतान की ओर से बहुत अधिक खुशी मिल सकती है। आपको संतान की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपके कार्य का सिलसिले में बहुत अधिक बात और करनी पड़ सकती है जिसके कारण आपको थकावट भी महसूस हो सकती है। आपके जीवन साथी के साथ में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। शाम के समय में आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिससे मिलकर आपको बहुत अधिक प्रसन्नता होगी। यदि आप किसी भी परेशानी में फंसेंगे तो आपकी माता जी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपको बहुत अधिक संतुष्टि मिलेगी और साहस भी मिलेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपकी वाणी में बहुत अधिक मधुरता रहेगी। किसी बात को लेकर आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपका काम-काज ठीक चलेगा। आपका पारिवारिक जीवन बहुत अधिक सुखमय रहेगा। संतान की ओर से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा तथा जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी आप संतुष्ट रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपके ऑफिस में किसी के साथ में ही मन मुटाव हो सकता है। आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, उनको पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण आपको ब्लड प्रेशर इत्यादि की समस्या हो सकती है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें तथा क्रोध करने से बचें, ज्यादा क्रोध करने के कारण आपका किसी से मतभेद हो सकता है और आपके घर में लड़ाई झगड़ा भी हो सकता है या कोई बनता हुआ कार्य आपके हाथ से निकल सकता है और बात बिगड़ सकती है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

12 मीन राशि :- आज का दिन आपका ठीक रहेग। आपके घर परिवार में किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। इसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने घर में शांति बनाए रखने का प्रयास करें, आपके धन के खर्चों की अधिकता के कारण आपका मन परेशान हो सकता है। आप अपने धन को सोच समझ कर खर्च करें, बेकार की बातों में धन को खर्च न करें। आपके कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी किसी पारिवारिक संपत्ति पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और आपके परिवार के सदस्यों से आपसी मतभेद भी हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने व्यापार में धन का निवेश कर सकते हैं, इसमें आपको लाभ प्राप्त होगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।

आज का सुविचार (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

वैद्या: वदन्ति कफपित्तमरुद्विकारान्, ज्योतिर्विदो ग्रहगतिं परिवर्तयन्ति।
भूताभिषंग इति भूतविदो वदन्ति, प्रारब्धकर्म बलवन्मुनयो: वदन्ति॥
भावार्थ :- पीड़ा होने पर वैद्य कहते हैं वह कफ, पित्त और वायु का विकार है; ज्योतिषी कहते हैं वह ग्रहों की पीड़ा है; भूवा (बाबा) कहता है भूत का संचार हुआ है, पर ऋषि-मुनि कहते हैं प्रारब्ध कर्म बलवान है, और उसी का यह फल है। प्रभु आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें।

पूर्णा ज्योतिष केन्द्र, भैंसदेही
मोबाइल: 9406950313

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles