Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : तुला समेत इन 4 राशि वालों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्‍य, यहां देखें आज का पंचाग

By
On:
Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : तुला समेत इन 4 राशि वालों का सुर्य की तरह चमकेगा भाग्‍य, यहां देखें आज का पंचाग
Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : तुला समेत इन 4 राशि वालों का सुर्य की तरह चमकेगा भाग्‍य, यहां देखें आज का पंचाग

▪️पंडित मधुसूदन जोशी

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

प्रतिदिन पंचांग एवं राशिफल (14 दिसंबर, 2023)

ऊं गं गणपतये नम:
शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत
मास- (अमावस्यांत) मार्गशीर्ष माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह
तिथि- द्वितीया 24:55:29
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 28 मार्गशीर्ष गते
नक्षत्र- मूल 09:45:56, तत्पश्चात-पूर्वाषाढ़ा
योग- गण्ड 13:23:01, तत्पश्चात-वृद्धि
करण- बालव 14:04:10, तत्पश्चात-कौलव
सूर्य- वृश्चिक राशिगत
चंद्र- धनु राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायण
सूर्योदय- 07:06:44
सूर्यास्त- 17:24:28
दिन काल- 10:17:43
रात्रि काल- 13:42:54
चंद्रास्त- 18:40:14
चंद्रोदय- 31:27:50
राहू काल- 13:33-14:50 अशुभ
यम घंटा- 07:07-08:24 अशुभ
अभिजित- 11:55-12:36 शुभ
गंड मूल- 07:07-09:46 तक अशुभ
दिक-शूल- दक्षिण दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैगन या कटेहरी खाना निषिद्ध है। पुत्र एवं धन की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

शुभ- 07:07 – 08:24
चर- 10:58 – 12:16
लाभ- 12:16 – 13:33
अमृत- 13:33 – 14:50
शुभ- 16:07 – 17:24

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

अमृत- 17:24 – 19:07,
चर- 19:07 – 20:50
लाभ- 24:16 – 25:59
शुभ- 27:42 – 29:25
अमृत- 29:25 – 31:07

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

बृहस्पति- 07:07 – 07:58
मंगल- 07:58 – 08:50
सूर्य- 08:50 – 09:41
शुक्र- 09:41 – 10:33
बुध- 10:33 – 11:24
चन्द्र- 11:24 – 12:16
शनि- 12:16 – 13:07
बृहस्पति- 13:07 – 13:59
मंगल- 13:59 – 14:50
सूर्य- 14:50 – 15:42
शुक्र- 15:42 – 16:33
बुध- 16:33 – 17:24

रात्रि का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

चन्द्र- 17:24 – 18:33
शनि- 18:33 – 19:42
बृहस्पति- 19:42 – 20:50
मंगल- 20:50 – 21:59
सूर्य- 21:59 – 23:07
शुक्र- 23:07 – 24:16
बुध – 24:16 – 25:24
चन्द्र- 25:24 – 26:33
शनि- 26:33- 27:42
बृहस्पति- 27:42 – 28:50
मंगल- 28:50 – 29:59
सूर्य- 29:59- 31:07

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपको अचानक से धन का लाभ प्राप्त हो सकता है। आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है जिससे आप बहुत अधिक खुश रहेंगे। आपके स्वभाव की बात करें तो आपका स्वभाव में अड़ियड़पन देखने को मिल सकता है। किसी बात पर आप अड़ सकते हैं जिसके लिए परिवार आपको मनाने में बड़ी मशक्कत कर सकता है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते है। आपकी सेहत पर मौसम का असर बहुत जल्दी पड़ता है इसलिए आप सर्दी के मौसम में बचकर रहें। विद्यार्थियों की बात करें तो विद्यार्थियों का भाग्य चमकेगा आप जिस क्षेत्र में भी मेहनत करेंगे, उन्हें इसकी सफलता प्राप्त होगी। आप अपने करियर को बनाने के लिए मेहनत करते रहें, आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। प्रेमियों का जीवन सुखमय रहेगा। आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं और कैंडल लाइट डिनर भी कर सकते हैं। आप अपने प्रेमी के साथ बहुत अधिक खुश रहेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं जहां पर आपके बच्चे बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे तथा आपके मन को बहुत अधिक शांति भी मिलेगी। आपको अपने माता-पिता का प्रेम भरपूर मिलेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

2 वृषभ राशि :- आज के दिन आपको धन के स्रोतों मे इजाफा मिलेगा। आप अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। कला के क्षेत्र में आप बहुत अधिक नाम कमा सकते हैं। यदि आप शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में पैसा लगाने के इच्छुक हैं तो आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आप लंबे समय के लिए धन का निवेश कर सकते हैं। प्रेमी जातकों की बात करें तो आपके प्रेम संबंध बहुत अधिक मजबूत रहेंगे, इसके कारण आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा और आप अपने प्रेमी के साथ बहुत अधिक रोमांटिक मूड में भी रहेंगे। आप सेहत का विशेष ध्यान रखें, आपको सर दर्द या पसलियों में दर्द से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। आपको परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से आपका मन खुश रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपके व्यापार में आपको लाभ प्राप्त होगा। आप अपने व्यापार में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं जिससे आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप किसी प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं जिसमें आपको ईनाम मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो आपका वैवाहिक जीवन सुख में रहेगा। आप अपने जीवन साथी के साथ में मस्ती भरा जीवन व्यतीत करेंगे। आप अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं जिससे मिलकर आपको बहुत अधिक प्रसन्नता होगी। आप अपने मित्र के साथ कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने मित्र के साथ यात्रा का बहुत अधिक आनंद उठाएंगे। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपका किसी से वाद विवाद हो सकता है। किसी से भी कोई बात करने से पहले कई बार सोचें, अन्यथा सामने वाले को आपकी बात बुरी लग सकती है। संतान के करियर को लेकर आपका मन बहुत अधिक संतुष्ट रहेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है। थोड़ा सा संभल कर रहें, नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको किसी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है जिसके कारण आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं और आपका मन बहुत अधिक परेशान हो सकता है। आपका अपने जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा जीवनसाथी से मन मुटाव बहुत अधिक बढ़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बैंकिंग से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। यदि आपने बैंक में कोई लंबे समय के लिए फिक्स कर रखी है तो आपको उससे बहुत अधिक धन की प्राप्ति हो सकती है। जो आपके भविष्य में आपके बहुत अधिक काम आएगी। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से भी कोई गलत बात ना करें। संतान की ओर से भी आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

5 सिंह राशि :- आज के दिन आपको धन लाभ हो सकता है, परंतु आपके खर्च भी बहुत बढ़ सकते हैं। इसीलिए आप अपने धन को बचा कर रखें, फालतू के खर्च न करें। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यावसायिक कार्यों से जुड़ी यात्रा पर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। आप अपने करियर को बनाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करते रहें। आपके करियर मे किसी प्रकार के उतार-चढ़ाव आ सकते हैं जिसके कारण आपका मन परेशान हो सकता है। आपकी सेहत की बात करें तो आपकी सेहत के लिए दिन अनुकूल नहीं रहेगा। आपकी सेहत में किसी प्रकार का विकार उत्पन्न हो सकता है। आपको सर दर्द से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपनी नौकरी के कार्यों में इतने अधिक ना उलझे रहें कि आप अपने परिवार के लिए भी समय ना निकल पाएं, इसीलिए आप अपने परिवार और दफ्तर में ताल मेल बनाकर रखें, नहीं तो आपके परिवार के सदस्य आपसे क्रोधित हो सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

6 कन्या राशि :- आज के दिन आप यदि आप शेयर मार्केट, सट्टा मार्केट में पैसा लगाते हैं तो आपको शेयर मार्केट में धन का निवेश करने से लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके शेयर उचित दामों पर बिक सकते हैं। दिन आपके लिए बहुत अधिक मौज मस्ती में बीतेगा। आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपके मन को किसी बात को लेकर संतुष्टि रहेगी, परंतु आपके ऊपर कार्य का बहुत अधिक बोझ रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियों को आप अच्छे से निभाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी पेशा वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपके वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। यदि आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है या हाई बीपी की समस्या है तो आप अपने खान-पान में थोड़ा सा संतुलन बना कर रखें, उबला खाना खाएं तला भुना खाना ना खाएं। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। आपके बॉस आपके कार्य से बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे। आपके वेतन में भी बढ़ोतरी कर सकते हैं। आप अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आपको कोलेस्ट्रोल आदि की समस्या है तो वह बहुत अधिक बढ़ सकती है। आपका मन बहुत अधिक आध्यात्मिक कार्यों की तरफ रहेगा, जिससे आपके मन को शांति भी मिलेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

7 तुला राशि :- आज के दिन नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपके कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आपके काम की कदर की जाएगी। वे आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे और आपके वेतन में बढ़ोतरी भी कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं। अच्छे से डॉक्टर को दिखाकर अपना इलाज करवाएं, अन्यथा आपकी बीमारी अधिक बढ़ सकती है। छात्रों की बात करें तो छात्र अपने करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। परंतु आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। उसके बाद ही आपको सफलता की प्राप्ति होगी। प्रतियोगिता परीक्षाओं में भी आपको सफलता की प्राप्ति मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास में और मनोबल में बढ़ोतरी होगी। आपको जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी संतान आपका सर गर्व से ऊंचा करेगी। संतान के करियर को लेकर भी आप थोड़ा सा परेशान रहेंगे। आपको हर क्षेत्र में आपके बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप कोई भी कार्य शुरू करने से पहले अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना ना भूलें। आपको अपने भाई बहनों का भरपूर साथ मिलेगा तथा आपके माता-पिता को आप पर गर्व होगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – केसरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में अपनी नई योजनाओं का विस्तार कर सकते हैं जिसमें आपको कामयाबी मिलेगी और आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बहुत अधिक सुधार आ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपके दफ्तर में आपके सहकर्मियों से आपका बाद विवाद हो सकता है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आपकी शिकायत आपके अधिकारियों से हो सकती है। आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, जिसके कारण आपका मन बहुत अधिक परेशान हो सकता है। आप अपने परिवार के प्रति सभी जिम्मेदारियां को बखूबी से निभाएंगे तथा आपके परिवार के सदस्य आपसे खुश रहेंगे। आपके आर्थिक खर्चे बहुत अधिक बढ़ सकते हैं। बेवजह के कार्यों पर धन खर्च न करें, अन्यथा भविष्य में आपको आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। आपका अपने जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। आप अपनी सूझबूझ से किसी प्रकार के वाद विवाद को कम करने का प्रयास करें। जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा तथा संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

9 धनु राशि :- आज के दिन आप अपने परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं, जहां जाकर आपके मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी। अविवाहित जातकों की बात करें तो उनकी शादी ब्याह के प्रस्ताव आ सकते हैं और उनका विवाह तय हो सकता है, जिससे आपके परिवार में बहुत ही खुशियों का माहौल रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके अफसर आपका बड़ा प्रमोशन कर सकते हैं। आपको ऊंची पदवी भी प्राप्त हो सकती है और आपके वेतन में बढ़ोतरी भी हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको बहुत बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आप अपने व्यापार में साइड से कोई नया कार्य शुरू करने की सोच सकते हैं। यदि आप शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं तो आपको लाभ प्राप्त होगा। आपका शरीर स्वस्थ रहेगा। किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं रहेगा। यदि आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप बाहर का खाना खाना से बचें, संतुलित भोजन करें, तला भुना खाना ना खाएं। आपके घर पर किसी विशेष अतिथि का आगमन हो सकता है जिसके आने से आपके परिवार का माहौल बहुत ही खुशनुमा रहेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

10 मकर राशि :- आज के दिन आपको वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। आप अपने लिए कोई गोल्ड या सिल्वर की ज्वेलरी भी खरीद सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन ठीक रहेगा। आप अपने ऑफिस में कार्य के बोझ से दबे रहेंगे। आपका मन थोड़ा सा परेशान भी हो सकता है। आप अपने दफ्तर में किसी भी प्रकार की राजनीति से दूर रहें। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें आपका व्यापार बहुत अधिक उन्नति करेगा। आपका मूड अपने व्यापार की ओर से बहुत अधिक अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा। संतान की ओर से आप संतुष्ट रहेंगे। आपके घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप जिसके तैयारी में बहुत अधिक व्यस्त रह सकते हैं। छात्रों की बात करें तो छात्र अपने करियर को बनाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करेंगे, तभी उन्हें सफलता की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के लिए विवाह की प्रस्ताव आ सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

11 कुंभ राशि :- आज के दिन आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का प्लान बना सकते हैं। आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। आप रुपए पैसे के मामले में थोड़ा सा बच कर रहें, किसी से भी धन का लेन-देन ना रखें, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है या आप दूसरे का पैसा वापस करने में बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं। आपके रोजगार के बारे में बात करें तो आपको रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको किसी अजनबी व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है जिससे आपको धन की प्राप्ति हो सकती हैं। आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आप अपने परिवार के लिए कोई अच्छा कार्य कर सकते हैं, जिससे आपको कार्य करने के लिए सराहना भी मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेमी जातकों की बात करें तो आपका अपने पार्टनर के साथ किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

12 मीन राशि :- आज के दिन रूपए पैसे के मामले में आपकी स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी बहुतों से संबंध अच्छे बने रहेंगे। आपसे बहुत अधिक खुश रहेंगे। आपके वेतन में बढ़ोतरी कर सकते हैं। आपके आपसी संबंध बहुत अधिक मजबूत रहेंगे। आपके घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। आपको स्किन रोग परेशान कर सकते हैं। यदि आपको चर्म रोग पहले से है तो आपकी समस्या अधिक बढ़ सकती है। आपको किसी नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। आप अपनी नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें, तो व्यापार में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका मन आपकी संतान की ओर से प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का भी आपको भरपूर साथ मिलेगा। आपकी कहीं धार्मिक कार्यक्रम में जाने का प्लान बना सकते हैं वहां जाकर आपके मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

आज का सुविचार (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

दुर्जनस्य च सर्पस्य वरं सर्पो न दुर्जन:।
सरो दंशति काले तु दुर्जनस्तु पदे पदे॥
भावार्थ :- एक दुर्जन और एक सर्प में यह अंतर है कि डंक मरेगा जब उसकी जान को खतरा हो लेकिन दुर्जन पग-पग पर नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। अर्थात दुष्ट और साँप में से, साँप उन दोनों में से बेहतर है, क्योंकि वह केवल उसी समय हमला करता है जब उसे मारना तय होता है, जबकि दुष्ट हर कदम पर हमला करता है। प्रभु आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें।

पूर्णा ज्योतिष केन्द्र, भैंसदेही
मोबाइल : 9406950313

देशदुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

For Feedback - feedback@example.com

Related News