Aaj Ka Rashifal Aur Panchang: आज पान खाकर निकलें घर से, मिलेगा शुभ समाचार, ना लगाएं तिल का तेल

Today's Rashifal and Panchang: Leave the house after eating paan today, you will get good news, do not apply sesame oil.

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang

▪️पंडित मधुसूदन जोशी▪️

प्रतिदिन पंचांग एवं राशिफल (26 नवंबर 2023)

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang: पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

!! ॐ गं गणपतये नमः !!.

शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) कार्तिक माह
तिथि- चतुर्दशी 15:52:53, तत्पश्चात-पूर्णिमा
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 10 मार्गशीर्ष गते,
नक्षत्र- भरणी 14:04:26, तत्पश्चात-कृतिका
योग- परिघ 25:35:03
करण- वाणिज् 15:52:53, तत्पश्चात-विष्टिभद्र
सूर्य- वृश्चिक राशिगत
चंद्र- मेष 19:54:48, तत्पश्चात-वृषभ राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायण
सूर्योदय- 06:53:26
सूर्यास्त- 17:22:58
दिन काल- 10:29:31
रात्री काल- 13:31:16
चंद्रोदय- 16:29:45
चंद्रास्त- 30:42:10
राहू काल- 16:04-17:23 अशुभ
यम घंटा- 12:08-13:27 अशुभ
अभिजित- 11:47-12:29 शुभ
दिक-शूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :~ चतुर्दशी एवं पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना-लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

चर- 08:12 – 09:31
लाभ- 09:31 – 10:50
अमृत- 10:50 – 12:08
शुभ- 13:27 – 14:46

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

शुभ- 17:23 – 19:04
अमृत- 19:04 – 20:46
चर- 20:46 – 22:27
लाभ- 25:50- 27:31
शुभ- 29:13 – 30:54

किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

सूर्य- 06:53 – 07:46
शुक्र- 07:46 – 08:38
बुध- 08:38 – 09:31
चन्द्र- 09:31 – 10:23
शनि- 10:23 – 11:16
बृहस्पति -11:16 – 12:08
मंगल- 12:08 – 13:01
सूर्य- 13:01 – 13:53
शुक्र- 13:53 – 14:46
बुध- 14:46 – 15:38
चन्द्र- 15:38 – 16:31
शनि- 16:31 – 17:23

रात्रि का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

बृहस्पति -17:23 – 18:31
मंगल- 18:31 – 19:38
सूर्य- 19:38 – 20:46
शुक्र- 20:46 – 21:53
बुध- 21:53 – 23:01
चन्द्र- 23:01 – 24:09
शनि- 24:09- 25:16
बृहस्पति- 25:16 – 26:24
मंगल- 26:24 – 27:31
सूर्य- 27:31- 28:39
शुक्र- 28:39- 29:47
बुध- 29:47 – 30:54

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपका बहुत ही खुशियां वाला दिखने वाला है। आपको कोई बहुत ही शुभ समाचार सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको मिल सकती है और आपकी मेहनत करने से आपका हर प्रयास सफल होंगे। किसी बात पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, बात न बिगड़े। आपका पारिवारिक माहौल की बात करें तो आपके परिवार का माहौल बहुत ही खुशनुमा रहेगा। किसी खुशखबरी से आपके परिवार के सदस्य फूले नहीं समाएंगे। महिलाओं की बात करें तो छात्रों के लिए अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। यदि आप किसी प्रकार की परेशानी में फंसे हैं तो आप अपने मित्र से सलाह करेंगे, तो आप हर प्रकार की परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आप अपने माता की सेहत का ध्यान रखें, उनको खांसी या गले से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। आपको अपनी संतान का भरपूर साथ मिलेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

2 वृषभ राशि :- आज का दिन आपका लाभदायक रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको बहुत बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी धन संबंधी सभी समस्याओं का निपटारा हो सकता है। आप बहुत दिनों से घर खरीदने का सपना देख रहे थे तो वह सपना आपका पूरा हो सकता है, परंतु किसी प्रकार की संपत्ति करने के लिए आप किसी अनुभव व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। आपके घर में किसी विशेष अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसके आने से आपके घर का माहौल बहुत अच्छा रहेगा। आपका मन आर्ट की ओर बहुत अधिक आकर्षित हो सकता है। आप ड्राइंग की किसी प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं, जिसमें आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको अपनी योग्यता के अनुसार कार्य मिल सकता है, जिससे आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे और आपकी पदोन्नति हो सकती है। बस आप अपनी नौकरी के प्रति ईमानदार रहें और मेहनत से कार्य करते रहें। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा सेहत संबंधित समस्याओं से घिरा रहेगा। आपके पेट से संबंधित कोई समस्या बहुत अधिक परेशान कर सकती है। इस समस्या से आप बहुत दिनों से परेशान हैं। आप लापरवाही ना बरतें, डॉक्टर को अवश्य दिखाएं, अन्यथा आप बहुत अधिक बीमार हो सकते हैं। यदि आपने अपने माता-पिता से किसी प्रकार का कोई वादा किया हुआ है तो उसे पूरा अवश्य करें, अन्यथा आप अपने मां-बाप की नजरों में गिर सकते हैं। समाज में आपका मान सम्मान और प्रतिभा बनी रहेगी। समाज के लोग आपकी बात का मन अवश्य रखेंगे। यदि आप अपने धन को किसी सरकारी योजना में लगाने की सोच रहे हैं तो आप अपने धन को सरकारी योजनाओं में ना लगायें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि बहुत समय बाद आपके घर में शादी है तो वह पूरी हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो अपना फैसला टाल दें, नही तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपके ऊपर कार्य का बहुत अधिक दबाव हो सकता है। परंतु आप किसी भी कार्य से घबराएं नहीं अपने कार्य कोई ईमानदारी से करें। संतान की ओर से आपका मन खुश रहेगा तथा जीवनसाथी की ओर से भी आप संतुष्ट रहेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिससे मिलकर आप बहुत अधिक खुश होंगे, तथा अपनी पुरानी यादें ताजा करेंगे। आप अपने मित्र के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। आपका अपने विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा सा मानसिक रूप से परेशान भी हो सकते हैं। आपको अपने ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की कोई निराशाजनक सोच मिल सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा सा परेशान हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने व्यापार में सावधानी बरतें, अन्यथा लाभ के चक्कर में आकर किसी भी कार्य को जल्दबाजी में ना करें, अन्यथा आपको हानि उठानी पड़ सकती है। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। योगासन और मेडिटेशन का सहारा अवश्य लें, अन्यथा आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और आप सेहत संबंधी परेशानियों को नजर अंदाज न करें। थोड़ी सी समस्या होने पर डॉक्टर के पास अवश्य जाएं। जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप किन्ही योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं, जिसकी तमन्ना आपके मन में बहुत अधिक दिनों से नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परंतु किसी बड़ी उपलब्धि से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आपका समय आपके किसी पुराने मित्र के साथ में बहुत अच्छा बीतेगा, जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं दूर घूमने के लिए जा सकते हैं, जहां पर जाकर आप बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे, आपके मन को बहुत अधिक शांति भी मिलेगी। यदि आप किसी सीक्रेट एजेंसी में काम करते हैं तो किसी भी प्रकार की जानकारी को लीक न होने दें, अन्यथा आपके मान सम्मान को खतरा हो सकता है। आपकी सेहत की बात करें तो आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। आपको फेफड़ों से संबंधित कोई समस्या से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। थोड़ी सी भी समस्या होने पर डॉक्टर के पास अवश्य जाएं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

6 कन्या राशि :– आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपका दिन कुछ विशेष तरीके से बीत सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको अपने बड़े अधिकारियों के मार्गदर्शन से आप अच्छा कार्य कर पाएंगे, जिससे आपकी बहुत अधिक कार्य की सराहना भी हो सकती है। आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके जीवन साथी के साथ में आपके संबंध बहुत अधिक मधुर बने रहेंगे। इंसान के करियर को लेकर आप थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं। संतान के करियर में किसी प्रकार की बाधा आ सकती है। यदि आपके परिवार में लंबे समय से किसी प्रकार का कोई विवाद चल रहा है तो अभी उस विवाद के खत्म होने की कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आप अपने मन को थोड़ा सा शांत रखें। विवाद को खत्म करने की कोशिश करें। प्यार से सभी प्रकार के विवाद खत्म हो सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो किसी भी प्रकार की दूर की यात्रा को टाल दें, अन्यथा आप बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं। यात्रा में आपको थकान भी अधिक हो सकती है। आपके ऊपर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा। उनके आशीर्वाद से आपके सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। यदि आप दूर की यात्रा करने के लिए जा रहे हैं तो आपके लिए यात्रा टालना सही होगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

7 तुला राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानियों से बीतेगा। आपके मन में यदि किसी प्रकार की उलझन है तो आपको उलझन को खुद ही पार करना होगा। यदि व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं तो अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें अन्यथा आपको व्यापार में हानि हो सकती है। आपकी मुलाकात आपके किसी खास मित्र से हो सकती है। यदि आप किसी गहरी समस्या में फंसेंगें तो आपका मित्र आपका पूरा सहयोग करेगा, मित्र के सहयोग से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। यदि आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का कोई धन का निवेश करना चाहते हैं तो आपको नुकसान हो सकता है। आपकी सेहत की बात करें तो आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। आपको मौसम की बीमारियां जैसे पेट में दर्द, सर्दी इत्यादि आपको परेशान कर सकती है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा। आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं, छात्रों की बात करें तो छात्र अपने करियर को अच्छा बनाने के लिए और अधिक मेहनत करेंगे। आप यदि अपने गलत दोस्तों के साथ रहेंगे तो आपकी संगत खराब हो सकती है और आपका मन भी भटक सकता है। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपको प्राप्त करने के नए-नए साधन प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आप संपत्ति भी खरीद सकते हैं। संपत्ति खरीदने की आपका शुभ योग बन रहे हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों को पार्टनरशिप मे व्यापार करने से बचना होगा, आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है, जिससे आपका व्यापार ठप्प भी हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सा सावधान रहें। किसी भी प्रकार की सेहत संबंधी लापरवाही ना बरतें, थोड़ी सी भी समस्या होने पर डॉक्टर के पास अवश्य जाएं। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। आप अपने घर में कोई हवन, कीर्तन इत्यादि करवा सकते हैं। जिसमें आप अपने खास खास मेहमानों को भी निमंत्रित कर सकते हैं, उनकी आव भगत में आपका सारा दिन व्यतीत हो सकता है। जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा तथा संतान की ओर से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। वाहन चलाने में थोड़ी सी सावधानी बरतें, अन्यथा आप कोई दुर्घटना कर सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

9 धनु राशि :- आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत अधिक बेहतर रहेगा। आपको रूपए पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी। आपके पास पर्याप्त मात्रा में धन रहेगा। आपका मन पूजा पाठ हवन कीर्तन इत्यादि में लगा रहेगा, जिससे आपके मन को बहुत अधिक शांति भी मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो आपके लिए समय बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का दूसरे स्थान पर परिवर्तन हो सकता है, जिससे उनका मन थोड़ा सा दुखी रहेगा। यदि आप किसी परेशानी में फंसे हैं तो आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा। परिवार का सहयोग आपको बड़ी परेशानी से बाहर निकलने में बहुत ही सहायक रहेगा। आपकी मुलाकात आपसे किसी पुराने मित्र से हो सकती है। मित्र के साथ में आप अपना बहुत आनंद में समय बिताएंगे तथा अपने पुराने बातों को याद करेंगे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए ब्याज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको नतीजे से प्राप्त हो सकते हैं। आपका व्यापार बहुत अधिक उन्नति करेगा। आप अपने व्यापार में धन का निवेश कर सकते हैं। आपको लाभ प्राप्त होगा। यदि आप शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में पैसा लगाते हैं तो आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा तथा संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों की बात करें तो छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। वह अपने करियर को लेकर थोड़ा सा सावधान रहेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

10 मकर राशि :- आज का दिन आपका स्वास्थ्य के हिसाब से कुछ अच्छा नहीं बीतेगा। आपके पेट दर्द, कमर दर्द या सर से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती हैं, परंतु आपकी कोई बड़ी समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार को आगे बढ़ने के लिए आपको और अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। यदि आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी प्रकार का धन का निवेश करना चाहते हैं तो आप किसी की सलाह लिए बिना कोई कार्य न करें। यदि आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो आप कोई नया बाहन ना खरीदें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आप किसी समस्या में फसेंगे तो आपको इस समस्या से उबरने में किसी अजनबी का बहुत बड़ा सहारा मिल सकता है। आपके घर में राशन को लेकर वाद विवाद हो सकता है, इसके कारण आप मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपके अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में भी आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से आपका मन थोड़ा सा परेशान रहेगा तथा संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा। संतान के भविष्य के लिए आप कुछ नयी प्लानिंग कर सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सी सावधानी बरतें, आपके पेट से संबंधित और कमर से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें, तो आपसे कोई दुर्घटना भी हो सकती है और आपको चोट भी लग सकती हैं। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है तो आप उस वादे को अवश्य पूरा करें, अन्यथा आप झूठ कहलाए जा सकते हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिससे आपका मन बहुत अधिक संतुष्ट रहेगा। आपके पास पर्याप्त मात्रा में जितना धन है उसी से कार्य चलाने की कोशिश करें, अन्यथा आप किसी समस्या में फंस सकते हैं, किसी से भी धन उधार ना लें नहीं तो, आपको बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को भी नौकरी में परेशानी उठानी पड़ सकती है, इसीलिए आप हिम्मत से और संयम से काम करें तो आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार करने वाले जातक भी अपने व्यापार में अपने पार्टनर से थोड़ा सा सावधान रहें, नहीं तो आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है और आप किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

12 मीन राशि :- आज का दिन आपका बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहेगा। यदि आप बाहर विदेश में जाकर कोई व्यापार करना चाहते हैं तो आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको बाहर से कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जिसको पूरा करने में आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है और आपको सफलता की प्राप्ति भी हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपके ऑफिस में आपके ऊपर कार्य का बहुत अधिक दवाब हो सकता है, जिसके कारण परेशान हो सकते हैं। आपको अपने ऑफिस में किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है, इससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। अपने माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें, उनका स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। आप अपनी प्रॉपर्टी को लेकर और अपने घर मकान को लेकर थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं। आपके पास धन की कोई कमी नहीं रहेगी। आपके पास पर्याप्त मात्रा में धन रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा। आपको संतान की ओर से बहुत अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

आज का सुविचार (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

“अङ्णवेदी वसुधा कुल्या जलधिः स्थली च पातालम्।
वल्मीकश्च सुमेरूः कृतप्रतिज्ञस्य वीरस्य॥”
अर्थात :- दृढ़ संकल्पित योद्धा के लिए सम्पूर्ण वसुधा कुटुंब रूपी आंगन के समान है। सागर नदी के समान है। सुमेरू जैसा पर्वत भी चीटियों का धाम ही है। प्रभु आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles