Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : आज है कृष्‍ण पक्ष की दशमी तिथि, जानें राहु काल का समय, पंचाग और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : मंगलवार को इन राशि वालों को होगा फायदा, जानें आज का पंचांग....

▪️पंडित मधुसूदन जोशी

प्रतिदिन पंचाग एवं राशिफल (07 दिसंबर 2023)

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

ऊं गं गणपतये नम:
शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह
तिथि- दशमी 29:05:41
दिन- प्तगुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 21 मार्गशीर्ष गते
नक्षत्र- हस्त 32:52:53
योग- आयुष्मान 23:58:49,
करण- वाणिज् 16:08:44, तत्पश्चात-विष्टिभद्र
सूर्य- वृश्चिक राशिगत
चंद्र- कन्या राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायण
सूर्योदय- 07:01:55
सूर्यास्त- 17:22:51
दिन काल- 10:20:55
रात्रि काल- 13:39:47
चंद्रास्त- 13:44:45
चंद्रोदय- 26:19:44
राहू काल- 13:30-14:48 अशुभ
यम घंटा- 07:02-08:20 अशुभ
अभिजित- 11:52-12:33 शुभ
दिक-शूल- दक्षिण दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

शुभ- 07:01 – 08:20
चर- 10:55 – 12:12
लाभ- 12:12 – 13:30
अमृत- 13:30 – 14:48
शुभ- 16:05 – 17:23

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

अमृत- 17:23 – 19:05
चर- 19:05 – 20:48
लाभ- 24:13 – 25:55
शुभ- 27:38 – 29:20
अमृत- 29:20 – 31:03

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

बृहस्पति- 07:02 – 07:54
मंगल- 07:54 – 08:45
सूर्य- 08:45 – 09:37
शुक्र- 09:37 – 10:29
बुध- 10:29 – 11:21
चन्द्र- 11:21 – 12:12
शनि- 12:12 – 13:04
बृहस्पति- 13:04 – 13:56
मंगल- 13:56 – 14:48
सूर्य- 14:48 – 15:39
शुक्र- 15:39 – 16:31
बुध- 16:31 – 17:23

रात्रि का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

चन्द्र- 17:23 – 18:31
शनि- 18:31 – 19:39
बृहस्पति- 19:39 – 20:48,
मंगल- 20:48 – 21:56
सूर्य- 21:56 – 23:04,
शुक्र- 23:04 – 24:13
बुध- 24:13 – 25:21
चन्द्र- 25:21 – 26:29
शनि- 26:29- 27:38
बृहस्पति- 27:38 – 28:46
मंगल- 28:46 – 29:54
सूर्य- 29:54 – 31:03

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। किसी बात से आपका मन बहुत अधिक परेशान रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों की बात करें तो उनके लिए रुकावटें आ सकती हैं, जिसके कारण आपका मन बहुत अधिक परेशान हो सकता है। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपको पेट से संबंधित या ब्लड से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। घर का बना खाना खाएं, बाहर का खाना खाने से परहेज करें। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपके किसी मित्र के सहयोग से अपने व्यापार को और बढ़ाने का मौका मिल सकता है। आपका कारोबार उन्नति करेगा। आप फालतू के बाद विवादों से बचने का प्रयास करें, अन्यथा सभी का दोष आप पर लगाया जा सकता है। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों के साथ आप बहुत अच्छा समय बिताएंगे। आपके आपसी संबंधों में बहुत मधुरता आएगी। आप किसी धार्मिक स्थान पर भी जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां जाकर आपके मन को शांति मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको तरक्की प्राप्त हो सकती है, आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे, आपका मान सम्मान भी बना रहेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

2 वृषभ राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपको किसी अजीज मित्र से बहुत अच्छा गिफ्ट प्राप्त हो सकता है, आप बहुत अधिक खुश होंगे। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी से आप अपने अफसरों के साथ सद्भाव रखें। तभी आपकी तरक्की हो सकती है। सेहत को लेकर आपका मन बहुत परेशान हो सकता है। आप किसी अच्छे से डॉक्टर को दिखा कर अपना इलाज करवायें। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको तरक्की प्राप्त हो सकती है। आप अपने व्यापार के सिलसिले में किसी विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं, जहां पर आपको कोई नया और बड़ा प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकता है। इसको पूरा करने में आपको बहुत अधिक मेहनत भी करनी पड़ सकती है। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आपका मन संतुष्ट रहेगा। जीवनसाथी का भी आपको भरपूर साथ मिलेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपके मन में यदि कोई निगेटिव विचार आए तो आप उनसे बचकर रहें। आप अपने संपत्ति के रखरखाव के ऊपर बहुत अधिक धन खर्च कर सकते हैं। आप पूजा-व्रत के कामों पर भी धन खर्च कर सकते हैं। आप थोड़ा सा हाथ टाइट करके चलें। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपकी वृद्धि होगी। आपका व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार को और अधिक बढ़ने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपके कार्य क्षेत्र में आपको मान सम्मान मिलेगा। आपका परिवार आपका पूरा साथ देगा। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपको अपनी माता से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। महिलाओं को आपकी मायके से धन प्राप्त हो सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आपके बच्चों की शादी विवाह के योग बन सकते हैं। आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपनी वाणी और व्यवहार के साथ थोड़ा सा संभल कर चलें, तो आपका अपने अधिकारियों के साथ कोई मन मुटाव नहीं होगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, शारीरिक रूप से स्वस्थता के कारण आपका मन अधिक परेशान रहेगा। आप अच्छे से डॉक्टर को दिखाकर अपना इलाज करवायें। आपके मन में किसी बीमारी का डर बना रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आर्थिक रूप से आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आपको कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है, आपको नए कांटेक्ट भी मिल सकते हैं। जिनको पूरा करने में आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। शाम के समय में आपका व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। जिससे आपको और अधिक आर्थिक सहायता मिल सकती है। आप किसी से भी विवाद में ना पड़े, अन्यथा आपका किसी से झगड़ा हो सकता है और आपको थाने अदालत का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी का भी भरपूर साथ रहेगा। संतान की ओर से आपका मन खुश रहेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

5 सिंह राशि :- आज के दिन आप अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा आपका किसी से वाद विवाद हो सकता है। आप किसी भी प्रकार की सरकारी नियम के विरुद्ध कोई कार्य करेंगे तो आप उसमें फंस सकते हैं। आपका मन आध्यात्मिक कार्यों में लगा रहेगा। आपका मन आध्यात्मिक कार्यों में लगे रहने से मां को बहुत अधिक शांति मिलेगी। आपका परिवार के किसी सदस्य के साथ में वाद विवाद हो सकता है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें तथा किसी से भी कोई गलत बात ना करें, इसीलिए आप किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले कई बार सोचें, अन्यथा आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आप किसी अधिकारी या किसी विरोधी के साथ में वाद विवाद में ना पड़ें, नहीं तो आपका छोटा सा विवाद किसी झगड़े का रूप भी ले सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपका मिला जुला रहेगा। आप किसी कार्य को करने में बहुत अधिक व्यस्त रह सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने मन को और प्रसन्न रखने के लिए कोई मनोरंजन का सहारा भी ले सकते हैं। आप किसी बात पर बहुत अधिक इमोशनल रहेंगे। आप अपने परिवार के किसी सदस्य को याद करके भी बहुत भावुक हो सकते हैं। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपको पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। आप अपने क्रोध पर पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आपका किसी से झगड़ा हो सकता है। आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। यदि उनको कोई भी परेशानी है तो उन्हें डॉक्टर को दिखाकर इलाज करवाएं। वाहन का प्रयोग बहुत अधिक सावधानी पूर्वक करें, अन्यथा आपसे कोई दुर्घटना हो सकती है और आपको चोट इत्यादि का सामना भी करना पड़ सकता है। आप यदि अपने घर में किसी कार्य से बोरियत महसूस करेंगे तो आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा तथा संतान की ओर से भी आपका मन संतुष्ट रहेगा। आपके घर पर विशेष अतिथि का आगमन हो सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

7 तुला राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर बहुत अधिक परेशान हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपके व्यापार में किसी प्रकार का घाटा हो सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में अपना व्यापार चलाते हैं तो अपने पार्टनर पर अधिक विश्वास ना करें। आपके जीवन में फालतू कार्यों के अभाव थोड़ा अधिक बनी रहेगी, जिसके कारण आप थोड़ा थकावट महसूस कर सकते हैं। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, आपके आंखों से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों के लिए मनोवांछित सफलता के योग प्राप्त हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपका ऊंचा नाम हो सकता है। यदि आपका कोई कार्य बहुत समय से अटका हुआ था तो वह कार्य पूरा हो सकता है, जिसके पूरा होने से आपको बहुत अधिक शांति भी मिलेगी। आपकी किसी पैतृक संपत्ति के ऊपर आपकी और आपके परिवार के सदस्यों कि किसी बात पर बहस हो सकती है। छोटी सी बहस किसी विवाद का रूप भी ले सकती है, इसीलिए आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आप आत्म विश्वास से भरे रहेंगे। आप जिस कार्य को भी करने में हाथ डालेंगे आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप बिल्कुल आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। छात्रों की बात करें तो छात्रों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। छात्र अपने गलत दोस्तों की संगत को त्याग कर पढ़ाई में मन लगाएंगे तथा अपने कार्यक्षेत्र में अधिक उन्नति भी करेंगे। आपका समाज में मान सम्मान बरकरार रहेगा। आप समाज की भलाई के लिए कोई कार्य कर सकते हैं, जिससे आपकी हर जगह पर वाह वाही होगी। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको उन्नति प्राप्त हो सकती है। आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा आपके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। आप कोई नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं, आपका यह प्लान सक्सेज होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपके मन में कुछ विकार उत्पन्न हो सकते हैं। आप थोड़ी सी भी परेशानी होने पर अपने जीवन साथी को किसी अच्छे से डॉक्टर को दिखाकर इलाज करवाएं। आपको अपने माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी परेशानी में फंसेंगे तो आपके परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे और आप सभी चिताओं से जल्दी ही मुक्त हो जाएंगे। बेरोजगारों के लिए कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आपके मित्रों के सहयोग से आपको नए रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से आपका मन संतोष रहेगा तथा संतान की ओर से भी आप खुश रहेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

9 धनु राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने मन में किसी भी प्रकार के नेगेटिव विचारों को ना आने दें, अन्यथा आप किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं और किसी गलतफहमी के कारण आपका किसी से विवाद भी हो सकता है। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, आपके पैरों से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। आपके घर के खर्च बहुत अधिक बढ़ेंगे इसलिए आप थोड़ा सा हाथ रोक कर चलें, अन्यथा भविष्य में आपको आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको अपने जीवन में तरक्की के बहुत अधिक मौके मिल सकते हैं, इसीलिए आप अपने मन से और अपने बुद्धि के बल पर नई तरक्की को प्राप्त कर सकते हैं। आपकी रूचि नये तरह के खान पान की होगी। निसंतानों को संतान की सुख की प्राप्ति हो सकती है जिससे उनके घर में खुशी का माहौल भी रहेगा। आप अपने शैक्षिक कार्यों पर भी अधिक ध्यान दें। पढ़ाई लिखाई से संबंधित किसी भी कार्य में पीछे ना रहें। आपको अपने माता-पिता का स्नेह भरपूर मिलेगा। आपकी हर परेशानी में आपके माता-पिता आपका साथ देंगे। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने ऑफिस में आपके अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिसके बल पर आप अपने सारे कार्यों को समय से निपटा लेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

10 मकर राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपकी नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आपका कहीं दूसरी जगह पर ट्रांसफर भी हो सकता है, परंतु आपको वेतन पहले नौकरी से अधिक मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। आप में धैर्यशीलता की कमी रहेगी। आप छोटी-छोटी बातों पर उखड़ जाएंगे, जिसके कारण आप मानसिक तनाव का शिकार भी हो सकते हैं। कारोबार करने वाले जातकों की बात करें तो आपके कारोबार में वृद्धि होगी, परंतु आपको अपने कार्यभार को आगे बढ़ाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी आपका कारोबार अच्छा चलेगा। आप अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उनको पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। यदि आप लिखने की शौकीन हैं तो आप कोई नई कविता इत्यादि लिख सकते हैं इसमें आपको बहुत अधिक कामयाबी भी मिल सकती है। आप भौतिक कार्य में व्यस्त रह सकते हैं इसमें आपको अधिक सफलता के योग मिल सकते हैं। अपने जीवन साथी के साथ में ज्यादा से ज्यादा समय गुजारने की कोशिश करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। संतान की ओर से आपका मन खुश रहेगा। आपकी संतान तरक्की करेगी, जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश भी रहेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

11 कुंभ राशि :- आज के दिन आप अपनी भावनाओं को वश में रखें, किसी के सामने भी अपनी भावनाओं को प्रकट न करें, अन्यथा सब मजाक बना सकते हैं। आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने मन में धैर्यशीलता बनाए रखें। आपके सभी बिगड़े हुए कार्य जल्दी ही संवर सकते हैं। आप अपने परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं जहां पर आप अपने बच्चों के साथ बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे। आपको अपने परिवार का साथ मिलेगा। आप अपने मित्रों की सहायता से आय बढ़ाने के नए साधन प्राप्त कर सकते हैं, जिससे आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आपके घर परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और आप उस कार्यक्रम में शामिल भी हो सकते हैं। आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य की ओर से आपका मन थोड़ा सा परेशान हो सकता है। आपके जीवन साथी को नसों से संबंधित कोई समस्या अधिक परेशान कर सकती है। आपके खर्चों में वृद्धि होगी, इसीलिए आप अपने हाथ को थोड़ा सा रोक कर चलें और अपनी आय के हिसाब से अपने धन को व्यय करें, अन्यथा भविष्य में आपको आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

12 मीन राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आपकी संतान के सुख में वृद्धि होगी, जिससे आपका मन भी बहुत अधिक खुश रहेगा। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपके बहुत सारे अटके हुए कार्य भी पूरे हो सकते हैं। आपको हर क्षेत्र में आपके मित्र का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपका मनोबल और अधिक बढ़ेगा। बिजनेस करने वाले जातकों की बात करें तो आपका बिजनेस के उन्नति के योग बन रहे हैं। आप अपने बिजनेस में जितनी मेहनत करेंगे उसके हिसाब से आपका बिजनेस उतनी ही उन्नति करेगा। आपको अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जहां पर आपको बहुत बड़ा प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकता है। आपकी विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। आपका पारिवारिक जीवन बहुत अधिक सुख मय रहेगा। आपके परिवार में सुख शांति रहेगी। यदि आप अपने व्यापार में कोई नया परिवर्तन करना चाहते हैं तो उसके लिए भी आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा तथा संतान की ओर से भी आप संतुष्ट रहेंगे। आपके घर पर किसी विशेष अतिथि का आगमन हो सकता है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – केसरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

आज का सुविचार (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

आदित्य मम्बिकां विष्णुं गणनाथं महेश्वरम्।
गृहस्थं पूजयेत् पञ्च भुक्तिमुक्त्यर्थसिद्धये॥
भावार्थ :- भुक्ति (भोग) और मुक्ति, दोनों के लिए गृहस्थ ने सूर्य, देवी, विष्णु, गणेश, और शिव, इन पाँचों की पूजा करनी चाहिए। प्रभु आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें।

पूर्णा ज्योतिष केन्द्र, भैंसदेही
मोबाइल: 9406950313

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

 

Related Articles