Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : इन 5 राशि वालों पर बरसेगी महाकाल की कृपा, बन रहे शुभ संयोग, यहां देखें का पंचांग

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : इन 5 राशि वालों पर बरसेगी महाकाल की कृपा, बन रहे शुभ संयोग, यहां देखें का पंचाग
Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : इन 5 राशि वालों पर बरसेगी महाकाल की कृपा, बन रहे शुभ संयोग, यहां देखें का पंचाग

▪️पंडित मधुसूदन जोशी

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

प्रतिदिन पंचांग एवं राशिफल (18 दिसंबर, 2023)

ऊं गं गणपतये नम: !!
शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत
मास- (अमावस्यांत) मार्गशीर्ष माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह
तिथि- षष्ठी 15:13:24, तत्पश्चात-सप्तमी
दिन- प्तसोमवार, सूर्य प्रविष्टे 03 पौष गते
नक्षत्र- शतभिषा 25:20:45
योग- वज्र 21:30:26
करण- तैतुल 15:13:24, तत्पश्चात-गर
सूर्य- धनु राशिगत
चंद्र- कुम्भ राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायण,
सूर्योदय- 07:09:10
सूर्यास्त- 17:25:56
दिन काल- 10:16:46
रात्री काल- 13:43:47
चंद्रोदय- 11:39:57
चंद्रास्त- 23:13:28
राहू काल- 08:26-09:43 अशुभ
यम घंटा- 11:00-12:18 अशुभ
अभिजित- 11:57-12:38 शुभ
पंचक- अहोरात्र अशुभ
दिक-शूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष – आज षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनि की प्राप्ति होती है। सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

अमृत- 07:09 – 08:26
शुभ- 09:43 – 11:00
चर- 13:35 – 14:52
लाभ- 14:52 – 16:09
अमृत- 16:09 – 17:26

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

चर- 17:26 – 19:09
लाभ- 22:35 – 24:18
शुभ- 26:01 – 27:44
अमृत- 27:44 – 29:27
चर- 29:27 – 31:10

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

चन्द्र- 07:09 – 08:01
शनि- 08:01 – 08:52
बृहस्पति- 08:52 – 09:43
मंगल- 09:43 – 10:35
सूर्य- 10:35 – 11:26
शुक्र- 11:26 – 12:18
बुध- 12:18 – 13:09
चन्द्र- 13:09 – 14:00
शनि- 14:00 – 14:52
बृहस्पति- 14:52 – 15:43
मंगल- 15:43 – 16:35
सूर्य- 16:35 – 17:26

रात्रि का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

शुक्र- 17:26 – 18:35
बुध- 18:35 – 19:43
चन्द्र- 19:43 – 20:52
शनि- 20:52 – 22:01
बृहस्पति- 22:01 – 23:09
मंगल- 23:09 – 24:18
सूर्य- 24:18 – 25:26
शुक्र- 25:26 – 26:35
बुध- 26:35 – 27:44
चन्द्र- 27:44 – 28:52
शनि- 28:52 – 30:01
बृहस्पति- 30:01- 31:10

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं जहां पर आपके बच्चे बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। छात्रों की बात करें तो छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को अपने जीवन में सफल होने के लिए बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। गलत दोस्तों की संगत का त्याग करें। आपके खर्च बहुत अधिक हो सकते हैं। आप अपना हाथ थोड़ा सा टाइट करके चलें, अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी से परेशान हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आपको व्यापार में बहुत अधिक मुनाफा हो सकता है इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेमी जातकों की बात करें प्रेमी जातक अपने प्रेमियों के साथ कहीं बाहर पिक्चर देखने का प्लान बना सकते हैं, वहां अपनी शादी विवाह के बारे में बात कर सकते हैं। आप अपने बाहन का प्रयोग सावधानी से करें। शुभ अंक 9 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

2 वृषभ राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। आपका कोई पुराना बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है जिससे आपके मन को बहुत अधिक प्रसन्नता रहेगी। आप किसी से भी धन उधार ना लें आप पैसा वापस करने में बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपनी नौकरी में परेशान हो सकते हैं। आपका किसी से वाद विवाद हो सकता है इसीलिए आप अपनी वाणी को कंट्रोल में रखें, अन्यथा आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं। अविवाहित जातकों की बात करें तो उनके लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपका रिश्ता पक्का हो सकता है और आपके परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपने विवाह की तैयारी में अधिक व्यस्त रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके विरोधी आपसे परास्त होंगे। आपके परिवार में सुख शांति बनी रहेगी जिससे आपका मन खुश रहेगा, आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं रहेगा, इससे आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आप किसी धार्मिक स्थान पर घूमने के लिए जा सकते हैं। आपके मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। समाज में आपका मान सम्मान बरकरार रहेगा और आपके समाज में प्रतिष्ठा भी बनी रहेगी, बस आप समाज की भलाई के लिए कार्य करते रहें। आप जमीन जायदाद प्रॉपर्टी से संबंधित किसी मामले में सावधान रहें, आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपको अपने किसी पुराने दोस्त से बहुत बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका व्यापार और अधिक उन्नति कर सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, वहां पर आपके मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी। आप किसी मंदिर इत्यादि में जाकर कुछ दान-पुण्य कर सकते हैं, आप अपने घर के बुजुर्गों के साथ में ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें, उनकी बातों को सुनने और समझने का भी प्रयास करें, उन्हें अच्छा लगेगा। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें आपकी वाणी के प्रभाव के कारण कोई कार्य बनता हुआ भी बिगड़ सकता है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपका बहुत ही खुशनुमा रहेगा। आपका अपने परिवार में आपके जमीन जायदाद प्रॉपर्टी को लेकर परिवार के सदस्यों से वाद विवाद हो सकता है। प्रेमी जातकों के बारे में बात करें तो आपकी लव लाइफ ठीक रहेगी। आप अपनी प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं, वहां पर आप बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे। संतान को लेकर आप कुछ चिंतित हो सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। शाम के समय में थोड़ा सा घाटा देखने को मिल सकता है, परंतु बहुत अधिक घाटा नहीं होगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका मन आपके ऑफिस में बहुत अधिक लगा रहेगा। आपके सहकर्मी आपका हर प्रकार से सहयोग करेंगे। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, किसी भी प्रकार के बाद विवाद से दूर रहें, अन्यथा आपका किसी से झगड़ा हो सकता है और आप झगड़ा के चक्कर में कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा सकते हैं। प्रेमी जातकों की बात करें, तो प्रेमी जातक अपने प्रेमी के साथ किसी मंदिर इत्यादि में दान करने के लिए जा सकते हैं, वहां पर आपके मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपका ठीक रहेगा। यदि आप कोई नया कार्य खोलना चाहते हैं तो खोल सकते हैं। आपको मुनाफा होगा। यदि आप किसी यात्रा पर अपने परिवार के साथ जा रहे हैं तो वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें, अन्यथा आपसे कोई दुर्घटना हो सकती है, और आपको शारीरिक चोट भी लग सकती है। यदि आप मकान, दुकान, जमीन, जायदाद या प्रॉपर्टी से संबंधित जमीन खरीदना चाहते हैं तो उसमें आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। छात्रो की बात करें तो छात्रों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक फोकस करना चाहिए, अन्यथा आपके नंबर कम आने के कारण आपको एडमिशन मिलने में परेशानी हो सकती है। आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा तथा संतान की ओर से भी आपका मन संतुष्ट रहेगा। सेहत की बात करें तो यदि आप बहुत समय से बीमार चल रहे हैं तो आपको अपने स्वास्थ्य में थोड़ा सा आराम मिलेगा जिससे आपका मन संतुष्ट रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, आपके पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है, जिससे आपका मन बहुत अधिक दुखी रहेगा, व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपके व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है और आपको शाम के समय में मानसिक तनाव भी हो सकता है। आप अपने व्यापार को फिर से आगे बढ़ाने के लिए और अधिक मेहनत करें, आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको वेतन पहले नौकरी के मुकाबले और अधिक मिलेगा। आपके परिवार के हालात ठीक रहेंगे। आप किसी बात पर जीवनसाथी के साथ अनबन कर सकते हैं, परंतु कुछ समय के बाद में ही सुलह हो सकती है, आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। प्रेमी जातकों की बात करें तो प्रेमी अपने मन की बात अपने प्रेमी से कह सकते हैं और उनका जवाब सकारात्मक ही मिलेगा। इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

7 तुला राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बहुत अधिक मजबूत रहेगी। यदि आप किसी नए व्यापार को करना चाहते हैं तो आपको लाभ की प्राप्ति होगी। यदि आपका बहुत लंबे समय से कोई कार्य अटका हुआ था वह कार्य आपका पूरा हो सकता है, इससे आपके मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी और आपका मन भी बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेगा, आपके घर में किसी विशेष अतिथि का आगमन हो सकता है। जिसकी आओ भगत में आप सारा दिन व्यस्त रहेंगे। शाम के समय में आपको थकावट भी हो सकती है। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां पर आप अपने बच्चों के साथ में बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे। आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, आपके पेट दर्द या आंखों में जलन से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है, आप थोड़ी सी भी लापरवाही ना करें, अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। परिवार की तरफ से आप थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं। आपके परिवार के किसी सदस्य की अधिक तबीयत खराब होने के कारण आपका मन परेशान रहेगा, इसलिए आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें अन्यथा, परेशानी में पड़ सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार मे आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपका अटका हुआ पैसा मिल सकता है। जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में भी आपके अधिकारी आपके कार्य से बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे, वह आपके वेतन में बढ़ोतरी कर सकते हैं, और आपको प्रमोशन भी दे सकते हैं, जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। संतान की ओर से भी आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी संतान आपका सर गर्व से ऊँचा कर सकती है, जिससे आपको बहुत अधिक प्रसन्नता होगी। प्रेमी जातकों की बात करे तो प्रेमी जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं जहां पर आप बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे। आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। आपका प्रेमी बहुत अधिक रोमांटिक मूड में रहेगा जिससे आपको बहुत अधिक खुशी भी मिलेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों को अपने प्यार के बारे में बता सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

9 धनु राशि :- आज का दिन आपका बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से भी बातें करते समय थोड़ा सा सावधानी बरतें, नहीं तो आपका किसी से वाद विवाद हो सकता है, नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका अपने ऑफिस में किसी से मतभेद हो सकता है, आपकी बात करें तो यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको नौकरी अवश्य मिलेगी, बस आप मेहनत करते रहें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप पर बुजुर्गो का आशीर्वाद बना रहेगा, जिससे आपके सभी बिगड़े हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। समाज में आपकी बहुत अधिक मान सम्मान और प्रतिष्ठा बनी रहेगी, बस आप समाज की भलाई के लिए ऐसे ही कार्य करते रहें व्यापार करने वाले जातकों को थोड़ा सा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके व्यापार में किसी प्रकार का घाटा हो सकता है, इसके कारण आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए और अधिक मेहनत करें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप किसी प्रकार के वाद विवाद से दूर रहें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

10 मकर राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। किसी बात के कारण आपको बहुत अधिक परेशानी हो सकती है। परिवार के सदस्य आपकी परेशानी में आपके साथ खड़े रहेंगे। जिससे आपको बहुत अधिक हिम्मत मिलेगी। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपका बिजनेस बहुत अधिक ठीक चलेगा और आपको आर्थिक तंगी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी संतान के लिए कोई नया सरप्राइस प्लान कर सकते हैं जिसे देखकर आपका बच्चा आपसे बहुत अधिक खुश रहेगा। आपको अपने माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप यदि किसी परेशानी में फंसेंगे तो आपके माता-पिता आपका पूरा सहयोग करेंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें, वाहन चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो आपसे कोई दुर्घटना हो सकती है और आपको शारीरिक चोट भी लग सकती है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपको अपने ऑफिस में बहुत अधिक कार्य करना पड़ सकता है, इसके कारण आप मानसिक तनाव में भी आ सकते हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आपका समाज में मान सम्मान बहुत अधिक बढ़ा रहेगा। बस आप समाज की भलाई के लिए कार्य करते रहें। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने व्यापार के सिलसिले में विदेश घूमने के लिए जा सकते हैं, वहां पर आपको बहुत बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में आपको बहुत अधिक मेहनत भी करनी पड़ सकती है। आप अपने बिजनेस में थोड़ा सा सावधान रहें, अन्यथा आपको घाटा भी हो सकता है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपको कमर दर्द से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा, आप अपने संतान के करियर को लेकर भी बहुत अधिक खुश रहेंगे। आपके परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें आप अपने परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं। आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। उन्हें नसों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। अच्छे से डॉक्टर को देख कर इलाज करवायें, जल्दी ही आराम मिलेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – केसरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

12 मीन राशि :- आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आपका मन अपनी प्रॉपर्टी को बेचने को लेकर अधिक परेशान हो सकता है। आपको अपनी प्रॉपर्टी बेचने में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों की बात करें तो छात्रों के लिए दिन बहुत ही अधिक मेहनत वाला रहेगा। यदि आप अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आपको बहुत अधिक मेहनत करनी होगी, तभी आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है। आपका अपने भाई या बहन से किसी प्रकार का मतभेद हो सकता है। जिसके कारण आपका मन बहुत अधिक परेशान भी हो सकता है। आप मानसिक तनाव में भी आ सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपको धन का लाभ बहुत अधिक हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके बड़े अधिकारी आपसे बहुत अधिक प्रसन्न हो सकते हैं परंतु आपको गलती पर डांट भी सकते हैं। पूजा पाठ में मन लगायें, आपकी परेशानी दूर हो जाएगी। आपके मन को शांति भी बहुत अधिक मिलेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, किसी से भी गलत बात ना कहें। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

आज का सुविचार (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

देवे तीर्थे द्विजे मन्त्रे दैवज्ञे भेषजे गुरौ।
यादृशी भावना यस्य सिद्धिर्भवति तादृशी॥
(सु.र.भा.)
भावार्थ- देवता, तीर्थस्थल, ब्राह्मण, मन्त्र, ज्योतिषी, वैद्य और गुरु – इनके प्रति मनुष्य की जैसी भावना होती है, वैसी ही उसको सिद्धि (सफलता) प्राप्त होती है। प्रभु आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें।

पूर्णा ज्योतिष केन्द्र, भैंसदेही
मोबाइल : 9406950313

देशदुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles