Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : आज बन रहा मालव्‍य योग और मूल नक्षत्र का संयोग, इन 5 राशि वालों का होगा भाग्‍योदय, यहां देखें पंचांग

By
On:
Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : आज बन रहा मालव्‍य योग और मूल नक्षत्र का संयोग, इन 5 राशि वालों का होगा भाग्‍योदय, यहां देखें पंचाग
Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : आज बन रहा मालव्‍य योग और मूल नक्षत्र का संयोग, इन 5 राशि वालों का होगा भाग्‍योदय, यहां देखें पंचाग

▪️पंडित मधुसूदन जोशी

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

प्रतिदिन पंचांग एवं राशिफल (13 दिसंबर, 2023)

ऊं गं गणपतये नम:
शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत
मास- (अमावस्यांत) मार्गशीर्ष माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह
तिथि- प्रथम 27:08:42
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 27 मार्गशीर्ष गते
नक्षत्र- ज्येष्ठा 11:04:11, तत्पश्चात-मूल
योग- शूल 16:16:36, तत्पश्चात-गण्ड
करण- किंष्तुघ्न 16:08:00, तत्पश्चात-बव
सूर्य- वृश्चिक राशिगत
चंद्र- वृश्चिक 11:04:11, तत्पश्चात-धनु राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायण
सूर्योदय- 07:06:05
सूर्यास्त- 17:24:09
दिन काल- 10:18:04
रात्री काल- 13:42:34
चंद्रास्त- 17:36:53
चंद्रोदय- 31:27:11
राहू काल- 12:15-13:32 अशुभ
यम घंटा- 08:23-09:41 अशुभ
अभिजित- 11:55-12:36 अशुभ
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ
दिक-शूल- उत्तर दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। पुत्र धन की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang) 

लाभ- 07:06 – 08:23
अमृत- 08:23 – 09:41
शुभ- 10:58 – 12:15
चर- 14:50 – 16:07
लाभ- 16:07 – 17:24

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

शुभ- 19:07 – 20:50
अमृत- 20:50 – 22:33
चर- 22:33- 24:15
लाभ- 27:41 – 29:24

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

बुध- 07:06 – 07:58
चन्द्र- 07:58 – 08:49
शनि- 08:49 – 09:41
बृहस्पति- 09:41 – 10:32
मंगल- 10:32 – 11:24
सूर्य- 11:24 – 12:15
शुक्र- 12:15 – 13:07
बुध – 13:07 – 13:58
चन्द्र- 13:58 – 14:50
शनि- 14:50 – 15:41
बृहस्पति -15:41 – 16:33
मंगल- 16:33 – 17:24

रात्रि का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

सूर्य- 17:24 – 18:33
शुक्र- 18:33 – 19:41
बुध- 19:41 – 20:50
चन्द्र- 20:50 – 21:58
शनि- 21:58 – 23:07
बृहस्पति- 23:07 – 24:15
मंगल- 24:15 – 25:24
सूर्य- 25:24 – 26:33
शुक्र- 26:33 – 27:41
बुध- 27:41 – 28:50
चन्द्र- 28:50 – 29:58
शनि- 29:58 – 31:07

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। व्यापारियों की बात करें तो व्यापारियों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। आप किसी को भी उधार पैसे देने से बचें, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। कोई पुराना उधार दिया हुआ पैसा आपको टेंशन दे सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी पेशे वाले लोग संभल कर रहें। ऑफिस में आपको किसी बात की परेशानी हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद में ना पड़ें, अन्यथा आपका विवाद अधिक बढ़ सकता है और आपको मानसिक टेंशन भी हो सकती है। प्रेमी जातकों की बात करें तो आपकी अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मूड खराब हो सकता है। इसलिए आप अपने आप पर संयम रखें और किसी भी बात को बहुत अधिक गहराई तक ना सोचें। सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसमी बीमारियों से बचें रहें, अन्यथा आपको खांसी जुकाम आदि की शिकायत हो सकती है। जिसके कारण आपको परेशानी हो सकती है। जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा तथा संतान की ओर से भी मन प्रसन्न रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

2 वृषभ राशि :- आज के दिन आपके सोचे हुए सभी कार्य पूरे हो सकते हैं। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है जिसके मिलने से आपको बहुत अधिक प्रसन्नता होगी। आपको अपनी संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी संतान आपका सर गर्व से ऊंचा कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर भी आप प्रसन्न रहेंगे। आपके सोचने के तरीके से सकारात्मक बदलाव हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई प्लानिंग कर सकते हैं। अपनी प्लानिंग को आप अपनी मेहनत से पूरा करेंगे और आप सफल भी होंगे और उसका फायदा भी आपको मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको उन्नति के अवसर हो सकते हैं। आपके अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे, तथा आपके विरोधी आपसे चिढ़ेगे। आपके कार्यक्षेत्र में आपके दोस्तों या भाइयों का भरपूर सहयोग मिल सकता है, उनके सहयोग से आपके बिगड़े हुए सभी कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपको बहुत अधिक प्रसन्नता होगी। प्रेमी जातकों की बात करें तो प्रेमी जातकों को अपने पार्टनर से कम ही सहयोग मिलेगा जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

3 मिथुन राशि :- आज के दिन व्यापार करने वाले जातकों को अचानक से धन के लाभ हो सकता है। यदि पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके अपने पार्टनर के सोच आपसे अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर सकते हैं। आपको आपका फंसा हुआ धन भी वापस मिल सकता है। आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। अच्छा और मीठा बोलकर आप अपने कार्यों को अपनी बुद्धि से पूरे करवा सकते हैं। सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपको पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। संतुलित भोजन करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपका किसी से आस पड़ोस में या किसी रिश्तेदारी में वाद विवाद हो सकता है। आप किसी से भी कोई गलत बात ना करें, अन्यथा आपका किसी से झगड़ा भी हो सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा तथा जीवनसाथी का भी आपको भरपूर साथ मिलेगा। लोगों का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेगा। आप किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपके कार्य स्थल पर वातावरण आपके हिसाब का नहीं रहेगा जिसके कारण आपका दिमाग खराब हो सकता है और आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। प्रेमी जातकों की बात करें तो आपकी लव लाइफ की अनबन के कारण आप कोई सही फैसला नहीं कर पाएंगे, आपका अपने पार्टनर के साथ में कोई झगड़ा भी हो सकता है। एक दूसरे पर शक ना करें, आराम से अपनी बात को समझाने की कोशिश करें। रोजमर्रा के कामों में भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका कोई कार्य काफी समय से रुका हुआ था तो उस कार्य को पूरा करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको कष्ट का सामना करना पड़ सकता है यदि आप अपने व्यापार में धन का निवेश करना चाहते हैं तो आप किसी भी प्रकार का धन का निवेश न करें, अन्यथा आपका व्यापार ठप्प हो सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद और कहा सुनी से बचने का प्रयास करें, अन्यथा आपकी किसी से बहुत ज्यादा लड़ाई हो सकती है। आप किसी पर डिपेंड ना रहें अपने पैरों पर खड़ा होने की कोशिश करें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी थोड़ा सा परेशानी वाला समय रहेगा। आपके ऑफिस में आपके ऊपर कार्य का दबाव बहुत अधिक हो सकता है जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं। आप संयम से काम लें। आपकी सेहत की बात करें तो आपकी सेहत में किसी प्रकार का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसमी बीमारियों के कारण आप थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं, डॉक्टर से सलाह लेकर ही दवाइयां खाएं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप में कॉन्फिडेंस बहुत अधिक देखने को मिल सकता है। आप अपने व्यवहार से लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके कार्य का तरीका लोगों को बहुत अधिक पसंद आ सकता है। आपकी दी गई सलाह से भी लोगों को फायदा हो सकता है। प्रेमी जातकों की बात करें तो आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप अपने पार्टनर की भावनाओं को समझेंगे और उनका साथ देंगे। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा, और शाम तक आपको कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। आपकी सेहत की बात करें तो आपको जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। अच्छे से डॉक्टर से सलाह लेकर दवाइयां खाएं। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से भी मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं तथा नौकरी करने वाले जातकों के लिए वेतन अच्छा रहेगा। आप पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपने ऑफिस में कार्य करेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

6 कन्या राशि :- आज के दिन आपको अपने परिवार की पूरी मदद मिल सकती है। यदि आप किसी कार्य में फंसेंगे तो आपका परिवार आपका पूरा साथ देगा। आपकी मानसिक स्थिति संतुलित रहेगी और इससे आपको पारिवारिक जीवन में भी खुशी मिल सकती है। आपको कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आपके सभी कार्य पूरे हो सकते हैं जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप शेयर मार्केट, सट्टा मार्केट में पैसा लगाते हैं तो आपको धन का निवेश करने में बहुत अधिक फायदा हो सकता है, और कुछ नये शानदार मौके भी मिल सकते हैं। आपकी सेहत की बात करें तो आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। यदि आप किसी पुरानी समस्या से परेशान थे तो उससे आपको धीरे-धीरे लाभ मिल सकता है। आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा तथा जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा। पूर्णरूप से आप संतुष्ट रहेंगे। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसकी तैयारी में आप बहुत अधिक व्यस्त हो सकते हैं। आपके परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब होने के कारण आपका मन थोड़ा सा परेशान हो सकता है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – केसरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

7 तुला राशि :- आज के दिन आपकी मेहनत से सफलता प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपको प्रमोशन मिलने के पूरे चांस नजर आ रहे हैं, आपको प्रमोशन मिल सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आप अपने हाथ से किसी भी प्रकार का मौका न जाने दें। विरोधी कार्य में विघ्न डालेंगे तब भी उसमें आपको सफलता की प्राप्ति अवश्य होगी। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आप लोगों से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। दिन अच्छे से बीतेगा। आपकी सेहत की बात करें तो आपकी सेहत सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए भी आप संतुष्ट रहेंगे। संतान की ओर से आपका मन में प्रसन्न रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेगा। आप किसी प्रकार की नई प्रॉपर्टी या जमीन ज्यादा खरीदने में धन का निवेश कर सकते हैं। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानी लेकर आ सकता है। आप किसी भी प्रकार के रूपए पैसे के यह लेन-देन से थोड़ा सा दूर रहें, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है और आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारी अपने व्यापार में थोड़ा सा सावधान रहें। अपने पार्टनर पर ज्यादा विश्वास ना करें, अन्यथा आपका पार्टनर आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकता है। यदि आपका जमीन जायदाद या प्रॉपर्टी से संबंधित कोई मामला कोर्ट या कचहरी में चल रहा है तो उसके फैसले में आपको थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आप थोड़ा सा सावधान रहें, आपके सहकर्मी आपको बॉस के सामने नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से भी फालतू की बात ना करें और ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। यदि आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो उस कार्य को आप खास समय में ही निपटाने का प्रयास करें। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

9 धनु राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में यदि आप पैसा लगाते हैं तो आप थोड़ा सा सोच समझकर धन का निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान भी हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने बॉस के साथ अपने संबंधों को लेकर थोड़ा सा सावधान रहें। अपने बॉस और वर्कर वाले दायरे में रहकर ही कार्य करें। आपको अपना करियर बनाने के लिए जिन लोगों की आवश्यकता है, वह लोग आपको थोड़ा सा परेशान कर सकते हैं। आपको अपनी बात को रखने का अवसर थोड़े समय बाद मिलेगा। आपको अपने जीवन का कोई अहम कार्य पूरा होने की उम्मीद थी, परंतु उसके पूरा न होने के कारण आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा। संतान की ओर से भी आप प्रसन्न रहेंगे। अपनी वाणी में नियंत्रण रखें, थोड़ा धैर्य से काम लें। आपकी सेहत की बात करें तो आपकी सेहत सामान्य रहेगी। आपको किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं रहेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

10 मकर राशि :- आज थोड़ा सा परेशानी वाला दिन रहेगा। आपको किसी प्रकार का कोई नुकसान हो सकता है। आप दिखावे और आडंबर से थोड़ा सा दूर रहें। अपने परिवार में आर्थिक स्थिति को लेकर आपकी कुछ बहस हो सकती है। आप किसी भी प्रकार की बहस से दूर रहें, अन्यथा छोटी सी बहस झगड़े का रूप भी ले सकती है। आपके ऊपर कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको पैसे के मामले में सावधान और चौकन्ना रहना होगा, वरना आपका बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आप चौकन्ने रहें, अन्यथा आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं और पैसों के मामले में भी आप सावधान रहें। प्रेमी जातकों के बारे में बात करें तो आप अपने लव पार्टनर के व्यवहार के कारण थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं। पार्टनर के रूखे व्यवहार से आपको दुख पहुंच सकता है। आपकी सेहत की बात करें तो आपकी सेहत में कुछ नरमी देखने को मिल सकती है। आपके कंधों के दर्द की समस्या परेशान हो सकते हैं या माइग्रेन की आपको समस्या है तो आप समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके करियर को लेकर कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। परंतु आप अपने दुश्मनों पर हावी रहेंगे। आप अपने पुराने विवादों को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। यदि आप विवादों को सुलझाने में कामयाब रहेंगे तो आपकी स्थिति आपका फेवर करेगी। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आपको व्यापार में उन्नति मिल सकती है। आपका व्यापार और अधिक बढ़ सकता है, जिसके कारण आप अपना समय अपने व्यापार को देने के कारण अपने परिवार को ही समय नहीं दे पाएंगे जिससे आपके परिवार के लोग आपसे क्रोधित भी हो सकते हैं। आपके जीवन के कुछ उल्टे हुए मामले सुलझ सकते हैं। आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो सकती है। सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा संभल कर रहें। आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में भी थोड़ी सी परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। उनको नसों से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा। आपको अपने परिवार से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

12 मीन राशि :- आज का दिन आपका अहम फैसले लेने वाला रहेगा। किसी भी प्रकार के फैसले को लेने में आप बहुत सावधानी बरतें, अपने धन का निवेश सोच समझ कर करें, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। आप कोई खास काम करना भूल सकते हैं। आपके कामकाज में गलतियां हो सकती हैं। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको अपने सहकर्मी अपने हिस्से का कार्य भी करने के लिए दे सकते हैं इसके कारण आप बहुत अधिक परेशान भी हो सकते हैं। आपकी सेहत की बात करें तो सेहत का विशेष ध्यान रखें, आपको पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। प्रेमी जातको की बात करें तो आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपकी अपने पार्टनर के साथ में किसी बात की बहस हो सकती है परंतु शाम के समय में समझौता हो सकता है। आपके जीवन में कोई छोटी-छोटी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आप अपने जमीन, जायदाद, प्रॉपर्टी को लेकर भी परेशान हो सकते हैं। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका परिवार आपका पूरा सहयोग करेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

आज का सुविचार (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

परोपकरणं येषां जागर्ति हृदये सताम।
नश्यन्ति विपद्स्तेषां सम्पद: स्यु: पदे पदे॥
भावार्थ :- आचार्य चाणक्य जी कहते हैं कि जिन सज्जन लोगों के दिल में दूसरों का उपकार करने की भावना जाग्रत रहती है, उनकी विपत्तियां नष्ट हो जाती हैं और पग-पग पर उन्हें धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि मनुष्य को अपने जीवन में परोपकारी की भावना से परिपूर्ण होना चाहिए। क्योंकि परोपकार में ही मनुष्य के जीवन का सार निहित होता है। प्रभु आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें।

पूर्णा ज्योतिष केन्द्र, भैंसदेही
मोबाइल : 9406950313

देशदुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

For Feedback - feedback@example.com

Related News