Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : आज है साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि, इन चार राशियों पर होगी शिवजी की कृपा, यहां देखें पंचाग

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : आज है साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि, इन चार राशियों पर होगी शिवजी की कृपा, यहां देखें पंचाग
Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : आज है साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि, इन चार राशियों पर होगी शिवजी की कृपा, यहां देखें पंचाग

▪️पंडित मधुसूदन जोशी

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

प्रतिदिन पंचांग एवं राशिफल (12 दिसंबर, 2023)

ऊं गं गणपतये नम:
शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह
तिथि- अमावस्या 29:00:58
दिन- प्तमंगलवार सूर्य प्रविष्टे 26 मार्गशीर्ष गते
नक्षत्र- अनुराधा 11:55:41, तत्पश्चात-ज्येष्ठा
योग- धृति 18:50:04
करण- चतुष्पद 17:46:34, तत्पश्चात-नाग
सूर्य- वृश्चिक राशिगत
चंद्र- वृश्चिक राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायण
सूर्योदय- 07:05:25
सूर्यास्त- 17:23:52
दिन काल- 10:18:26
रात्री काल- 13:42:12
चंद्रास्त- 16:41:31
चंद्रोदय- 31:25:32
राहू काल- 14:49-16:07 अशुभ
यम घंटा- 09:40-10:57 अशुभ
अभिजित- 11:54-12:35 शुभ
गंड मूल- 11:56 से अहोरात्र अशुभ
दिक-शूल- उत्तर दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज अमावस्या तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। धन एवं शरीर की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchangh)

चर- 09:40 – 10:57
लाभ- 10:57 – 12:15
अमृत- 12:15 – 13:32
शुभ- 14:49 – 16:07

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

लाभ- 19:07 – 20:49,
शुभ- 22:32 – 24:15
अमृत- 24:15 – 25:58
चर- 25:58 – 27:41

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

मंगल- 07:05 – 07:57
सूर्य- 07:57 – 08:49
शुक्र- 08:49 – 09:40
बुध- 09:40 – 10:32
चन्द्र- 10:32 – 11:23
शनि- 11:23 – 12:15
बृहस्पति- 12:15 – 13:06
मंगल- 13:06 – 13:58
सूर्य- 13:58 – 14:49
शुक्र- 14:49 – 15:41
बुध- 15:41 – 16:32
चन्द्र- 16:32 – 17:24

रात्रि का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

शनि- 17:24 – 18:32
बृहस्पति- 18:32 – 19:41
मंगल- 19:41 – 20:49
सूर्य- 20:49 – 21:58
शुक्र- 21:58 – 23:06
बुध- 23:06 – 24:15
चन्द्र- 24:15 – 25:24
शनि- 25:24 – 26:32
बृहस्पति- 26:32 – 27:41
मंगल- 27:41 – 28:49
सूर्य- 28:49 – 29:58
शुक्र- 29:58 – 31:06

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1 मेष राशि :- आज के दिन आपको कोई बहुत बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप व्यापार को बढ़ाने के लिए सोच सकते हैं। यदि आप समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं तो आपको समाज में मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपके परिवार का शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। आपके घर में विशेष अतिथि का आगमन हो सकता है जिसके मिलने से आपको बहुत अधिक प्रसन्नता होगी, परंतु ज्यादा कार्य करने के कारण आपको थकाक्ट महसूस हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपको खांसी से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मौसमी बीमारी के कारण आपके घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। उन्हें अच्छे से डॉक्टर को दिखाकर इलाज करवाययें, अन्यथा बीमारी बहुत अधिक बढ़ सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा तथा जीवन साथी के साथ आप आनंद से जीवन बिताएंगे। संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

2 वृषभ राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप अपने क्रोध पर संयम रखें, किसी भी व्यक्ति से किसी प्रकार का कोई वाद विवाद ना करें, अन्यथा छोटा सा वाद विवाद किसी झगड़े का रूप भी ले सकता है। आप अपनी वाणी पर भी संयम रखें, किसी से कोई ऐसी बात ना करें जो सामने वाले को बुरी लग जाए। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए जो भी योजनाएं बना रखी हैं, उन योजनाओं पर काम करने के लिए समय अच्छा रहेगा। आप संतान की सेहत को लेकर थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं, उन्हें अच्छे से डॉक्टर को दिखाकर इलाज अवश्य करवायें, अन्यथा आपकी संतान की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है। आपका अपने जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर बाद विवाद हो सकता है, जिसके कारण आपके परिवार में तनाव की स्थिति हो सकती है। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपके सीने में जलन या पेट से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं, आप अपने दिनचर्या मे योगासन का ध्यान दें। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपके लिए मिले जुले परिणाम लेकर आ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपके ऑफिस में आपका आत्मविश्वास बहुत अधिक बढ़ा रहेगा। किसी भी व्यक्ति पर आप आंख बंद कर विश्वास ना करें, अन्यथा आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं। आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके परिवार में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी की ओर से आपका मनप्रसन्न रहेगा। संतान की ओर से आप संतुष्ट रहेंगे। संतान के करियर को लेकर भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, आपको पेट से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं, थोड़ी सी भी समस्या होने पर लापरवाही ना करें और अच्छे से डॉक्टर को दिखाकर परामर्श लेकर ही दवाइयां खाएं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। विदेशों से आपको अपने व्यापार के सिलसिले में नये कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं, जिनके मिलने से आपको बहुत अधिक खुशी मिलेगी और आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने कांटेक्ट को पूरा करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

4 कर्क राशि :- आज दिन की शुरुआत में आपका मन कुछ परेशान हो सकता है। आपके मन में किसी बात को लेकर बहुत अधिक शांति रहेगी। लेकिन आधे दिन की बात में सब कुछ ठीक हो जाएगा और आपका मन खुश रहेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचें, अन्यथा आपका किसी से झगड़ा हो सकता है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण भी रखें। आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में यदि आप कोई नया फेर बदल करना चाहते हैं तो अपने बड़े बुजुर्गों के सलाह अवश्य लें, उसके बाद ही कोई भी नया कार्य शुरू करें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आप अपनी संतान की सेहत का विशेष ख्याल रखें, थोड़ी भी समस्या होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें, अन्यथा कोई बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपके दफ्तर में आपका दिन बहुत ही खुशनुमा बीतेगा। आपके सहकर्मी आपका कार्य निपटने में पूरा सहयोग करेंगे और वह आपके कार्य कि सराहना भी करेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। आपका दिन अच्छा बीतेगा। आपको कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें आप अपने मुख्य अतिथियों को आमंत्रित कर सकते हैं। अतिथियों के आगमन से आपके घर का माहौल बहुत ही खुशनुमा रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको अपार सफलता मिल सकती हैं, जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आप किसी मंदिर में जाकर दान-पुण्य कर सकते हैं। बेरोजगारों के लिए कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। उन्हें नई नौकरी मिल सकती है, जिसमें आपको वेतन भी बहुत अधिक मिल सकता है। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपके सांस से संबंधित या हड्डियों से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा तथा आपके परिवार के सदस्य आपकी बहुत अधिक देखभाल करेंगे। संतान की ओर से आपका मन खुश रहेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – केसरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर अधिक तनाव में बीत सकता है। अधिक चिंता के कारण आपको बहुत अधिक थकान भी हो सकती है। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, यदि आपको कोलेस्ट्रॉल या हाई बीपी की समस्या है तो तला खाना खाने का परहेज करें। आपके मन में निराशा का भाव जाग सकता है, जिसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। मन में निराशा महसूस होने पर परिवार के साथ कहीं आस-पास में घूमने के लिए जा सकते हैं। बच्चों के साथ में आपका वाद विवाद हो सकता है। बच्चों के विवाद को आप किसी प्रकार का तूल ना दें। आप अपने परिवार के साथ बैठकर भोजन करें, इससे आपका आपसे प्यार बढ़ा रहेगा। आपको जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा, तथा संतान की ओर से भी आप संतुष्ट रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेगा। आप कोई भी शुभ कार्य करने से पहले अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना ना भूलें। उनके आशीर्वाद से ही आपके सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। आप अपने परिवार के किसी सदस्य को अधिक याद करके भावुक हो सकते हैं जिसके कारण आपका मन परेशान हो सकता है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

7 तुला राशि :- आज के दिन आपकी दिनचर्या बहुत व्यस्त रह सकती है। आपकी दिनचर्या अस्त व्यस्त रहने के कारण आप महत्वपूर्ण कार्य को समय से निपटाने से कई प्रकार की परेशानियां के कारण टाल सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पेट दर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है। किसी डॉक्टर को दिखाकर दवाइयां खाते रहें, अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें, उनको कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी की समस्या परेशान कर सकती है। यदि आपने अपने मन में किसी कार्य को करने के लिए कोई योजना बना रखी है तो उसे आप किसी से भी साझा ना करें, अन्यथा बात लीक होने पर आपका कार्य पूरा नहीं हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपके ऊपर कार्य का बहुत अधिक प्रभाव हो सकता है जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में भी आपको किसी प्रकार की हानि उठानी पड़ सकती है। आप अपने व्यापार को लेकर थोड़ा सा सावधान रहें और अपने व्यापार में ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान की किसी बात से आपको बहुत अधिक गर्व महसूस हो सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला जुला परिणाम लेकर आएगा। दिन की शुरुआत में आप बहुत अधिक आलस महसूस कर सकते हैं, जिसके कारण आपका कोई बनता हुआ कार्य भी बिगड़ सकता है। आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिससे मिलकर आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे। आपके घर में अशांति का माहौल रहेगा जिसके कारण आपको मानसिक तनाव घेर सकता है और आपके घर में किसी बात को लेकर बात विवाद हो सकता है, लेकिन आप अपनी बुद्धि से उस वाद विवाद को अच्छे से सुलझा सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपके ऑफिस में आपके कार्य की बहुत अधिक सराहना हो सकती है, जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा और आपके अधिकारी भी आपको बहुत अधिक शाबाशी दे सकते हैं। आप वाहन चलाने में थोड़ी सी सावधानी बरतें नही तो आपसे कोई दुर्घटना हो सकती है और आपको शारीरिक चोट लग सकती है। आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है जिसमें आप अपने खास खास अतिथियों को आमंत्रित कर सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

9 धनु राशि :- आज का दिन आपका ठीक रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने व्यापार में कोई अहम फैसला लेना चाहते हैं, उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, कोई बात बोलने से पहले जरा सोच समझ कर बात करें, अन्यथा आपकी बात आपके प्रिय जनों को बुरी लग सकती है, जिसके कारण आपके आपसी रिश्ते में मतभेद हो सकता है। आपको मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है, परंतु यदि आप अपने व्यापार में कोई नया फेरबदल करना चाहते हैं तो उसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी करने वाले ज्यादा थोड़ा सा सावधान रहें आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं जिससे आपका अपने दफ्तर में नाम खराब हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। संतान की ओर से मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

10 मकर राशि :- आज का दिन आपका प्रतिकूल रह सकता है। आप वाहन चलाने में सावधानी बरतें, अन्यथा आपको शारीरिक चोट लग सकती है और आपके वाहन में नुकसान भी हो सकता है। यदि आपके परिवार में किसी प्रकार की समस्याएं चल रही हैं, या घर परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई है, उन समस्याओं को जल्दी से जल्दी दूर करने का प्रयास करें, अन्यथा आपके घर में कोई परेशानी भी आ सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा में आप और आपके बच्चे बहुत अधिक आनंद महसूस करेंगे। यदि आप कोई शुभ कार्य करने के लिए जा रहे हैं तो अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही निकलें। आपके सभी कार्य जल्दी से पूरे होंगे। सेहत की बात करें तो अपने स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें, अन्यथा आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान यदि कर रही है तो जल्दी ही आपको उससे निजात मिल सकती है। आप अपने खान-पान का संतुलन बनाए रखें। सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक अवश्य करें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपके लिए कोई बहुत बड़ा लाभ लेकर आया है। धन से संबंधी कोई भी निर्णय लेने में आप किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें, अन्यथा आपका धन फंस सकता है और आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी भी व्यक्ति पर आंखें बंद करके भरोसा ना करें, अन्यथा वह व्यक्ति आपको धोखा देने का प्रयास कर सकता है। आपका अपने जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार की दृष्टि से आपका दिन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपको व्यापार में कोई बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है जिसके कारण आप मानसिक तनाव में भी आ सकते हैं। यदि आप शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में पैसा लगाते हैं तो शेयर मार्केट में आप बहुत सोच समझकर ही धन का निवेश करें, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। आप किसी भी प्रकार का कोई नया कार्य शुरू न करें, आपके लिए समय अच्छा नहीं है। यदि आपने किसी से धन उधार ले रखा है तो वह व्यक्ति आप पर धन वापस करने के लिए दबाव बना सकता है। आपको उसका धन वापस करना पड़ सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

12 मीन राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपके लिए शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। छात्रों की बात करें तो छात्रों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। जो जातक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने में जुटे हुए हैं उन्हें बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। परंतु उन्हें सफलता की प्राप्ति अवश्य मिलेगी। सेहत की बात करें तो आपकी कोई पुरानी बीमारी से आपको छुटकारा प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी। आप अपने मां के खाने पीने का विशेष ध्यान रखें, उनको कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है या हाई ब्लड प्रेशर के कारण परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने के लिए जा सकते हैं, जहां पर आप बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे तथा आपको अपने परिवार के साथ में बहुत अधिक आनंद भी आएगा। आपका मन आपकी जमीन जायदाद या प्रॉपर्टी को लेकर थोड़ा परेशान हो सकता है। आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने पड़ोसी से हो सकती है जिससे मिलकर आप अपनी पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं। आप अपने पड़ोसियों के साथ किसी शॉपिंग पर भी जा सकते हैं। अपने परिवार के किसी सदस्य को याद करके आप बहुत अधिक भावुक हो सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

आज का सुविचार (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

आदरेण यथा स्तौति धनवन्तं धनेच्छया।
तथा चेद्विश्चकर्तारं को न मुच्येत बन्धनात्॥
भावार्थ :- धन लालसा से जिस तरह धनवान की स्तुति (इन्सान) करता है, वैसे यदि विश्वकर्ता (भगवान) की करे, तो कौन बंधन मुक्त न हो। प्रभु आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें।

पूर्णा ज्योतिष केन्द्र, भैंसदेही
मोबाइल : 9406950313

देशदुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles