Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : आज है कृष्‍ण पक्ष की उत्‍पन्‍ना एकादशी, शुभ मुहूर्त, राहु काल का समय जानने के लिए देखें पंचाग

By
On:
Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : आज है कृष्‍ण पक्ष की उत्‍पन्‍ना एकादशी, शुभ मुहूर्त, राहु काल का समय जानने के लिए देखें पंचाग
Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : आज है कृष्‍ण पक्ष की उत्‍पन्‍ना एकादशी, शुभ मुहूर्त, राहु काल का समय जानने के लिए देखें पंचाग

▪️पंडित मधुसूदन जोशी

प्रतिदिन पंचाग एवं राशिफल (08 दिसंबर 2023)

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

ऊं गं गणपतये नम:
शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह
तिथि- एकादशी 30:30:53
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 22 मार्गशीर्ष गते
नक्षत्र- हस्त 08:52:53, तत्पश्चात-चित्रा
योग- सौभाग्य 24:03:08
करण- बव 17:53:24, तत्पश्चात-बालव
सूर्य- वृश्चिक राशिगत
चंद्र- कन्या 21:52:58, तत्पश्चात-तुला राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायण
सूर्योदय- 07:02:39
सूर्यास्त- 17:23:00
दिन काल- 10:20:21
रात्री काल- 13:40:21
चंद्रास्त- 14:12:09
चंद्रोदय- 27:14:50
राहू काल- 10:55-12:13 अशुभ
यम घंटा- 14:48-16:05 अशुभ
अभिजित- 11:52-12:34 शुभ
दिक-शूल- पश्चिम,पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल एवं साबूदाना खाना वर्जित है। इससे धन एवं शरीर का नाश होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

चर- 07:03 – 08:20
लाभ- 08:20 – 09:38
अमृत- 09:38 – 10:55
शुभ- 12:13 – 13:30
चर- 16:05 – 17:23

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

लाभ- 20:48 – 22:31
शुभ- 24:13 – 25:56
अमृत- 25:56 – 27:38
चर- 27:38 – 29:21

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

शुक्र- 07:03 – 07:54
बुध- 07:54 – 08:46
चन्द्र- 08:46 – 09:38
शनि- 09:38 – 10:29
बृहस्पति- 10:29 – 11:21
मंगल- 11:21 – 12:13
सूर्य- 12:13 – 13:05
शुक्र- 13:05 – 13:56
बुध- 13:56 – 14:48
चन्द्र- 14:48 – 15:40
शनि- 15:40-16:31
बृहस्पति- 16:31-17:23

रात्रि का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

मंगल- 17:23 – 18:31
सूर्य- 18:31 – 19:40
शुक्र- 19:40-20:48
बुध- 20:48-21:56
चन्द्र- 21:56-23:05
शनि- 23:05-4:13
बृहस्पति- 24:13-25:22
मंगल- 25:22-26:30
सूर्य- 26:30- 27:38
शुक्र- 27:38- 28:47
बुध- 28:47-29:55
चन्द्र- 29:55- 31:03

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपको नौकरी से संबंधित विदेश की यात्रा करने का मौका मिल सकता है, वहां पर आपको अपने लिए कोई नई नौकरी भी प्राप्त हो सकती है। आपके खर्चे बहुत अधिक बढ़े रहेंगे। इसके कारण आपको मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। कारोबार करने वाले जातकों की बात करें तो कारोबारी की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी मां से धन प्राप्ति का योग मिल सकता है। आपके कारोबार में किसी दोस्त का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपके आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। आपका मित्र आपके लिए हर विपत्ति में आपके साथ खड़ा रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपनी दवाइयां समय पर खाते रहें। थोड़ा-थोड़ा योगासन भी अवश्य करें, अपनी दिनचर्या का नियम भी बदलने का प्रयास करें। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां पर जाकर आपके मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी। आप अपने परिवार के लिए थोड़ा सा समय निकालें उनके साथ समय बिताने की कोशिश करें। आप अपने पास में एक लाल वस्तु अवश्य रखें और कोशिश करें लाल चीज का ही दान करें। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

2 वृषभ राशि :- आज के दिन आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, उनको थोड़ी सी भी परेशानी होने पर डॉक्टर के पास अवश्य ले जाएं, किसी भी बीमारी में किसी प्रकार की लापरवाही ना करें। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने के लिए जा सकते हैं। जहां आपके मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी। आपकी आय के साधन बढ़ेंगे जिससे आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा और आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके मन को शांति रहेगी। आपका मन शांत रहेगा। आपके दांपत्य सुखों में भी वृद्धि होगी। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने व्यापार के विषय में कोई विदेश यात्रा भी कर सकते हैं, जहां पर आपको कोई बहुत बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। जिसे पूरा करने में आपको बहुत अधिक मेहनत भी करनी पड़ सकती है। परिवार का साथ आपको हमेशा मिलेगा तथा जीवनसाथी की ओर से भी आप खुश रहेंगे। संतान की ओर से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

3 मिथुन राशि :- आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। आपके परिवार में किसी प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपका अपने माता-पिता के साथ में वैचारिक मतभेद भी हो सकता है। जिसके कारण आप तनाव में रहेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। जहां पर आप अपने ईष्ट देव का दर्शन भी पा सकते हैं। आप कोई भी यात्रा करें तो आपके लिए बहुत अधिक सफल रहेगी। आप बहुत अधिक आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपके मन में अटूट विश्वास रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपके अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपका व्यापार भी अच्छी उन्नति करेगा। आपको आर्थिक लाभ की प्राप्त हो सकती है। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने पार्टनर के सहयोग से अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, आपको पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। थोड़ी सी भी परेशानी होने पर डॉक्टर के पास अवश्य जाएं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

4 कर्क राशि :- आज के दिन आपको मानसिक चिंता रहेगी। परंतु आर्थिक दृष्टि से आपको बहुत बड़ा लाभ हो सकता है। आप अपने धन को किसी बैंक इत्यादि में फिक्स कर सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर के बाद में आपका व्यापार अच्छा चलेगा। परंतु सुबह के समय में आपको आर्थिक हानि भी हो सकती है। आप सभी प्रकार के वाद विवाद से बचे रहें, अन्यथा छोटे से वाद विवाद के कारण कोई बड़ा झगड़ा भी हो सकता है। आपका अधिक धन भौतिक सुख सुविधाओं के ऊपर खर्च हो सकता है। आप किसी मॉल में जाकर शॉपिंग कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। आपको अपने ऑफिस में बहुत अधिक कार्य का भार मिल सकता है जिसके कारण आप थोड़ा सा परेशान भी हो सकते हैं। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा तथा जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा। आपके मन में निराशा और आशा के भाव आते जाते रहेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा शांति वाला रहेगा। आपका मन कामों में रुचि लेने में लगा रहेगा। आप किसी भी प्रकार के निगेटिव विचार से दूर रहें। अपने मन में किसी प्रकार के निगेटिव विचार न आने दें। आपका पड़ोसी के साथ में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, इसलिए आप सोच समझकर किसी बात का निर्णय करें, सामने वाले से संभल कर बातें करें। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी वाले जातक किसी प्रकार के अधिकारियों से बाद विवाद करने में ना पड़ें, आपके अधिकारियों से भी आपका वाद विवाद हो सकता है तथा आपकी विरोधी भी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका अपने किसी पुराने मित्र से दोबारा से संपर्क हो सकता है। आपको बहुत अधिक खुशी मिलेगी। आपके खर्चे बहुत अधिक हो सकते हैं। आप किसी मित्र के साथ में शॉपिंग करने के लिए भी जा सकते हैं। अपनी मां के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उनको कमर से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। थोड़ी सी भी परेशानी होने पर डॉक्टर के पास अवश्य जाएं। आपके जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से आपका मन खुश रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपका मिला जुला रहेगा। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, आपके गुस्से के कारण कोई नुकसान हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें, अन्यथा आपसे कोई दुर्घटना हो सकती है और आपको चोट लग सकती है। आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं, वहां पर आप बहुत अधिक मौज मस्ती भी करेंगे। आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। जिससे आपके सभी कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपका स्थान परिवर्तन हो सकता है परंतु आपको वहां पर पहली नौकरी के अनुसार अधिक वेतन भी प्राप्त होगा। आप अपने अंदर धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें, बात-बात पर उखड़े नहीं। आपके घर परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है जिसमें आप अपने विशेष अतिथियों को निमंत्रित कर सकते हैं। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा तथा जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

7 तुला राशि :- आज आपका मन किसी बात को लेकर बहुत अधिक परेशान रहेगा। आप अपने मन में किसी प्रकार के नेगेटिव विचारों को ना आने दें, अन्यथा उनका प्रभाव आपके दिमाग पर पड़ सकता है और आपकी सोच गलत हो सकती है। आपके खर्च में बहुत अधिकता रहेगी। इसके कारण परेशान हो सकते हैं और आपको धन की कमी भी हो सकती है। धन के अभाव के कारण आप थोड़ा सा परेशान भी हो सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परंतु आपकी फालतू की भाग दौड़ बहुत अधिक हो सकती है जिसके कारण अपने व्यापार में थोड़ा ध्यान भी नहीं दे पाएंगे। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपके आंखों से संबंधित या दांतों से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। शैक्षिक कार्यों में आपको अनुवांशिक फल प्राप्त हो सकता है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

8 वृश्चिक राशि :- आज छात्रों की बात करें तो छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। छात्रों को सफलता के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आपकी आय की बात करें तो आपकी आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको और अधिक उन्नति करने के लिए कोई इंटरव्यू इत्यादि देना पड़ सकता है। जिसका आपको सुखद परिणाम भी मिल सकता है, परंतु आपकी नौकरी किसी दूसरे शहर में लग सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके व्यापार की वृद्धि हो सकती है। आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं, उन्हें अच्छे से डॉक्टर को दिखाकर इलाज करवाएं, अन्यथा आप परेशानी में फंस सकते हैं। आपको अपने माता-पिता का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे आपका मन बहुत अधिक संतुष्ट रहेगा। आपका मन चिंताओं से परेशान हो सकता है, जिसके लिए आपके मित्र आपका पूरा सहयोग करेंगे और आप अपनी परेशानियों से जल्दी ही बाहर निकल आएंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

9 धनु राशि :- आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, आपको किसी प्रकार का कोई कष्ट हो सकता है जिसके कारण आप परेशान भी हो सकते हैं। शिक्षा से संबंधित कार्य करने वाले जातकों के लिए कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। तरक्की उनके कदम चूमेगी। आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपमें आत्मविश्वास की थोड़ी से कमी रहेगी। आप किसी प्रकार के डर से भयभीत रहेंगे। आप कहीं बाहर रेस्टोरेंट इत्यादि में जाकर अपना मनपसंद भोजन कर सकते हैं। आपकी संतान सुखों में वृद्धि हो सकती है जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। छात्रों की बात करें तो शिक्षा पर छात्रों को बहुत अधिक ध्यान देना होगा, अन्यथा आप पीछे रह सकते हैं। आपको अपने माता-पिता का भरपूर स्नेह और प्यार मिलेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

10 मकर राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपको नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं जहां पर आपको अधिक वेतन की प्राप्ति भी हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, उनको पैरों में दर्द से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है या किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है। आपके घर परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है तथा किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। आपके स्वभाव में किसी प्रकार का जिद्दीपन देखने को मिल सकता है, जिसके कारण आपके परिवार के सदस्य भी परेशान हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप में धैर्य की थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है। आप बात-बात पर चिड़चिड़े रहेंगे। कारोबार करने वाले जातकों की बात करें तो कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आपको बहुत अधिक परिश्रम भी करना पड़ सकता है जिसके कारण आपका मन थोड़ा सा परेशान भी हो सकता है और आपको थकावट महसूस हो सकती है। लेखन तथा बौद्धिक कार्यों में आपकी व्यवस्तता बढ़ सकती है और आपको अपनी आशा के अनुकूल लाभ भी प्राप्त हो सकता है। आप लेखन विधि में सफल हो सकते हैं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

11 कुंभ राशि :- आज आप अपने परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए बहुत ही लाभकारी रहेगी। आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आपके घर परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है जिसमें आप अपने विशेष अतिथियों को निमंत्रित कर सकते हैं। आपके खर्चो की बहुत अधिकता रहेगी, जिसके कारण आपको आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। अपने जीवन को सफल बनाने के लिए आपको बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, जिसके कारण आपका रहन-सहन भी बहुत कष्टमय हो सकता है और आप मन से बहुत अधिक परेशान भी हो सकते हैं। आपके मन में कभी प्रसन्नता के भाव आएंगे तथा कभी दुख के भाव आते जाते रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको बदलाव करना पड़ सकता है, दूसरी नौकरी में आपको अधिक वेतन की प्राप्ति हो सकती है। जिससे आपका आर्थिक स्तर बहुत ऊंचा रहेगा। आपको अपनी नौकरी में किसी ऊँचे पद की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान की ओर से आप खुश रहेंगे तथा जीवनसाथी का भी आपको भरपूर साथ मिलेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – महरून है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

12 मीन राशि :- आज के दिन आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। आपकी पुराने रुके हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है, जिसको आप बहुत समय से पाने का प्रयास कर रहे थे। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सांस से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। आपका पारिवारिक जीवन बहुत अधिक सुखमय रहेगा। आपका किसी कार्य के पूरा होने से बहुत ही संतुष्टि मिल सकती है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो अपने व्यापार में आप कोई नया परिवर्तन करने की सोच सकते हैं। आपके लिए समय अच्छा रहेगा और आपको कामयाबी भी मिलेगी। आपका नया परिवर्तन होने से कारोबार अच्छा चलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों को कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा बहुत ही लाभकारी रहेगी। आपको शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा परंतु आपमें धैर्य की कमी देखने को मिलेगी, आप बात-बात पर उखड़े हुए रहेंगे। आप अपनी वाणी पर संयम रखें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

आज का सुविचार (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

आकाशात् पतितं तोयं यथा गच्छति सागरम्।
सर्वदेहनमस्कार: केशवं प्रतिगच्छति॥
भावार्थ :- आकाश से गिरा हुआ जल, जिस किसी भी प्रकार सागर को हि जा मिलता है; वैसे हि किसी भी रुप की उपासना/नमस्कार, एक हि परमेश्वर को पहुँचती है। प्रभु आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें।

पूर्णा ज्योतिष केन्द्र, भैंसदेही
मोबाइल: 9406950313

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

For Feedback - feedback@example.com

Related News