IMD Alert Today : कई जिलों में ओलावृष्टि, बारिश और तूफान का अलर्ट

IMD Alert Today : मध्यप्रदेश से मानसून की बिदाई की घोषणा भले ही हो गई हो, लेकिन उसका असर बरकरार है। यही कारण है कि रोजाना बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति यहां बन रही है। अगले 24 घंटों में भी कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट है। इसी तरह की स्थिति देश के कई राज्यों में भी बनेगी।

IMD Alert Today : कई जिलों में ओलावृष्टि, बारिश और तूफान का अलर्ट

IMD Alert Today : मध्यप्रदेश से मानसून की बिदाई की घोषणा भले ही हो गई हो, लेकिन उसका असर बरकरार है। यही कारण है कि रोजाना बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति यहां बन रही है। अगले 24 घंटों में भी कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट है। इसी तरह की स्थिति देश के कई राज्यों में भी बनेगी।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा 20 अक्टूबर 2024 को जारी बुलेटिन के अनुसार अगले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इनमें भोपाल, विदिशा, रायसेन सीहोर, नर्मदापुर हरदा खंडवा अलीराजपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास शाजापुर आगर मंदसौर अशोकनगर, मुरैना, रीवा मऊगंज, सतना, अनूपपुर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, पन्ना, मैहर और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं यह स्थिति बनेगी। इसी तरह बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन बड़वानी, झाबुआ, धार, छिंदवाड़ा, बालाघाट जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की स्थिति बनेगी।

इन जिलों के लिए जारी चेतावनी

इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया है। इसके अनुसार धार और अलीराजपुर जिले में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती है।

इन जिलों में गिर सकते हैं ओले

बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही ओलावृष्टि होने का खतरा भी बना है। इसके अलावा नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में वज्रपात और तेज हवाएं चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

यहां भारी से बहुत भारी वर्षा

इसी तरह राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र द्वारा 20 अक्टूबर 2024 को जारी बुलेटिन में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (12 सेमी या उससे ज्यादा) होने की संभावना है।

यहां भारी बारिश का अलर्ट

इसी तरह कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात राज्य, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (7 सेमी या उससे ज्यादा) होने की संभावना है।

महाराष्ट्र में भी ओले गिरने की चेतावनी

मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ तूफान आने की संभावना है।

बीते 24 घंटों में यहां हुई बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, उज्जैन, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं, इंदौर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा।

सिनोष्टिक मौसमी परिस्थितियां

पश्चिम-मध्य अरब सागर के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्नदाब क्षेत्र आज 20 अक्टूबर को प्रात: में निर्बल होकर उसी भूभाग पर निम्र्रदाब क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है।

इससे सम्बद्ध चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई पर सक्रिय है। अगले 24 घंटे के दौरान भारतीय तटों से दूर इसके निर्बल होकर पश्चिम-पश्चिमोत्तर दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है।

उत्तर तमिलनाडु एवं दक्षिण आंध्रप्रदेश तट से दूर दक्षिण-पश्चिम एवं संलग्न पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुकाव के साथ चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button