Rashifal 20 Oct 2024 : नए काम की करेंगे शुरूआत, आनंद से गुजरेगा दिन

Rashifal 20 Oct 2024 : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Rashifal 20 Oct 2024 : नए काम की करेंगे शुरूआत, आनंद से गुजरेगा दिन

⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Rashifal 20 Oct 2024 : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

आज का सुविचार

जिंदगी के किसी भी
मोड़ पर आप वही करना
जो आपका दिल आपसे कहे
क्योंकि जो दिमाग कहता है
वो मजबूरी होती है
और…
जो दिल कहता है वो
मंजूरी होती है

श्री गणेशाय नम:

शुभ् विक्रम् संवत्- 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत्- 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) आश्विन माह
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) कार्तिक माह
तिथि- तृतीया 06:45:38, पश्चात-चतुर्थी छय:
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 04 कार्तिक गते
नक्षत्र- कृतिका 08:30:35, पश्चात-रोहिणी
योग- व्यतिपात 14:10:27, पश्चात-वरियान
करण- विष्टिभद्र 06:45:38, पश्चात-बव
सूर्य- तुला राशिगत
चंद्र- वृषभ राशिगत
ऋतु- शरद, अयन- दक्षिणायन
सूर्योदय- 06:26:17
सूर्यास्त- 17:44:52
दिन काल- 11:18:34
रात्रि काल- 12:42:03
चंद्रास्त- 09:32:57
चंद्रोदय- 19:53:54
राहू काल- 16:20-17:45 अशुभ
यम घंटा- 12:06-13:30 अशुभ
अभिजित- 11:43-12:28 शुभ
प्रदोष- 17:45-20:19 तक
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज तृतीया तिथि के दिन परवल खाने से शरीर में रोग होता है। चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाने से पेट में शूल होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 07:51-09:16
लाभ- 09:16-10:41
अमृत- 10:41-12:06
शुभ- 13:30-14:55

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 17:45-19:20
अमृत- 19:20-20:55
चर- 20:55-22:31
लाभ- 25:41-27:16
शुभ- 28:52-30:27

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य- माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र- मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल- मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध- पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु- पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र- हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि- नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

सूर्य- 06:26-07:23
शुक्र- 07:23-08:19
बुध- 08:19-09:16
चन्द्र- 09:16-10:12
शनि- 10:12-11:09
बृहस्पति- 11:09-12:06
मंगल- 12:06-13:02
सूर्य- 13:02-13:59
शुक्र- 13:59-14:55
बुध- 14:55-15:52
चन्द्र- 15:52-16:48
शनि- 16:48-17:45

रात्रि का होरा चक्र

बृहस्पति- 17:45-18:48
मंगल- 18:48-19:52
सूर्य- 19:52-20:55
शुक्र- 20:55-21:59
बुध- 21:59-23:02
चन्द्र- 23:02-24:06
शनि- 24:06-25:09
बृहस्पति- 25:09-26:13
मंगल- 26:13-27:16
सूर्य- 27:16-28:20
शुक्र- 28:20-29:23
बुध- 29:23-30:27

आज 20 अक्टूबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप यदि किसी के साथ मिलकर कोई इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो उसमें आपके पार्टनर की पूरी जांच पड़ताल करनी होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कोई नया विरोधी उत्पन्न हो सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लेमन है।

2 वृषभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे, जिससे आप अपने खर्चों को भी आसानी से कर पाएंगे। आपकी संतान किसी नई चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अपने जरूरी कामों को पूरा करने में अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको यदि किसी काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नीला है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको कुछ उलझने बनी रहेंगी। यदि आपने अपने परिवार के सदस्यों से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्य करने की क्षमता को देखकर बॉस भी हैरान रहेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप व्यर्थ के कामों में ना पड़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके ऊपर काम का बौझ अधिक रहने से समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिवार में कुछ मतभेद बढ़ने से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से आपका हुआ था, तो वह भी आपको समस्या दे सकता है। आप अपने किसी मित्र से कोई मदद मांग सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – केसरिया है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए टेंशन भरा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यावसायिक योजनाएं को लेकर आप अपने भाई बहनों से बातचीत कर सकते हैं। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपको कोई सेहत संबंधित समस्या चल रही थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपका कोई पुराना वाद विवाद यदि लंबे समय से चल रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपके किसी मित्र से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – लाल है।

7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। परिवार में कोई आपसी लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता है, जो आपको समस्या देंगे। संतान को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत कर सकता है। आपको अपनी परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, जो जातक नौकरी को लेकर परेशान कर रहे हैं, उन्हें कोई नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप कोई लेन-देन बहुत ही सोच समझकर करें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी के प्राप्ति हो सकती है। आप अपने व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ उठा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – नारंगी है।

9 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई नुकसान बना हुआ है, तो उससे आपको दूर रहना होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपके सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बात के लिए डांट भी खानी पड़ सकती है, क्योंकि आपका उसमें कुछ लापरवाही दिखा सकते हैं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

10 मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आपने किसी नए काम की शुरुआत की थी, तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो वहां आपको खाने-पीने पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी को कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा, लेकिन आप किसी काम को लेकर अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपका कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों की समस्याएं अधिक रहेंगी। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – सफेद है।

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिये बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, उनके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आपको कोई बड़ा लाभ हाथ लग सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। आप किसी नए मकान या घर की या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – गुलाबी है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button