Rochak Paheliyan : जिंदे में से मुर्दा निकले, मुर्दे में से जिंदा… बूझो तो जाने

Rochak Paheliyan : सामान्य ज्ञान के प्रश्रों के अलावा पहेलियों का भी सामान्य समझ और ज्ञान बढ़ाने में बड़ा महत्व होता है। यह पहेलियां इशारों-इशारों में बड़ी-बड़ी बात कह जाती है। हमारे बुजुर्ग अक्सर पहेलियों के माध्यम से बड़ी ज्ञानवर्धक बातें बता देते थे। बच्चे उन्हें बड़े चाव से सुनते और बूझने का प्रयास करते थे।

Rochak Paheliyan : जिंदे में से मुर्दा निकले, मुर्दे में से जिंदा... बूझो तो जाने

Rochak Paheliyan : सामान्य ज्ञान के प्रश्रों के अलावा पहेलियों का भी सामान्य समझ और ज्ञान बढ़ाने में बड़ा महत्व होता है। यह पहेलियां इशारों-इशारों में बड़ी-बड़ी बात कह जाती है। हमारे बुजुर्ग अक्सर पहेलियों के माध्यम से बड़ी ज्ञानवर्धक बातें बता देते थे। बच्चे उन्हें बड़े चाव से सुनते और बूझने का प्रयास करते थे।

अब यह सिलसिला कम होता जा रहा है। हालांकि पहेलियों से चीजों को समझने की क्षमता निश्चित रूप से बढ़ती है। पहेलियों से संबंधित कई प्रश्र प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं। इसलिए ‘बैतूल अपडेट’ द्वारा पहेलियों की श्रृंखला शुरू की जा रही है। इसमें रोजाना 5 पहेलियां दी जाएंगी। सभी पहेलियों के जवाब सबसे आखिर में मिलेंगे।

आज की पहली पहेली…

चलने में मैं मदद करूं
आंखों पर मैं सजा रहता हूं
कानों की मैं लेता मदद लेता
और हर जगह साथ चलता हूं…

आज की दूसरी पहेली…

खुले आसमान में उड़ती हूं
हरियाली में जीती हूं
चुन चुन दाना लाती हूं
अपने बच्चों को पालती हूं
मेहनत से घर बनाकर
उसमें मैं रहती हूं…

आज की तीसरी पहेली…

जो जाकर
कभी वापस ना आए
जाते हुए भी
नजर ना आए
सारे जग में
वही है बलवान
उससे ज्यादा ना
कोई धनवान

आज की चौथी पहेली…

ना राम ना रहीम
ना खाटू श्याम
जिसके बिना हो चक्का जाम
पानी जैसी चीज है वह
बताओ उसका नाम…

आज की पांचवीं पहेली…

एक पहेली सदा नवेली
बुझा न पाया जिसको कोई
सुनते ही सर चकराए
जिंदे में से मुर्दा निकले
मुर्दे में से जिंदा…

⇓पहेलियों के जवाब⇓

(1) चश्मा

(2) चिड़िया

(3) समय

(4) पेट्रोल

(5) अंडा

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button