Betul News : पटाखा फैक्ट्री के 5 गोदाम सील, 4 लाख के बम-बारूद जब्त

Betul News : दीपावली के पहले मध्यप्रदेश के बैतूल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां बैतूल गंज थाना पुलिस ने समीपी ग्राम रेड़वा स्थित एक पटाखा फैक्ट्री के 5 गोदामों को सील कर दिया है। साथ ही 25,000 रस्सी बम एवं 60 किलोग्राम खुला बारूद बरामद किया है। कुल 4 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Betul News : पटाखा फैक्ट्री के 5 गोदाम सील, 4 लाख के बम-बारूद जब्त
Image Source : Police Department Betul

Betul News : दीपावली के पहले मध्यप्रदेश के बैतूल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां बैतूल गंज थाना पुलिस ने समीपी ग्राम रेड़वा स्थित एक पटाखा फैक्ट्री के 5 गोदामों को सील कर दिया है। साथ ही 25,000 रस्सी बम एवं 60 किलोग्राम खुला बारूद बरामद किया है। कुल 4 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस विभाग के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी प्रेस नोट में जानकारी दी गई है कि पुलिस अधीक्षक निश्छल एन. झारिया द्वारा आगामी नवरात्रि एवं दीपावली पर्व के दौरान सघन चेकिंग एवं अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

इस तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमती कमला जोशी और एसडीओपी बैतूल सुश्री शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में बैतूल पुलिस ने ग्राम रेड़वा स्थित दरवाई फटाखा फैक्ट्री से 25,000 रस्सी बम और 60 किलोग्राम खुला बारूद जब्त किया। इसके अलावा फैक्ट्री के 5 गोदामों को सील कर दिया है।

फैक्ट्री में मिली यह अनियमितताएँ

1. लाइसेंसधारी अनिल दरवाई के बजाय उसका भाई राजेश दरवाई फटाखा निर्माण का संचालन कर रहा था।
2. फटाखा निर्माण कार्य रात में संचालित हो रहा था।
3. फैक्ट्री में एक नाबालिग लड़का और एक नाबालिग लड़की काम करते पाए गए।
4. लाइसेंस प्राप्त सीमा 15 किलोग्राम से अधिक 25,000 रस्सी बम और 60 किलोग्राम बारूद खुले में पाया गया।
5. विस्फोटक पदार्थों और आतिशबाजी के रखरखाव और विक्रय से संबंधित कोई स्टॉक रजिस्टर या अन्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे।
6. हाथ से बारूद मिलाकर निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिससे जान-माल को खतरा हो सकता था।

सूचना पर किया निरीक्षण

पुलिस के मुताबिक 5 अक्टूबर 2024 को थाना प्रभारी गंज निरीक्षक रविकांत डेहरिया को सूचना प्राप्त होने पर पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम ने ग्राम रेवड़ा में दरवाई फटाखा फैक्ट्री का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में फैक्ट्री के 5 गोदामों में 25,000 रस्सी बम और 60 किलोग्राम खुला बारूद पाया गया। आरोपी राजेश दरवाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के भाई, लाइसेंसधारी अनिल दरवाई की गिरफ्तारी के लिए टीम नीमच भेजी जाएगी।

पुलिस ने दी यह चेतावनी

पुलिस द्वारा फैक्ट्री मालिकों और फटाखा व्यापारियों को शासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करने की चेतावनी दी जाती है। उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में भी बैतूल पुलिस अवैध गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

आम जनता से की यह अपील

आम जनता और मीडिया से पुलिस द्वारा अपील की गई है कि अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें और कार्रवाई में सहयोग करें।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button