Dulha-Dulhan Video : मायूस थी दुल्हन, दुल्हे ने किया कुछ ऐसा कि खिलखिला उठी

Dulha-Dulhan Video : शादी जीवन का सबसे यादगार और खुशनुमा पल होता है। यही वजह है कि आज कल युवा जोड़े अपनी शादी को अविस्मरणीय बनाने के लिए कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े ऐसे वीडियो भी खूब वायरल होते हैं।

Dulha-Dulhan Video : मायूस थी दुल्हन, दुल्हे ने किया कुछ ऐसा कि खिलखिला उठीDulha-Dulhan Video : शादी जीवन का सबसे यादगार और खुशनुमा पल होता है। यही वजह है कि आज कल युवा जोड़े अपनी शादी को अविस्मरणीय बनाने के लिए कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े ऐसे वीडियो भी खूब वायरल होते हैं।

कभी-कभी शादियों के मौके पर ऐसा कुछ भी हो जाता है जो कि पहले से प्लान नहीं किया हुआ हो। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @bridal_lehenga_designn अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे खासा पसंद किया जा रहा है।

इस वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन अपने हाथों में गुलदस्ता लिए स्टेज की ओर बढ़ रही है। लेकिन, उस समय वह कुछ मायूस सी नजर आ रही थी। संभवत: उस समय हो रही बारिश के कारण वह कुछ निराश रही हो।

इधर स्टेज पर दुल्हनिया का इंतजार कर रहा दूल्हा दुल्हन के इस मनोभाव व मायूसी को भांप जाता है। ऐसे में वह तत्काल निर्णय लेते हुए ऐसा कुछ कर देता है कि मायूस नजर आ रही दुल्हन भी खिलखिला उठती है और माहौल पल भर में बदल जाता है।

दुल्हन को मायूस देखते ही दूल्हा उठता है और स्टेज की सीढ़ियां उतरकर सीधे दुल्हन के पास आ जाता है। यहां वह अपनी जेब से नोटों की गड्ढी निकालता है दुल्हन के माथे से घुमाते हुए हवा में उड़ा देता है। अपने दूल्हे का यह दरियादिल अंदाज देखते ही मायूस खड़ी दुल्हन खिलखिला उठती है।

इधर दूल्हे की दरियादिली यहीं तक सीमित नहीं रही बल्कि दुल्हन को और खुश करने वह डांस भी करने लगता है। इसके बाद खुद ही दुल्हन को अपने साथ स्टेज पर ले जाता है। दूल्हे-दुल्हन का यह वीडियो खासा पसंद किया जा रहा है।

यहां देखें दूल्हा-दुल्हन का यह शानदार वीडियो…

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button