Betul Latest News : नवविवाहिता और युवक ने अलग-अलग मामलों में लगाई फांसी, कांस्टेबल को मारी टक्कर

Betul Latest News : जिले के चोपना थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी तरह जिला मुख्यालय बैतूल पर भी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं एक पुलिस कांस्टेबल को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया।

Betul Latest News : बैतूल। जिले के चोपना थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी तरह जिला मुख्यालय बैतूल पर भी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं एक पुलिस कांस्टेबल को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया।

चोपना पुलिस के मुताबिक गोपीनाथपुर गांव में नवविवाहिता शिल्पा पत्नी चंदन पाल उम्र 23 साल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिल्पा की आठ माह पहले शादी हुई थी। उसका पति इंदौर में काम करता है।

नवविवाहिता ने किन कारणों से आत्महत्या की, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर चोपना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया। जहां शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौप दिया।

बैतूल में युवक ने लगाई फांसी (Betul Latest News)

इधर बैतूल गंज थाना क्षेत्र के राम नगर में एक युवक ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने बताया कि रामनगर निवासी अक्षत दवंडे ने बुधवार की रात को अपने ही घर में रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि युवक शराब पीने का आदी था और उसने शराब के नशे में फांसी लगा ली। युवक घर पर अकेला ही रहता था।

कुछ महीनों पहले युवक का बड़ा भाई भी उसके साथ रहता था, लेकिन अक्षत के शराब पीने का आदी होने से बड़ा भाई किराए से अलग रहने लग गया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में शराब पीकर आत्महत्या करने की जानकारी सामने आई है। पुलिस आत्महत्या मामले की जांच कर रही है।

कार की टक्कर से आरक्षक घायल (Betul Latest News)

बैतूल के सदर क्षेत्र में कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षक घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार सुबह सदर तलैया काम्पलेक्स के पास कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षक धर्मेन्द्र सरियाम घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है।

टक्कर मारने वाली कार किसी अधिकारी की होना बताया जा रहा है। हालांकि इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। आरक्षक के बयान दर्ज करने के बाद ही हादसे के संबंध में जानकारी सामने आएगी। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button