Aaj Ka Rashifal 04 March 2024 : इन्हें अपनों से ही मिल सकता है दगा, इन राशियों पर पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Aaj Ka Rashifal 04 March 2024 : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Aaj Ka Rashifal 04 March 2024 : इन्हें अपनों से ही मिल सकता है दगा, इन राशियों पर पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा
Aaj Ka Rashifal 04 March 2024 : इन्हें अपनों से ही मिल सकता है दगा, इन राशियों पर पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

◾पंडित मधुसूदन जोशी

Aaj Ka Rashifal 04 March 2024 : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Aaj Ka Rashifal 04 March 2024 : आज 04 मार्च 2024 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 04 March 2024)

☀️1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। शारीरिक समस्याओं को आप अनदेखा ना करें और आप अपने आवश्यक कामों में लापरवाही करने से बचें। आपको खान-पान में सात्विकता बनाए रखनी होगी और सेहत से जुड़ी समस्याओं को यदि आपने नजर अंदाज किया, तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी व्यावसायिक योजनाएं गति पकड़ेंगी और आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी और आपके आस-पास में यदि कोई वाद विवाद हो, तो आप उसमें ना पड़ें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है।

☀️2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा। आपकी नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और अपनों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और उन्हें किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। विभिन्न कार्यों में आप तेजी से आगे बढ़ेंगे। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

☀️3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है और आप अपने बढ़ते खर्चों पर अंकुश लगाएं। धन के लेन-देन से सावधानी बरतें। आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। अपरिचित लोगों से आपको दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आप अपने निजी मामलों में शिष्टता से आगे बढ़ें। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। विद्यार्थी यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमे उन्हे जीत अवश्य मिलेगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला है।

☀️4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से काम करने के लिए रहेगा। मित्रों के साथ आप खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे और आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपको किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना होगा। आप अपनी कला से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बहुत अधिक दबाव रहेगा, लेकिन फिर भी आप घबराएंगे नहीं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको पुराने कामों को लेकर समस्या हो सकती है और लेन-देन से संबंधित मामलों में स्पष्टता बनाए रखें। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।

☀️5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। संम्पति संबंधित मामले आपके पक्ष में रहेंगे। किसी भूमि, वाहन, मकान आदि के खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको व्यक्तिगत विषयों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। काम-काज को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। आपकी आय बढ़ने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – भूरा है।

☀️6 कन्या राशि :- आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। व्यवसाय में आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। संस्कारों और परंपराओं पर आपकी पूरी नजर रहेगी। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj Ka Rashifal 04 March 2024)

☀️7 तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको जीवनसाथी की ओर से किसी उपहार की प्राप्ति हो सकती है। किसी परंपरागत कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आप घर की साज सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। श्रेष्ठ कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा और आप अपने परिजनों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – महरून है। (Aaj Ka Rashifal 04 March 2024)

☀️8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। घर-परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। कुछ नए संपर्कों का आपको लाभ मिलेगा। आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी और मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। संतान पक्ष की और से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी बुजुर्ग से आपके मन की बात करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशास्थ होंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj Ka Rashifal 04 March 2024)

☀️9 धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए लेन-देन के मामले में सावधान रहने वाला है। आपको अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़नी है और आप किसी से धन उधार लेने से बचें। आपको किसी भी विदेश में रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी। आपको कुछ ठगी सफेद पोश लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है और आप एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। रक्त संबधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप किसी से तर्क वितर्क में ना पड़ें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj Ka Rashifal 04 March 2024)

☀️10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। श्रेष्ठकार्य को आप गति देंगे। कुछ नए कामों में आपकी खूब रुचि रहेगी और करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। वरिष्ठजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj Ka Rashifal 04 March 2024)

☀️11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए बिजनेस में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रमोशन हो सकता है, जिसके कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होती दिख रही है। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे और उन्हें समय रहते पूरा करेंगे। नौकरी में आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आपके महत्वपूर्ण प्रयास अवश्य रंग लाएंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है। (Aaj Ka Rashifal 04 March 2024)

☀️12 मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपका धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा और आप भगवान के कार्यों में ध्यान लगाएंगे। आप विश्वास से भरपूर रहेंगे और किसी आवश्यक काम को लेकर आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, इसलिए यदि आपने किसी नए काम की शुरुआत करने का सोचा है, तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी। साझेदारी में काम आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने आवश्यक कामों को सूची बनाकर चलना अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 1(Aaj Ka Rashifal 04 March 2024)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button