Betul Crime News : पत्नी पर की थी अश्लील टिप्पणी, इसलिए उतार दिया मौत के घाट

Betul Crime News : पत्नी पर की थी अश्लील टिप्पणी, इसलिए उतार दिया मौत के घाट
Betul Crime News : पत्नी पर की थी अश्लील टिप्पणी, इसलिए उतार दिया मौत के घाट

Betul Crime News : बैतूल। बैतूल शहर के गंज थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मिली युवक की लाश के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। युवक की हत्या की वजह यह थी कि उसने एक महिला पर अश्लील टीका टिप्पणी कर दी थी। इसी से खफा होकर महिला के पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि विगत 17 जनवरी को डायल 100 से सूचना प्राप्त हुई कि ढीमर मोहल्ला में हाथी नाला के किनारे खाली जगह पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना की तस्दीक पर अज्ञात व्यक्ति की हत्या सिर पर रॉड एवं ठोस वस्तु से वार कर करना पाया गया। मृतक की शिनाख्त अनिल पिता चिन्धु छेरकी उम्र 45 साल निवासी बाजपुर थाना गंज के रूप में हुई।

मृतक के परिजन कि रिपोर्ट पर थाना गंज में धारा 302, 201 भादंवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी की गई। इस पर मृतक अनिल छेरकी की हत्या संदेही राज उर्फ दगडु मर्सकोले के द्वारा करने के साक्ष्य प्राप्त हुए।

रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार (Betul Crime News)

संदेही राजू उर्फ दगडु की तलाश करने पर वह शहर से फरार पाया गया। लगातार प्रयास करने उपरांत आज 06 फरवरी की सुबह संदेही को रेल्वे स्टेशन गंज से दस्तयाब कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में कबूल किया जुर्म

अभियुक्त राजू उर्फ दगडु द्वारा मृतक अनिल छेरकी की हत्या करना स्वीकार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त पत्थर को बरामद कराया गया। आरोपी के द्वारा 16-17 जनवरी की दरम्यानी रात में मृतक द्वारा आरोपी की पत्नी से अश्लील टीका-टिप्पणी करने के कारण हत्या करना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

इनकी रही मुख्य भूमिका (Betul Crime News)

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक देवकरण डहेरिया, उप निरीक्षक रवि शाक्य, नितिन उइके, सहायक उप निरीक्षक किशोरीलाल सल्लाम, हितुलाल, मयूर, अतुल, भारती, आरक्षक अनिरूद्ध, दुर्गेश चौरे, मंतराम, नवीन, कमलेश, नरेन्द्र की विशेष भूमिका रही।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles