Betul Police News : जिले भर के पुलिस थानों में अव्वल रहा मुलताई, इन उपलब्धियों ने दिलाया पुरस्कार

Betul Police News : जिले भर के पुलिस थानों में अव्वल रहा मुलताई, इन उपलब्धियों ने दिलाया पुरस्कार
Betul Police News : जिले भर के पुलिस थानों में अव्वल रहा मुलताई, इन उपलब्धियों ने दिलाया पुरस्कार

Betul Police News : मुलताई। वर्ष 2023 में शहरी थानों द्वारा की गई समस्त कार्यवाहियों में समग्र मूल्यांकन के बाद मुलताई थाना एवं मुलताई थाना प्रभारी को प्रथम पुरस्कार जिले में प्रदान किया गया है। आज मुलताई थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने बैतूल में विधायक सहित एसपी और कलेक्टर के हस्ते पुरस्कार, शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

वर्ष 2023 में मुलताई थाने की ओर से की गई समस्त कार्रवाई में उक्त पुरस्कार प्रदान किया गया है। थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि पूरे स्टाफ के सहयोग से कार्रवाई की गई थी। सभी के समुचित एवं सामूहिक प्रयासों से मुलताई थाने को उक्त पुरस्कार मिला है। (Betul Police News)

उन्होंने बताया कि एसपी सिद्धार्थ चौधरी एवं एडिशनल एसपी कमला जोशी के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी सुरेश पाल सिंह के निर्देशन में लगातार कार्रवाई करते हुए हमेशा प्रयास किया गया है कि अपराध रोके जाएं और मुलताई में शांति व्यवस्था कायम रहे। (Betul Police News)

गौरवान्वित महसूस कर रहा स्टाफ (Betul Police News)

इन सभी के चलते मुलताई पुलिस थाना को यह सफलता मिली है। और इसी के चलते जिले में मुलताई थाना को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस सम्मान और पुरस्कार से पूरा स्टाफ हर्षित और उल्लासित होने के साथ ही गौरवान्वित महसूस कर रहा है। (Betul Police News)

चुनाव में भी की थी लगातार कार्रवाई (Betul Police News)

विधानसभा चुनाव में भी मुलताई की पुलिस अलर्ट मोड पर थी और मुलताई पुलिस ने लगातार कार्रवाई की थी। मुलताई पुलिस द्वारा क्षेत्र में नगदी सहित सोने चांदी के जेवर भी जप्त किए थे, जिससे चुनाव पूरी तरह शांति के साथ संपन्न हुआ था। (Betul Police News)

इसके अलावा पूरे साल मुलताई में सामाजिक सौहार्द बना रहा, जिसमें पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग बहुत काम आई थी। इसी के चलते मुलताई पुलिस को उक्त पुरस्कार दिया गया है। (Betul Police News)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Optical Illusion: इस तस्वीर मे छिपा है लड़की की अलावा एक और चेहरा, क्‍या आप ढूंढ पाएंगे? 10 सेकंड में करें चैलेंज पूरा

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button