Somvar Ka Rashifal Aur Panchang: कन्या राशि वाले आज बरते सावधानी, इन्हें मिलेगी ससुराल से खुशखबरी

Monday's Rashifal and Panchang: Virgo people should be careful today, they will get good news from in-laws today.

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang

▪️पंडित मधुसूदन जोशी▪️

प्रतिदिन पंचांग एवं राशिफल (27 नवंबर 2023)

Somvar Ka Rashifal Aur Panchang: पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

!! ॐ गं गणपतये नमः !!
“कार्तिक-पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं हों।

शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) कार्तिक माह
तिथि- पूर्णिमा 14:45:14, तत्पश्चात-प्रथम
दिन- #सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 11 मार्गशीर्ष गते
नक्षत्र- कृतिका 13:34:25, तत्पश्चात-रोहिणी
योग- शिव 23:37:13
करण- बव 14:45:14, तत्पश्चात-बालव
सूर्य- वृश्चिक राशिगत
चंद्र- वृषभ राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायण
सूर्योदय- 06:54:14
सूर्यास्त- 17:22:49
दिन काल- 10:28:35
रात्री काल- 13:32:12
चंद्रोदय- 17:13:06
चंद्रास्त- 31:15:20
राहू काल- 08:13-09:31 अशुभ
यम घंटा- 10:50-12:09 अशुभ
अभिजित- 11:48-12:29 शुभ
दिक-शूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना-लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है। प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। पुत्र की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Somvar Ka Rashifal Aur Panchang)

अमृत- 06:54 – 08:13
शुभ- 09:31 – 10:50
चर- 13:27 – 14:46
लाभ- 14:46 – 16:04
अमृत- 16:04 – 17:23

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Somvar Ka Rashifal Aur Panchang)

चर- 17:23 – 19:04
लाभ- 22:27 – 24:09
शुभ- 25:50- 27:32
अमृत- 27:32 – 29:14
चर- 29:14- 30:55

किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Somvar Ka Rashifal Aur Panchang)

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Somvar Ka Rashifal Aur Panchang)

चन्द्र- 06:54 – 07:47
शनि- 07:47 – 08:39
बृहस्पति- 08:39 – 09:31
मंगल- 09:31 – 10:24
सूर्य- 10:24 – 11:16
शुक्र- 11:16 – 12:09
बुध- 12:09 – 13:01
चन्द्र- 13:01 – 13:53
शनि- 13:53 – 14:46
बृहस्पति- 14:46 – 15:38
मंगल- 15:38 – 16:30
सूर्य- 16:30 – 17:23

रात्रि का होरा चक्र (Somvar Ka Rashifal Aur Panchang)

शुक्र- 17:23 – 18:31
बुध- 18:31 – 19:38
चन्द्र- 19:38 – 20:46
शनि- 20:46 – 21:54
बृहस्पति- 21:54 – 23:01
मंगल- 23:01 – 24:09
सूर्य- 24:09- 25:17
शुक्र- 25:17 – 26:24
बुध- 26:24- 27:32
चन्द्र- 27:32 – 28:40
शनि- 28:40 – 29:47
बृहस्पति- 29:47 – 30:55

आज का राशिफल (Somvar Ka Rashifal Aur Panchang)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा उतार चढ़ाव वाला रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपका व्यापार अच्छा चलेगा, आपको व्यापार में आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो आपको अपने पार्टनर से बहुत अधिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपका व्यापार और अधिक उन्नति करेगा। आप अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकते हैं। आपको कुछ कामों से आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपको फायदा ही फायदा होगा। आपको धन की कोई कमी नहीं रहेगी। छात्रों की बात करें तो छात्रों के लिए दिन बहुत ही मेहनत वाला रहेगा। यदि आप अपने जीवन में मेहनत करेंगे तभी आपको कामयाबी मिल सकती है। युवकों की बात करें तो युवकों को अपने जीवन में सफल होने के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, आपको पेट से संबंधित और फेफड़ों से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। डॉक्टर से सलाह लेकर समय पर दवाइयां खाएं। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा तथा जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है। (Somvar Ka Rashifal Aur Panchang)

2 वृषभ राशि :– आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है। किसी नये काम से आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दिन आपके लिए बहुत अधिक चुनौती पूर्ण रहेगा। आपका अपने पड़ोस में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूर रहें, नहीं तो अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आपकी कहा सुनी भी हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन थोड़ा सा चिंताजनक रहेगा। आपके कार्य के अधिक दबाव के कारण बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप समझदारी से काम लें, अन्यथा आपको पछताना पड़ सकता है। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपके ऑफिस के कुछ कार्य पूरे ना होने के कारण आपको डांट भी खानी पड़ सकती हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आप अपने क्रोध पर नियंत्रण करें, अन्यथा आपका बनता हुआ कार्य भी बिगड़ सकता है, इसके कारण आपको बाद में परेशानी उठानी पड़ सकती है। जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा, संतान को लेकर आपका मन संतुष्ट रहेगा तथा जीवनसाथी को लेकर आपका मन भी खिला-खिला रहेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है। (Somvar Ka Rashifal Aur Panchang)

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात कर रहे हैं तो ऑफिस में आपको बहुत अधिक कार्य करना पड़ सकता है, जिसके कारण आपका स्वभाव बहुत अधिक चिड़चिड़ा हो सकता है। इसीलिए आप किसी से भी ज्यादा फालतू की बातें ना करें, अन्यथा आपके स्वभाव के कारण आपका किसी से झगड़ा भी हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको बहुत अधिक आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। जिससे आपके सभी आर्थिक संकट भी दूर होंगे। आपको अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए और अधिक मेहनत करनी होगी। आपके परिवार का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने व्यापार में किसी व्यक्ति से धोखा भी मिल सकता है। आपके परिवार के सदस्य आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में आपका पूरा साथ देंगे। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, आपके पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है, इसके लिए आपको डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है। संतान की सेहत को लेकर आपका मन थोड़ा सा परेशान हो सकता है। संतान के व्यवहार को लेकर भी आप थोड़ा सा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा। आपका जीवन साथी अपने कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक उन्नति कर सकता है। जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (Somvar Ka Rashifal Aur Panchang)

4 कर्क राशि :– आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। छात्रों की बात करें तो छात्र अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए दूसरी जगह पर जा सकते हैं, जहां पर आपको वहां के माहौल में डालने में थोड़ा सा समय लगेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके व्यापार में आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आप अपने व्यापार में धन का बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे आपका व्यापार और अधिक उन्नति करेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपके ऑफिस में आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपके सहयोगी आपका कार्य पूरा करने में पूरा सहयोग करेंगे, जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने मित्र से हो सकती है। आप अपने मित्र के साथ बैठकर अपनी पुरानी यादें ताजा करेंगे। आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। यदि आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो आप अपनी दवाइयां समय पर लेते रहें, अन्यथा आपकी सेहत और अधिक बिगड़ सकती है। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, महिलाएं अपनी महिला मित्रों के साथ किसी मॉल इत्यादि में शॉपिंग करने के लिए जा सकती है, जहां वह बहुत अधिक धन खर्च कर सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Somvar Ka Rashifal Aur Panchang)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपका व्यापार अच्छा चलेगा। यदि आप पार्टनरशिप में अपना व्यापार को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपके लिए मौका अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापार में अपने पार्टनर पर अधिक विश्वास ना करें, सारे कार्य अपनी निगरानी में करायें, अन्यथा आपका व्यापार आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी कर सकता है। आप अपने घर में किसी प्रकार से मानसिक रोग से परेशान रहेंगे। आप अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें, किसी भी कार्य को करने से पहले अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना ना भूलें, सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खास तौर से जो लोग हृदय रोगी हैं, अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। यदि आपसे कोई आपका मिलने वाला या सगा संबंधी धन उधार मांगे तो आप किसी को भी धन उधार ना दें, उन्हें प्यार से समझने की कोशिश करें। आप अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखें, उबला हुआ खाना खायें, तला, मसाला वाला खाना खाने से परहेज करें। नियमित व्यायाम करें तथा अनुलोम विलोम अवश्य करें। आपको अपने जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा। संतान की ओर से आप खुश रहेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है। (Somvar Ka Rashifal Aur Panchang)

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सावधानी वाला रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों पर बात करें तो वो अपने ऑफिस में ध्यान से कार्य करें, किसी कार्य के बिगड़ने से आपके अधिकारियों के द्वारा आपको डाट भी खानी पड़ सकती है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, किसी से भी कोई गलत बात ना करें, अन्यथा आपका अपमान भी हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी रेस्टोरेंट इत्यादि में आप बाहर खाना खाने के लिए जा सकते हैं। युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक अपने करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय कर सकते हैं। यदि आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है या आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आप कोलेस्ट्रॉल से भरी हुई चीज खाना खाने से परहेज करें, अन्यथा आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यह चीज आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक हानिकारक हो सकती है। आप ऐसा खाना खाने से परहेज करें। आपको अपने जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा तथा संतान की ओर से भी आप खुश रहेंगे। छात्रों की बात करें तो छात्र अपनी पढ़ाई में मन लगायें, गलत दोस्तों की संगत से बचकर रहें, अन्यथा आप अपने कार्यक्षेत्र से पीछे रह सकते हैं और आपको सफलता की प्राप्ति भी नहीं होगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेगा। आपकी वाणी के प्रभाव से सभी आप पर लट्टू रहेंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है। (Somvar Ka Rashifal Aur Panchang)

7 तुला राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। यदि आपने किसी को पैसे उधार दे रखे थे और वह व्यक्ति पैसा देने में आनाकानी कर रहा है तो आपको अपने अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। आपका कामकाज ठीक रहेगा। आपको आर्थिक तंगी नहीं रहेगी, आपके पास पर्याप्त मात्रा में धन रहेगा। आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है जिसमें आप अपने खास खास मेहमानों को भी बुला सकते हैं। आपके मेहमानों के आने से आपका परिवार का माहौल बड़ा ही खुशनुमा रहेगा। आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। आपको सर दर्द, आंखों में जलन जैसी भी समस्याएं परेशान कर सकती हैं आपके घर में किसी खास व्यक्ति का आना हो सकता है। जिसको देखकर आप बहुत अधिक सरप्राइज हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, आपके अधिकारी आपके कार्य से बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे, वह आपके वेतन में बढ़ोतरी कर सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में भी आपको सफलता मिल सकती है। आपका व्यापार बहुत अधिक तरक्की करेगा, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आपके विरोधी आपसे जलेंगे। वे आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी कर सकते हैं। जीवन साथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा तथा बच्चों की ओर से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है। (Somvar Ka Rashifal Aur Panchang)

8 वृश्चिक राशि :– आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानी वाला रह सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको कार्य का बहुत अधिक बोझ होने के कारण मानसिक तनाव हो सकता है, जिसके कारण आप बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं, आपको सर दर्द इत्यादि की भी शिकायत हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपका कामकाज ठीक-ठाक चलेगा। आपको किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी। आप अपने व्यापार में और अधिक धन लगाकर अपने व्यापार को बढ़ा सकते हैं। आपका व्यापार उन्नति करेगा। आपके व्यापार में छोटे-मोटे मुनाफे होने से बहुत अधिक सफलता की प्राप्ति हो सकती है। आपके पास धन की कोई कमी नहीं रहेगी, वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें, अन्यथा आपसे कोई दुर्घटना हो सकती है और आपको शारीरिक चोट भी लग सकती है। छात्रों की बात करें तो छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई के लिए बहुत ही अधिक सावधान रहेंगे। क्षात्र किसी प्रोफेशनल कोर्स को करने के लिए भी मेहनत कर सकते हैं। जिसमें आप उनको सफलता की प्राप्ति भी होगी। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा तथा जीवनसाथी की ओर से भी आप संतुष्ट रहेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है। (Somvar Ka Rashifal Aur Panchang)

9 धनु राशि :- आज का दिन थोड़ा सा भाग दौड़ वाला रहेगा। अभी आप मार्केटिंग या फील्ड वर्क में कार्य करते हैं तो आपको बाहर और बहुत अधिक करनी पड़ सकती हैं। आपको सफलता की प्राप्ति तभी मिलेगी और आपकी नौकरी में भी आपको उन्नति के अवसर तभी प्राप्त हो सकते हैं। जब आप बहुत अधिक मेहनत करेंगे तो व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। आपको अपने व्यापार मे किसी प्रकार का कोई घाटा हो सकता है। जिसके कारण आप बहुत अधिक परेशान भी हो सकते हैं, परंतु समय रहते आपके सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे और धीरे-धीरे आपका व्यापार पटरी पर आ जाएगा। यूआ जातकों की बात करें तो युवा जातक अपने ऊपर थोड़ा सा संयम रखें। अपने से बड़े बुजुर्गों की छोटी-छोटी बातों को लेकर इरिटेट ना हों, भविष्य में सफल होने के लिए आपको धन बढ़ाने की आवश्यकता है। यदि आपके पास पर्याप्त मात्रा में धन रहेगा तो आपका जीवन भी सुचारू रूप से चलेगा अन्यथा, आपको भविष्य में धन संबंधित समस्याओं से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सेहत के बारे में बात करें तो आपका स्वास्थ्य कुछ थोड़ा सा ठीक नहीं रहेगा, इसलिए आप किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लापरवाही ना बरतें, तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज करवायें, आपको अपने जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा तथा संतान की ओर से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है। (Somvar Ka Rashifal Aur Panchang)

10 मकर राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो ऑफिस में आपका दिन ठीक बीतेगा। आपके ऊपर कार्य का प्रेशर कम रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने सहयोगियों के साथ में बहुत अधिक गपशप कर सकते हैं। परंतु आपकी मेहनत को देखकर आपके अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे और वह आपके वेतन में बढ़ोतरी कर सकते हैं। यदि आप शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं तो आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपने धन का निवेश कर सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने मन में पॉजिटिविटी के लिए अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां पर जाकर आप बहुत अधिक रिलीफ महसूस करेंगे और अपने मित्रों के साथ बहुत अधिक मौज मस्ती भी करेंगे। आपको अपने ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। जिसको सुनकर आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, आपके स्वास्थ्य संबंधित को समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपको कमर दर्द या सर दर्द से संबंधित समस्या परेशान कर सकते हैं। इसीलिए आप किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें, थोड़ी सी भी समस्या होने पर डॉक्टर से दवाई लेकर आराम करें। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है। (Somvar Ka Rashifal Aur Panchang)

11 कुंभ राशि :– आज का दिन आपका बहुत ही शानदार रहेगा। बेरोजगारों की बात करें तो बेरोजगारों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जहां पर आपको पहली नौकरी से अधिक वेतन मिल सकता है। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है, अच्छे से डॉक्टर से सलाह लेकर दवाइयां खिलाएं, आपका मन संतुष्ट रहेगा। अपने जीवन साथी की ओर से भी आप संतुष्ट रहेंगे। आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं, परंतु चिंता ना करें, मौसमी बीमारियों के होने कारण तकलीफ हो सकती है, परंतु दवाइयां खाने से ठीक हो सकते हैं। किसी को भी धन उधार न दें, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है और वह व्यक्ति आपका पैसा वापस करने में आपको परेशान कर सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ और आप बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है। (Somvar Ka Rashifal Aur Panchang)

12 मीन राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको मुनाफा हो सकता है। परंतु अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के सिलसिले में आपको कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जहां पर आपको अपने व्यापार के लिए नये आर्डर प्राप्त हो सकते हैं। उनका पूरा करने में आपको बहुत अधिक मेहनत भी करनी पड़ सकती है। वाहन चलाने में थोड़ी सी सावधानी बरतें, अन्यथा आपसे कोई दुर्घटना हो सकती है और आपको शारीरिक चोटे भी लग सकती हैं और आपके साथ बैठने वाले को भी नुकसान हो सकता है। आपकी सेहत की बात करें तो आपकी सेहत कुछ नरम सी हो सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा सा थकावट महसूस कर सकते हैं। आपके घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। जिस कारण कार्य की अधिकता के कारण आपको थकावट भी महसूस हो सकती है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। जिसमें आप अपने परिवार के खास खास मेहमानों को आमंत्रित कर सकते हैं, जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। छात्रों की बात करें तो छात्र अपने ही कैरियर में सफल होने के लिए बहुत अधिक मेहनत करेंगे तथा उनको सफलता की प्राप्ति भी हो सकती है। यदि छात्र किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ओवर कॉन्फिडेंस में ना रहें, अन्यथा उन्हें हार का मुँह देखना पड़ सकता है। संतान की ओर से आपका मन खुश रहेगा तथा जीवनसाथी का भी आपको भरपूर साथ मिलेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Somvar Ka Rashifal Aur Panchang)

आज का सुविचार (Somvar Ka Rashifal Aur Panchang)

“पञ्चभूतात्मकं वस्तु प्रत्यक्षं च प्रमाणकम्।
नास्तिकानां मते नान्यदात्माऽमुत्र शुभाशुभम्॥”
अर्थात :- प्रत्यक्ष प्रमाण ही प्रमाण है; पञ्चभूतात्मक देह और सृष्टि ही आत्मा है, अन्य नहीं। नास्तिकों के मतानुसार शुभ-अशुभ भुगतना पड़ता है, ऐसा भी नहीं। प्रभु आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles