Betul News: अचार के लिए आम तोड़ रहा बुजुर्ग पेड़ से गिरा, जिला अस्पताल ले जाते समय मौत
Betul News: An old man plucking mangoes for pickle fell from the tree, died while being taken to the district hospital
▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई
Betul News: मुलताई क्षेत्र के ग्राम मायावाड़ी में एक किसान को आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ना महंगा पड़ गया। संतुलन बिगड़ने से वह आम के पेड़ से नीचे गिर गया। जिससे उसकी कमर और पैर टूट गया है। उसे गंभीर हालत में मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से उसे बैतूल रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी रास्ते मे ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मयावाडी निवासी झाड़ू पुत्र झलक सलामे (60 वर्ष) जो कि आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। जहां से अचानक वह संतुलन बिगड़ने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके चलते उसे मुलताई अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद उसे रेफर किया गया था, लेकिन उसकी मौत जो गई। परिजनों ने बताया कि आचार के लिए आम बेचने के लिए पेड़ से आम तोड़े जा रहे थे, लेकिन इसी दौरान हादसा हो गया।परिजनों के अनुसार आम का पेड़ बहुत ऊंचा था एवं किसान लगभग 20 फीट ऊपर से नीचे गिरा है।