Wildlife Viral Video: जमीन से मेमना लेकर आसमान में उड़ गया चील, फिर हुआ कुछ ऐसा… देखें वीडियो

Wildlife Viral Video: Eagle flew in the sky with a lamb from the ground, then something like this happened... watch video

Wildlife Viral Video: जमीन से मेमना लेकर आसमान में उड़ गया चील, फिर हुआ कुछ ऐसा... देखें वीडियोWildlife Viral Video: जंगल खतरों से भरा रहता हैं। यहां एक से बढ़कर एक शिकारी जानवर होते हैं, जो पल भर में अपने शिकार को दबोच लेते हैं। जब भी शिकारी जानवर की बात होती है तो सबसे पहले दिमाग में शेर, चीता, तेंदुआ का नाम ही आता हैं। लेकिन एक ऐसा शिकारी पक्षी भी हैं, जो बहुत खतरनाक होता है। ये अपने शिकार को जिंदा ही आसमान में ले उड़ता है। इस शिकारी पक्षी का नाम है चील। सोशल मीडिया पर चील का ऐसा वीडियो वायरल हुआ हैं, जिसे आज से पहले आपने कभी देखा नही होगा। दावा है कि वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

इतनी ताकत देख लोग हैरान (Wildlife Viral Video)

जैसे इस वीडियो में चील अपनी बेहतरीन शिकार के कौशल का प्रदर्शन कर रहा है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक बड़े चील ने एक जानवर का शिकार किया है। चील अपने पंजे में एक मेमने को दबोचे हुए आकाश में उड़ रहा है। इससे पता चलता है कि ये चील कितने शक्तिशाली और खतरनाक शिकारी हैं, जो अपने वजन से लगभग दुगने शिकार के साथ उड़ सकते हैं।

अब क्या होगा ?

इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘एक छोटे मेमने के साथ उड़ने वाली सुनहरी चील है। इसके साथ ही अपने पंजों की ताकत दिखाती है। यह प्रकृति में रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है।’ वीडियो पर लोगों के रिप्लाई भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अब आगे क्या होगा? एक यूजर ने लिखा कि मेमना क्यूट है। एक यूजर ने लिखा कि क्या मेमना बच पाएगी।

Related Articles

Back to top button