Betul Accident News: बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ के पास शुक्रवार रात में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम सोनारखापा निवासी दो युवक किसी काम से ग्राम खेड़ी आये थे। वापस गाँव जाते समय खेड़ी सांवलीगढ़ में करंजी नाले के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में सतीश उइके उम्र 23 वर्ष और पप्पू परपाचे निवासी सोनारखापा घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां सतीश उइके को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार रात का है। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी है। अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है ।पुलिस सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। इधर जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com