Sharabi Ka Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। साथ ही अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में देख सकते कि एक शख्स पूरे जोश के साथ मगरमच्छों से भरे तालाब में पहुंच जाता है और अपनी वीरता का परिचय देता है। ऐसा लगता है उसने बाहुबली फिल्म देखी हो। यूजर्स इसे देसी दारु का पावर बता रहे हैं।
क्या है वीडियो में (Sharabi Ka Video)
इस वायरल हो रहे वीडियो में आप साफ़ देख सकते कि एक शख्स तालाब किनारे किसी ध्यान में मग्न है। इस तालाब में कई जलीय जीव है, साथ ही मगरमच्छ यहां पर आराम फरमा रहे हैं। यह शख्स यहां पर अपनी धुन में वीरता प्रस्तुत करता दिखाई देता है। वह मदमस्त होकर झूम रहा होता है। यह शख्स तालाब के एक किनारे से दूसरे किनारे की ओर जाने की कोशिश करता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह दूसरे किनारे पर लगे पेड़ पर चढ़ना चाहता है। इसी पेड़ के नीचे मगरमच्छ आराम फरमा रहे हैं। वह अपनी धुन में पेड़ पर बैठने के लिए बावला होकर आगे बढ़ता रहा। इसी समय मगरमच्छों को किसी के आने की आहट हुई, तो वह भी घबराकर रफूचक्कर हो गए लेकिन यह शख्स आगे बढ़ता रहा।
यहां देखें वीडियो..
यूजर्स हुए एंटरटेन
सोशल मीडिया ट्विटर पर हंसना जरूरी है नाम के यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो काफी मजेदार है इसी वजह से इस पर हजारों व्यू तो आ ही चुके हैं। सैकड़ों लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी है। कमेंट बॉक्स में भर-भर कर कमेंट किए गए हैं।