Sanp ka video: पिंजरा खोलते ही महिला पर झपट पड़ा सांप, हाथ को पकड़कर लिपट गया, फिर…
Sanp ka video: कुछ लोग पालतूू जानवरों की तरह खतरनाक सांप भी पालने का शौक रखते है, लेकिन कभी कभी उनका ये शौक उन पर भारी पड़ जाता है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते है। ऐसा ही एक वीडियो हमारे पास आया है। वीडियो काफी खतरनाक है। इसमें एक सांप पिंजरा खोलते ही महिला पर हमला कर देता है और हाथ पकड़कर लिपट जाता है। महिला सांप से खुद को छुड़ाने की बहुत कोशिश करती है, लेकिन काफी देर तक सांंप महिला को छोड़ता नहीं है।
लगातार बहता रहा खून | Snake Video
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के हाथ को इतनी जोर से पकड़ा होता है कि महिला दर्द से कराह उठती है। एक व्यक्ति भी मदद के लिए तत्काल वहां आ जाता है और महिला के हाथ को छुड़ाने की कोशिश करता है। पुरुष ने सांप के जबड़े से महिला के हाथ को छुड़ाने की कोशिश की और वो आखिर में कामयाब भी हो गया, लेकिन तब तक महिला का काफी खून बह चुका था।
यहां देखें वायरल वीडियो…
Snake attacks owner as she tries to take it out of cage 😳🐍 pic.twitter.com/xsCuFO5u8G
— OddIy Terrifying (@OTerrifying) October 23, 2022