मुलताई में वर्धा नदी और सारणी में सतपुड़ा डैम में मिले दो शव, दोनों की नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

▪️ विजय सावरकर, मुलताई
बैतूल जिले में इन दिनों नदी और डैम से लगातार शव मिल रहे हैं। गुरुवार को सापना डैम से एक शव मिला था। वहीं शुक्रवार को मुलताई क्षेत्र में वर्धा नदी और सारणी के सतपुड़ा डैम में एक-एक शव मिले हैं। दोनों ही शव अज्ञात हैं और 4 से 5 दिन पुराने होने की संभावना है। पुलिस दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम डहरगांव के सीमा क्षेत्र में वर्धा नदी के किनारे पानी में आज अज्ञात पुरुष का शव मिला। ग्रामीणों ने नदी के किनारे पानी में शव तैरते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभातपट्टन सहायता केंद्र के सहायक उपनिरीक्षक रणबीर ठाकुर मौके पर पहुंचे। शव को पानी से बाहर निकाला गया।

Read Also : New jila panchayat adhyaksh : राजा पंवार बने जिला पंचायत के निर्विरोध अध्यक्ष, कांग्रेस से राजेंद्र कवड़े ने लिया नामांकन वापस, जश्र मनाने में जुटे भाजपाई

मृतक के पास पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। इस पर पंचनामा बनाकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

Read Also : BMO ko Rishwat Lete Pakda : लोकायुक्त की टीम ने मुलताई बीएमओ को 9 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

दूसरी ओर सारणी के सतपुड़ा डैम में भी आज अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शुक्रवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली थी कि डैम में किसी का शव दिखाई दे रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाविकों की मदद से डैम में जाकर निरीक्षण किया।

Read Also : Tractor Trolly palti : खाद और मजदूर लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 17 लोग घायल, 8 की हालत गंभीर

निरीक्षण में यह बात सामने आई कि शव 3-4 दिन पुराना है। पुलिस ने नाव की मदद से शव को सतपुड़ा डैम के स्किमर वाल के पास लाया। जहां एक रस्सी बांध दिया गया। शाम को पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को मरच्युरी में रखवाया है।

Read Also : Jila panchayat upadhyaksh : अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष का पद भी भाजपा ने कब्जाया, हंसराज धुर्वे ने कांग्रेस प्रत्याशी हितेष निरापुरे को दी मात

शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव बीच डैम में मिला है। जिससे संभावना जताई जा रही है कि वह बाढ़ में बहकर आया होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि मामले की जांच आगे बढ़ सके।

Read Also : badhal school : क्लास रूम में पन्नी लगाकर करते हैं पढ़ाई, पानी के साथ टपकता है प्लास्टर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment