रात के तापमान में भी भारी गिरावट, छाया रहा घना कोहरा

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    मौसम के बदले मिजाज के चलते जिले के तापमान में भारी गिरावट आई है। कल दिन का तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस गिरने के बाद बीती रात के तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई है। कल रात और आज सुबह भी घना कोहरा छाया रहा।

    पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते 3 दिनों से जिले में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। इससे तापमान भी खासा गिरा है। बुधवार को 3 दिन का तापमान 6.7 डिग्री गिरकर 18.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। इसके बाद रात का तापमान भी कम होकर 8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। रात के तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
    यह भी पढ़ें… भीषण हादसा: नेशनल हाइवे पर पेड़ से टकराई कार, चार की मौत, दो गंभीर
    बेमौसम बारिश के चलते पिछले दो दिनों से घना कोहरा भी छा रहा है। आज सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी और सड़क पर वाहन रेंग भर पा रहे थे। माना जा रहा है कि आज सुबह जोगली के पास हुआ हादसा भी घने कोहरे के चलते ही हुआ है।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *