पति-पत्नी के मुंह से निकल रहा था झाग, अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    शुक्रवार को बैतूल। जिला चिकित्सालय में एक दंपती को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साईंखेड़ा निवासी मनोज किरोदे (25) और उनकी पत्नी गायत्री किरोदे (20) के घर में बेहोश हो जाने और मुंह से झाग निकलने पर परिजन दोनों को जिला चिकित्सालय लेकर आए और भर्ती कराया। यहां द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय के आरएमओ डॉ. रानू वर्मा ने बताया कि परिजनों ने बताया था कि दोनों ने कोई दवाई खाई है और मुंह से झाग निकल रहा था। उन्हें तत्काल नली लगाई गई। महिला का कहना है कि उसने कैल्सियम की गोली खाई थी। फिलहाल दोनों की हालत ठीक है और आब्जर्वेशन में रखा गया है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि दोनों ने क्या खाया है। अस्पताल चौकी प्रभारी सुरेन्द्र वर्मा का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी। दोनों के बयान दर्ज करा लिए गए हैं। फिलहाल उनकी हालत ठीक है। कोई दवाई खाने से हालत बिगड़ी है, लेकिन स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि क्या खाया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *