महिला कर्मचारी से 4 सालों से दुष्कर्म कर रहा था स्टेनो

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाली एक कर्मचारी युवती को शादी का प्रलोभन देकर बीते करीब चार सालों से एक सरकारी कर्मचारी द्वारा दुष्कर्म कर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया है। आरोपी सरकारी कर्मचारी है और स्टेनो के पद पर पदस्थ है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभिलाष झरिया पिता चैतराम झरिया निवासी मुलताई द्वारा एक 39 वर्षीय महिला कर्मचारी को शादी का प्रलोभन देकर बीते 23 अक्टूबर 2017 से 1 नवंबर 2021 के बीच बार बार जबरदस्ती दुष्कर्म कर यौन शोषण किया जा रहा था। इससे पीड़िता मानसिक रूप से भी प्रताड़ित थी। पीड़िता का यौन शोषण करने के बाद आरोपी द्वारा पीड़िता से शादी करने का इनकार कर दिया। इस पर पीड़िता द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की शिकायत करने के बाद थाने में जांच के लिए आए आवेदन पर पुलिस ने आरोपी अभिलाष झरिया के खिलाफ धारा 376 (2) एन, 506 के तहत केस दर्ज किया है।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *