हरतालिका तीज पर महिलाओं ने ली शपथ-बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाएंगे

 

हरतालिका तीज पर महिलाओं ने ली शपथ-बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाएंगे

बैतूल (Betul Update)। जिला मुख्यालय के अंबेडकर वार्ड की महिलाओं ने मंगलवार हरतालिका तीज के अवसर पर निर्जला व्रत रखा। इस दौरान सुहागन महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लम्बी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद रात्रि में महिलाओं ने जागरण, भजन-कीर्तन कर शिव-पार्वती की आराधना की।

मान्यता है कि हरतालिका तीज व्रत करने से पति की लम्बी आयु प्राप्त होती है। वही कन्याओं द्वारा इस व्रत को करने से सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर शिक्षा विभाग बैतूल में पदस्थ श्रीमती लक्ष्मी प्रहलाद बानसे के द्वारा कहा गया कि लड़कों की तरह लड़कियों को भी सभी प्रकार की शिक्षा देना जरुरी है। उनकी शिक्षा इस तरह से होना चाहिए कि वे अपने कर्तव्य को उचित तरीके से पूरा करने में सक्षम हो सके। शिक्षा के द्वारा वे जीवन के सभी क्षेत्रों में पूरी तरह परिपक्व हो जाती है।

hartalika

उन्होंने कहा कि एक शिक्षित महिला अपने कर्तव्य और अधिकारों के बारे में अच्छी तरह जानती है। वह देश के विकास के लिए पुरुषों के समान अपना योगदान दे सकती है। अत: नारी की शिक्षा को अब अनुपयोगी नहीं समझा जा सकता। यह माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि उनकी पुत्री भी अनिवार्य रूप से विद्यालय जाए। वे न सिर्फ उनकी ग्रहस्ती चलाने में, बल्कि राष्ट्र को भी मजबूत बनाने में मदद करेगी। इस दौरान उपस्थित सभी महिलाओं ने बेटियों को शिक्षित कर सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हरतालिका तीज व्रत रखने वाली कॉलोनी की सभी महिलाएं उपस्थित थी।

Related Articles