सियासी जंग : बबला बोले- सत्ता खोने से बौखलाई कांग्रेस, इनका विकास और जनता से नहीं कोई नाता, चुनाव आने पर बहाती है घड़ियाली आंसू

भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य (बबला) शुक्ला

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
गुरुवार को कांग्रेस ने विभिन्न मुद्दों पर धरना-प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास किया था। इन दोनों ही सरकारों पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसके बाद शुक्रवार को बैतूल के भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य (बबला) शुक्ला ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि चुनाव आते ही बरसाती मेंढकों की तरह कांग्रेस बाहर आ जाती है। उन्होंने कहा कि कंाग्रेस का विकास और जनता से कोई नाता नहीं रहा है। इसलिए घड़ियाली आंसू बहाकर जनता को बरगला रही है। सत्ता खोने से बौखलाई कांग्रेस, भाजपा और उसकी सरकार पर निराधार आरोप लगा रही है।

श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव के समय ही जनता की याद आती है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्व हैं। इसलिए सरकार की योजनाओं का फोकस भी देश की जनता का कल्याण कैसा हो, पर है।

उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह की बंटाढार कांग्रेस सरकार के राज में बिजली की स्थिति यह थी कि लोग रात-रात भर सड़कों पर जगराता करते थे। प्रदेश को लालटेन युग में पहुंचा देने वाली कांग्रेस आज बिजली को लेकर झूठे आंसू बहा रही है।

श्री शुक्ला ने कहा कि इसी तरह किसानों की लंगोटी उतार लेने वाली कांग्रेस को जब-जब चुनाव आते हैं, किसानो की याद आती है। वर्ष 2018 में किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने के झूठे वादे के साथ सत्ता में आई कांग्रेस ने 15 महीने की सरकार में क्या किया, ये बात प्रदेश का किसान अच्छी तरह से जानता है।

उन्होंने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर कमलनाथ सरकार ने कोऑपरेटिव सोसायटियों को कंगाल और किसान को डिफाल्टर बना दिया था। ये वही कांग्रेस पार्टी है जिसके मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आदेश पर वर्ष 1998 में मुलताई में किसानो पर गोली चलाकर 22 किसानों की हत्या कर दी गई थी।

श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस को किसानों की बात करने का कोई अधिकार नहीं है। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार लगातार ऐसी योजनाएं लागू कर रही है जिससे किसानों की आमदनी बढ़े। केन्द्र की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और प्रदेश की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष किसानों के खाते में दस हजार रुपये डाले जा रहे हैं।

Dance with Sword : अब भाजपा जिलाध्यक्ष का दिखा नया अंदाज, हाथों में तलवार लिए जमकर किया डांस

श्री शुक्ला ने कहा कि केन्द्र सरकार वर्ष 2014 से अनाज, दलहन, तिलहन के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी कर रही है। ओबीसी आरक्षण को लेकर भी कांग्रेस भ्रम फैला रही है। कांग्रेस की मंशा कभी भी पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने की रही ही नहीं। स्थानीय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण मिलने में कंाग्रेस ने रोड़ा अटकाने के हर संभव प्रयास किए।

चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत: बैतूल में फूटे पटाखे, बंटी मिठाई

इन सबके विपरीत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में पार्टी संगठन की प्रतिबद्वता और संकल्प के कारण सुप्रीम कोर्ट में जीत हुई। अब स्थानीय चुनाव ओबीसी आरक्षण के साथ होंगे। कांग्रेस का कभी भी जनता और विकास से कोई नाता नहीं रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष बबला ने गाया… मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू…?

श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा और उसकी सरकार पर झूठे आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। वर्ष 2003 में जिस बीमारू प्रदेश को कांग्रेस छोड़ गई थी, उसे आज भाजपा ने समृद्ध प्रदेश बना दिया है। आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश स्वर्णिम प्रदेश बनेगा। कांग्रेस का चेहरा अब उजागर हो गया है। जनता इनके भ्रम व झूठे वादों में आने वाली नहीं है।

Protest : बैतूल में लगी कांग्रेस और भाजपा राज की दुकान, कांग्रेसियों ने फूंका सीएम शिवराज सिंह का पुतला, किया धरना-प्रदर्शन

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button